rashi
- फोटो : अमर उजाला
मेष राशि - इस राशि के जातकों के लिए सूर्य पंचम और शनि दशम, लाभ के स्वामी होते हैं। दोनों ग्रहों की युति मेष राशि के जातकों के लिए लाभ स्थान में होगी। इस भाव से व्यक्ति की आय और उसके स्तोत्र का ज्ञान होता है। दोनों ग्रहों की संयुक्त दृष्टि आपके पंचम भाव पर होगी। इस युति के कारण मेष राशि के जातकों को राजयोग के समान फल मिलने वाले है। इस समय आपके भाई और मित्रों से आपको मदद प्राप्त होगी। सरकार के साथ काम कर रहे जातकों को इस समय जबरदस्त सफलता मिलने वाली है। इस समय आपको अपना खुद का काम शुरू करने के मौके मिलने वाले है। तेल, लोहे और खनन से जुड़े काम में सफलता मिलेगी।