फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव राशिफल 03 अप्रैल 2021: आपके प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा दिन

Sat, 03 Apr 2021 07:39 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक लव राशिफल - फोटो : Dainik love Rashifal
Daily Love Rashifal  दैनिक लव राशिफल
चंद्र राशि पर आधारित 03 अप्रैल 2021 का लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं, दैनिक लव राशिफल...
विज्ञापन

2 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज दांपत्य जीवन में आनंद आएगा। वहीं अगर लाइफ पार्टनर आपसे दूर है तो उसकी चिंता सताएगी। प्रेम जीवन जीने वालों को भी अच्छे नतीजे मिलेंगे।
विज्ञापन

3 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) प्रेम जीवन में आज सोशल मीडिया के जरिए लव पार्टनर से प्यारभरी बातें होंगी। वहीं शादीशुदा जातकों का दांपत्य जीवन तनावपूर्ण रहेगा।


4 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) प्रेम संबंध मधुर होंगे। साथी के साथ समय व्यतीत करेंगे। दांपत्य जीवन जीने वालों को आज अच्छे नतीजे मिलेंगे। जीवनसाथी से किसी खास मुद्दे पर चर्चा होगी।
विज्ञापन

5 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) दांपत्य जीवन के लिए दिन अनुकूल है। जीवनसाथी से गिले शिकवे दूर होंगे। प्रेम जीवन जीने वालों को कुछ उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। प्रेम पूर्वक संतान से व्यवहार करेंगे।
विज्ञापन

6 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) वैवाहिक जीवन आज कुछ अशांत दिख रहा है। जीवनसाथी का मूड आपके घरवालों की वजह से थोड़ा ऑफ रहेगा। वहीं प्रेम जीवन जीने वालों को सुखद नतीजे मिलेंगे। यदि साथी नजदीक है तो उसकी झलक मिल सकती है।
विज्ञापन

7 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) अगर आप सिंगल हैं तो आज आपको कोई प्यार करने वाला मिल सकता है। शादीशुदा जातकों का दांपत्य जीवन तनावपूर्ण रहेगा। आपके जीवन साथी की सेहत कमजोर रहेगी।

8 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) वैवाहिक जीवन सुखद नजर आ रहा है। जीवनसाथी आपकी भावनाओं की पूरी कद्र करेगा। वहीं प्रेम जीवन जीने वालों को आज चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। प्रियतम या उसके घरवालों से कहासुनी हो सकती है।

9 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) प्रियतम से आज रोमांस से भरी बातें होंगी। आप अपने लव पार्टनर को किसी से मिलवा भी सकते हैं। वहीं शादीशुदा जातकों के दांपत्य जीवन में थोड़ा सा तनाव बना रहेगा। जीवनसाथी के नाराज होने की संभावना रहेगी।

10 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) प्यार में अनुकूलता बनी रहेगी। रिश्ते में प्रेम और रोमांस बढ़ेगा। शादीशुदा जातकों को संतान से सुख मिलेगा। दांपत्य जीवन में भी तनाव कम होगा। 

11 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) जीवनसाथी आज आपको कोई शुभ समाचार सुना सकता है। प्रेम जीवन जीने वालों को थोड़ा ध्यान रखना पड़ेगा। प्रियतम से तनाव हो सकता है।

12 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope) आज आपका प्रिय आपका साथ देगा और एक दूसरे को अच्छे से समझेंगे। शादीशुदा जातकों के दांपत्य जीवन में आज का दिन बढ़िया रहेगा। संतान भी तरक्की करेगी।
विज्ञापन

13 of 13
love rashifal - फोटो : अमर उजाला
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) अगर आप अपने रिश्ते के बारे में अपने घर वालों से बात करना चाहते हैं तो आज का दिन ठीक है। शादीशुदा जातकों का दांपत्य जीवन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें