फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Navpancham Rajyog 2025: गुरु बनाएंगे नवपंचम राजयोग, इन राशियों को मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा

Wed, 10 Sep 2025 11:27 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

मंगल 13 सितंबर को कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में प्रवेश करेंगे और देवगुरु बृहस्पति मिथुन राशि में मौजूद हैं। इस तरह से मंगल मिथुन राशि से पंचम और देवगुरु बृहस्पति तुला राशि से नवम भाव में रहेंगे, जिससे नवपंचम राजयोग का निर्माण होगा।
विज्ञापन
1 of 4
नवपंचम राजयोग - फोटो : adobe stock
वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल एक निश्चित अतंराल पर बदलती रहती है। जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों के ऊपर देखने को मिलता है। ज्योतिष में देवगुरु बृहस्पति का सभी ग्रहों में गुरु का पद हासिल है और ये सभी ग्रहों में सबसे ज्यादा शुभ माने जाते हैं। देवगुरु बहस्पति एक वर्ष में राशि परिवर्तन करते हैं और इस समय यह मिथुन राशि में हैं। आपको बता दें कि 13 सितंबर 2025 को मंगल और गुरु के संयोग से नवपंचम राजयोग का निर्माण हुआ है जिससे कुछ राशि वालों के लिए आने वाला समय अच्छा साबित हो सकता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, भूमिपुत्र और सेनापति मंगल 13 सितंबर को कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में प्रवेश करेंगे और देवगुरु बृहस्पति मिथुन राशि में मौजूद हैं। इस तरह से मंगल मिथुन राशि से पंचम और देवगुरु बृहस्पति तुला राशि से नवम भाव में रहेंगे, जिससे नवपंचम राजयोग का निर्माण होगा। इस शुभ योग के चलते तीन राशि वालों को फायदा मिलने की संभावना है। आइए जानते हैं कौन-कौन सी हैं ये तीन राशियां। 
विज्ञापन

2 of 4
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह राशि 
सिंह राशि के जातकों के लिए गुरु और मंगल ग्रह के द्वारा बना नवपंचम राजयोग बहुत ही अनुकूल साबित होगा। इस योग के चलते सिंह राशि के जातकों को नौकरी में बदलाव और प्रमोशन के योग बन सकते हैं। आर्थिक स्थिति में इजाफा देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही व्यापारियों को बड़ा और अच्छा मुनाफा भी देखने को मिल सकता है। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती देखने को मिलेगी। अचानक से धन लाभ के योग हैं। रिश्तों में मधुरता आएगी। 

Gemstone Tips: कुंडली में किस ग्रह की ऊर्जा को संतुलित करने के लिए कौन सा रत्न धारण करना चाहिए? यहां जानें
 
विज्ञापन

3 of 4
- फोटो : amar ujala
कुंभ राशि 
कुंभ राशि वालों के लिए नवपंचम राजयोग बहुत ही शुभ साबित होगा। नई योजनाओं में आपको भरपूर लाभ मिलेगा। धर्म-कर्म में आपकी रुचि बढ़ेगी। जो लोग नई नौकरी की तलाश में हैं उनके लिए कुछ नए और अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। इस दौरान आपकी आमदनी के स्त्रोतों में विकास देखने को मिलेगा। दांपत्य जीवम में सुख-शांति और मधुरता रहेगी। भाग्य का भरपूर साथ आपको मिलेगा। 

Luckiest Zodiac: सितंबर का दूसरा सप्ताह इन राशि वालों के लिए रहेगा शुभ, करियर-निवेश में मिलेगा शुभ समाचार



 
विज्ञापन

4 of 4
- फोटो : amar ujala
मीन राशि
नवपंचम राजयोग के निर्माण के चलते मीन राशि वालों को विशेष लाभ मिल सकता है। आपकी भौतिक सुख-सुविधाओं में लगातार वृद्धि देखने को मिलेगी। जो लोग किसी काम धंधे से जुड़े हुए हैं उनको अच्छा मुनाफा हासिल हो सकता है। घर-परिवार में लगातार सहयोग सदस्यों की तरफ से मिलेगा जिसे आपके आत्म विश्वास में वृद्धि देखने को मिलेगी। आपकी आय में इस शुभ योग के निर्माण के चलते काफी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। 

Mangal Gochar 2025: 13 सितंबर से मेष सहित इन राशि वालों को व्यापार में होगा मनचाहा लाभ, मंगल करेंगे गोचर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें