फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucky Rashiyan: अपने नक्षत्र में प्रवेश करेंगे सूर्य, इन राशि वालों का हर क्षेत्र में बढ़ेगा मान-सम्मान

Wed, 10 Sep 2025 11:52 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Surya Nakshatra Parivartan 2025: ग्रहों के राजा सूर्य अपनी राशि यानी सिंह में गोचर कर रहे हैं। वह 17 सितंबर 2025 को देर रात 01 बजकर 38 मिनट पर कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। हालांकि, उससे पहले सूर्य नक्षत्र परिवर्तन करेंगे।
विज्ञापन
1 of 4
Lucky Rashiyan - फोटो : adobe stock
Surya Nakshatra Parivartan 2025: ग्रहों के राजा सूर्य अपनी राशि यानी सिंह में गोचर कर रहे हैं। वह 17 सितंबर 2025 को देर रात 01 बजकर 38 मिनट पर कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। हालांकि, उससे पहले सूर्य नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। बता दें, 13 सितंबर को दोपहर 3 बजकर 48 मिनट पर सूर्य उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में गोचर करेंगे। ज्योतिषियों के मुताबिक उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र के स्वामी स्वयं सूर्य है। इसलिए सूर्य के अपनी राशि से अपने ही नक्षत्र में प्रवेश करने पर उनकी ऊर्जा और भी प्रबल हो जाएगी, जिससे समाज और करियर से जुड़े मामलों में सकारात्मक परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। हालांकि, कुछ राशियों पर भी विशेष रूप से इसका सकारात्मक असर दिखाई दे सकता है। आइए इन लकी राशियों के नाम जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 4
सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन आपके लिए शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र में पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से किए गए कामों के लिए आपको बड़ा इनाम मिल सकता है। - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन आपके लिए शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र में पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से किए गए कामों के लिए आपको बड़ा इनाम मिल सकता है। समाज में भी प्रभाव बढ़ेगा, जिससे लोगों पर आपकी बातों का असर अधिक होगा। इस समय बिजनेस करने वालों को खासतौर से अच्छा लाभ मिलेगा। अगर को धन की योजना अटकी हुई थी, तो आर्थिक मामलों में अब सुधार होगा। आप बचत में वृद्धि करने में सफल रहेंगे। पिताजी से चल रही अनबन समाप्त होगी।
विज्ञापन

3 of 4
निवेश या लेन-देन से भी लाभ मिलने की संभावना बनी रहेगी। यह समय आपकी इच्छाओं की पूर्ति करने वाला साबित होगा। - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए समय सकारात्मक परिणामों से भरा रहेगा। आपको कला के क्षेत्र में धन कमाने के मौके मिलेंगे। अपनी बात लोगों तक पहुंचाने के कई अवसर मिलेंगे। आत्मविश्वास बढ़ने से मन प्रसन्न रहने वाला है। सामाजिक क्षेत्र में नई जान-पहचान बनेगी। धन प्राप्ति के नए-नए स्त्रोत बन सकते हैं। सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन से कानूनी मामलों में राहत मिल सकती है। इसके अलावा निवेश या लेन-देन से भी लाभ मिलने की संभावना बनी रहेगी। यह समय आपकी इच्छाओं की पूर्ति करने वाला साबित होगा।

Numerology: इस मूलांक के लोगों के पास नहीं होती कभी धन की कमी, मां लक्ष्मी की रहती है विशेष कृपा
विज्ञापन

4 of 4
जीवनसाथी के लिए नए कारोबार की शुरुआत भी आप कर सकते हैं। छात्रों को सरकारी नौकरी के क्षेत्र में नया अपडेट मिलेगा। - फोटो : daily rashifal
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के अटके कार्यों को गति मिलेगी। आप अगर राजनीति में आना चाहते हैं, तो कई अनुभवी लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में लोगों के साथ तालमेल बनाकर काम करने से भी लाभ होगा और आपकी पहचान बढ़ेगी।  धीरे-धीरे आत्मविश्वास भी बढ़ता हुआ नजर आएगा। आपकी क्रिएटिविटी से लोगों को हैरानी होगी। विवाह के मार्ग में आ रही बाधाएं भी दूर होगी। जीवनसाथी के लिए नए कारोबार की शुरुआत भी आप कर सकते हैं। छात्रों को सरकारी नौकरी के क्षेत्र में नया अपडेट मिलेगा। 

Lucky Rashiyan: 15 सितंबर से इन राशि वालों के करियर-कारोबार में होगी प्रगति, शुक्र-बुध करेंगे गोचर

Shardiya Navratri 2025: शारदीय नवरात्रि में इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, बन रहा है महालक्ष्मी राजयोग
 




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें