Venus Ketu Conjunction 2023 : वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी ग्रह एक निश्चित अवधि में अपनी राशि परिवर्तन करते हैं। राशि परिवर्तन के अलावा ग्रह निश्चित अंतराल पर दूसरे ग्रहों के साथ युति भी बनाते हैं जिसका ज्योतिष शास्त्र में विशेष महत्व होता है। ग्रहों के राशि परिवर्तन, उनकी चाल में बदलाव और अन्य ग्रहों के साथ युति का विशेष प्रभाव सभी राशियों के जातकों के ऊपर जरूर पड़ता है। आपको बता दें कि ग्रहों का कुछ ऐसा संयोग हाल के दिनों में बना हुआ है जब कन्या राशि में शुक्र और कन्या राशि में ही केतु की युति बनी हुई है। ज्योतिष शास्त्र की गणना के मुताबिक 10 वर्षो बाद कन्या राशि में शुक्र और केतु का संयोग देखने को मिल रहा है। शुक्र-केतु की युति से कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने के संकेत हैं। आइए जानते हैं कौन-कौन सी हैं वे राशियां...