फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2027 तक इन राशि वालों पर मेहरबान रहेंगे शनि, करियर-शादी से लेकर धन लाभ तक मिलेंगे अच्छे परिणाम

Sun, 30 Aug 2026 01:06 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Shani Mesh Rashi Gochar 2027: शनि 3 जून 2027 को मीन से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेंगे। हालांकि, तब तक कुछ राशियों पर शनि देव की विशेष कृपा बनी रह सकती है। जातकों को करियर-कारोबार में मनचाहे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। आइए इन लकी राशियों को जानते हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
Shani Mesh Rashi Gochar 2027 - फोटो : अमर उजाला
Shani Mesh Rashi Gochar 2027: ज्योतिष में शनि के गोचर को सबसे प्रभावशाली माना जाता है, क्योंकि वह करीब ढाई साल बाद राशि परिवर्तन करते हैं। धीमी गति से चलने वाले शनि लंबे समय तक अपना प्रभाव बनाए रखते हैं। यही वजह है कि, शनि की चाल का असर जातकों के जीवन में लंबे समय तक देखने को मिलता है। वर्तमान में वह मीन राशि में विराजमान हैं। माना जा रहा है कि, शनि 3 जून 2027 को मीन से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेंगे। शनि के मेष राशि में प्रवेश के साथ कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। हालांकि, तब तक कुछ राशियों पर शनि देव की विशेष कृपा बनी रह सकती है। इस दौरान करियर में तरक्की, रिश्तों में सकारात्मक बदलाव, निवेश में मनचाहा लाभ व शादी से जुड़े अच्छे योग भी बन सकते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं, शनि के मेष राशि में गोचर करने तक किन राशियों को विशेष लाभ मिल सकता है।
विज्ञापन

2 of 5
Shani Mesh Rashi Gochar 2027 - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए समय खास रहने वाला है। आपकी करियर को लेकर बनाई गई योजनाएं सफल होंगी। कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। परिवार में किसी नए व्यक्ति के आने से घर का माहौल बदलता हुआ नजर आ सकता है। इस दौरान आर्थिक मामलों में भी आपको लाभ मिल सकता है। रिश्तों के लिहाज से भी समय अच्छा रहेगा। विवाह योग बनेंगे। आपकी कोई बड़ी मनोकामना भी पूरी हो सकती है। आप अपनी मेहनत के दम पर अच्छा नाम भी कमा सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Shani Mesh Rashi Gochar 2027 - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए समय और भी नए मौके लेकर आएगा। इस दौरान आपको परिवार के साथ किसी बड़ी यात्रा पर जाने का अवसर मिल सकता है। करियर में आगे बढ़ने के नए मौके भी प्राप्त होंगे और आपकी मेहनत को पहचान मिल सकती है। कारोबारियों के लिए भी समय अच्छा रहेगा और नए लोगों से संपर्क भविष्य में लाभ का कारण बन सकते हैं। कला से जुड़े लोगों के काम की सराहना होगी। 

सितंबर में सूर्य का महागोचर, इन राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर से व्यापार तक मिलेगा लाभ
जन्माष्टमी पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 4 राशियों के रिश्तों में आ सकता है बड़ा बदलाव

4 of 5
Shani Mesh Rashi Gochar 2027 - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि 
मकर राशि वालों को करियर में मनचाही सफलता मिल सकती है। धन लाभ होगा और इस दौरान आपकी मेहनत का अच्छा परिणाम प्राप्त हो सकता है। कारोबार से जुड़े लोगों को भी अच्छे अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले मजबूत होगी और आय के नए स्रोत बनने की संभावना है। परिवार की ओर से भी आपको पूरा सहयोग मिलेगा और किसी महत्वपूर्ण काम में सफलता प्राप्त हो सकती है।

2 सितंबर से इन चार राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन, नौकरी और वाहन खरीदने की इच्छा होगी पूरी
भद्र योग से इन राशि वालों को मिलेगी सफलता, अच्छे रिजल्ट से लेकर नौकरी तक के बनेंगे योग
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Shani Mesh Rashi Gochar 2027 - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि 
कुंभ राशि वालों को निवेश से मनचाहा लाभ मिल सकता है। लंबे समय से रुके हुए जरूरी और महत्वपूर्ण काम में आपको सफलता मिलने के योग हैं। कारोबार में कोई अटकी हुई डील फाइनल हो सकती है, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। रुके हुए काम पूरे होने से मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में भी सुख-शांति बनी रहेगी और भविष्य को लेकर बनाई गई योजनाओं में सफलता मिलने के संकेत हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत करने के अवसर प्राप्त हो सकते हैं।
 

2 सितंबर को शुक्र का तुला राशि में गोचर, इन राशियों को करियर-कारोबार में मिल सकती है तरक्की

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें