फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Venus Ketu Conjunction: 10 साल बाद शुक्र-केतु का कन्या राशि में संयोग, इन राशियों के लिए शुभ

Tue, 14 Nov 2023 03:11 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
venus ketu yuti 2023 - फोटो : अमर उजाला
Venus Ketu Conjunction 2023 : वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी ग्रह एक निश्चित अवधि में अपनी राशि परिवर्तन करते हैं। राशि परिवर्तन के अलावा ग्रह निश्चित अंतराल पर दूसरे ग्रहों के साथ युति भी बनाते हैं जिसका ज्योतिष शास्त्र में विशेष महत्व होता है। ग्रहों के राशि परिवर्तन, उनकी चाल में बदलाव और अन्य ग्रहों के साथ युति का विशेष प्रभाव सभी राशियों के जातकों के ऊपर जरूर पड़ता है। आपको बता दें कि ग्रहों का कुछ ऐसा संयोग हाल के दिनों में बना हुआ है जब कन्या राशि में शुक्र और कन्या राशि में ही केतु की युति बनी हुई है। ज्योतिष शास्त्र की गणना के मुताबिक 10 वर्षो बाद कन्या राशि में शुक्र और केतु का संयोग देखने को मिल रहा है। शुक्र-केतु की युति से कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने के संकेत हैं। आइए जानते हैं कौन-कौन सी हैं वे राशियां... 
विज्ञापन

2 of 4
rashi - फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए शुक्र-केतु का संयोग बहुत ही शुभ और लाभदायक रहने वाला होगा। इन दो ग्रहों की युति आपकी राशि से धन और वाणी के स्थान पर बन रहा है। ऐसे में सिंह राशि के जातकों को अचानक से धन लाभ के अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के अच्छे प्रस्ताव मिल सकते है जिसमें उनको वेतनवृद्धि और प्रमोशन के अच्छे योग हैं। व्यापार में मुनाफा के योग भी हैं। इस दौरान सिंह राशि के जातकों की सभी इच्छाएं पूरी होंगी। 
विज्ञापन

3 of 4
rashi - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए शुक्र-केतु का संयोग बहुत शानदार रहेगा। यह संयोग आपकी राशि से लग्न भाव में बन रहा है। भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा जिससे सभी तरह के कार्यों में सफलताएं हासिल होंगी। आय में वृद्धि के अच्छे योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में अच्छी तरक्की के योग भी बन रहे हैं। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि के संकेत हैं। 
विज्ञापन

4 of 4
rashi - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि 
मेष राशि के लोगों के लिए 10 वर्षो बाद कन्या राशि में शुक्र-केतु की युति किसी वरदान से कम नहीं है। यह संयोग बहुत ही फलदायी और लाभकारी सिद्ध हो सकता है। आपकी सभी तरह की इच्छाएं जल्द से जल्द पूरी होंगी। धनलाभ के अच्छे मौके हासिल हो सकते हैं। पैतृक संपत्ति से अच्छा खासा धन जमा करने में सफल हो सकते हैं। 

Rashifal 2024: गुरु-शनि के प्रभाव से साल 2024 में इन राशियों की चमकेगी किस्मत,धन-दौलत में होगा इजाफा
Shani Margi: शनि का कुंभ राशि में मार्गी, किन राशि के लिए शुभ और किनको रहना होगा सतर्क
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें