फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Surya Grahan 2021: 148 साल बाद शनि जयंती के दिन सूर्य ग्रहण का संयोग, जानें सभी राशियों पर शुभ अशुभ प्रभाव

Thu, 10 Jun 2021 11:17 AM IST
विनोद शुक्ला पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
विज्ञापन
1 of 13
surya grahan 2021: भारत में सूर्यग्रहण नहीं होने के कारण इसका सूतककाल मान्य नहीं होगा। - फोटो : अमर उजाला
Surya Grahan 2021 Effect On Rashi Zodiac Sign: आज (10 जून 2021) साल का पहला सूर्य ग्रहण लग रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार अमावस्या तिथि पर शनि जयंती और सूर्य ग्रहण दोनों एक साथ 10 जून को है। ऐसा संयोग 148 वर्षो के बाद दोबारा आया है जब शनि जयंती और सूर्य ग्रहण दोनों साथ में हैं। सूर्य ग्रहण ज्येष्ठ अमावस्या को मृगशिरा नक्षत्र और बृषभ राशि में लग रहा है। यह ग्रहण भारत के राज्य अरुणाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर के उत्तरी भाग में कुछ क्षणों के लिए लगेगा जिसे देख पाना कठिन रहेगा इसलिए इस ग्रहण का सूतक तथा इससे सम्बंधित अन्य दोष भारत में मान्य नहीं होंगे। ग्रहण दोपहर 01 बजकर 42 मिनट से आरम्भ होकर शायं 06 बजकर41 मिनट तक चलेगा। ग्रहण का मध्य 04 बजकर 12 मिनट पर होगा। यह सूर्य ग्रहण वलयाकार होगा जिसमें सूर्य कंगन की तरह चमकता हुआ दिखाई देगा।  राशियों पर इसका प्रभाव कैसा रहेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
विज्ञापन

2 of 13
राशि
मेष राशि
राशि से द्वितीय धन भाव में पड़ने वाला ये सूर्य ग्रहण स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डालेगा। आंख से संबंधित बीमारियों से सावधान रहना पड़ेगा। परिवार में अलगाववाद की स्थिति उत्पन्न न होने दें। झगड़े विवाद से दूर रहें और कोर्ट कचहरी के मामले भी बाहर ही सुलाझाएं। लेन-देन के मामलों में भी सावधानी बरतें। मित्रों तथा संबंधियों से भी कलह न बढ़ने दें। 

विज्ञापन

3 of 13
राशि
वृषभ राशि
आपकी राशि पर पड़ने वाला यह सूर्य ग्रहण कई तरह की कठिन चुनौतियां पेश करेगा। यात्रा सावधानीपूर्वक करें। उतार-चढ़ाव की अधिकता रहेगी। मित्रों तथा संबंधियों से अप्रिय समाचार प्राप्त के योग। स्वास्थ्य के प्रति अधिक सावधान रहने की आवश्यकता है। शादी विवाह से संबंधित वार्ता में थोड़ा विलंब होगा। आपके अपने ही लोग नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे।

4 of 13
मिथुन
मिथुन राशि
राशि से बारहवें व्यय भाव में पड़ने वाला यह ग्रहण अत्यधिक भागदौड़ और आर्थिक तंगी का सामना करवाएगा। दांपत्य जीवन में भी मनमुटाव आ सकता है अपनी जिद एवं आवेश पर नियंत्रण रखते हुए कार्य करेंगे तो नुकसान से बचे रहेंगे। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्यों में थोड़ा और विलंब लग सकता है। उच्चाधिकारियों से संबंध बिगड़ने न दें।
विज्ञापन

5 of 13
राशि
कर्क राशि
राशि से ग्यारहवें लाभ भाव में पड़ने वाला ये ग्रहण आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। सभी सोची-समझी रणनीति कारगर रहेंगी। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा भाइयों से मतभेद दूर होगा। कोई भी बड़े से बड़ा कार्य आरंभ करना चाहें अथवा किसी नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना चाहें तो उस दृष्टि से भी यह संयोग बेहतरीन रहेगा। योजनाओं को गोपनीय रखते हुए अंतिम रूप दें।
विज्ञापन

6 of 13
राशि
सिंह राशि
राशि से दशम कर्म भाव में पड़ने वाला ये ग्रहण कार्य व्यापार में कुछ और अस्थिरता तो ला सकता है किन्तु, इसका प्रभाव बहुत सकारात्मक रहेगा। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास सफल रहेगा। भागदौड़ की अधिकता रहेगी। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें।
विज्ञापन

7 of 13
राशि
कन्या राशि
राशि से नवम भाग्यभाव में पड़ने वाला ये ग्रहण काफी उतार-चढ़ाव ला सकता है। कुछ दिनों के लिए कार्य बाधा का भी सामना करना पड़ेगा किंतु, हताश न हों यह शीघ्र ही दूर भी होगा। धर्म एवं आध्यात्म के प्रति अपने स्वभाव में परिवर्तन न आने दें। घूमने फिरने पर अधिक खर्च होगा। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए ग्रहण अपेक्षा के लाभदायक ही रहेगा।

8 of 13
राशि
तुला राशि
राशि से अष्टम आयु भाव में पड़ने वाला ये ग्रहण स्वास्थ्य की दृष्टि से बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता। अग्नि, विष और दवाओं के रिएक्शन से बचें। कार्य क्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। बेहतर रहेगा कि कार्य संपन्न करें और सीधे घर आएं। दांपत्य जीवन में कटुता न आने दें। शादी-विवाह से संबंधित वार्ता में थोड़ा विलंब होगा किंतु अंत में आप सफल रहेंगे हताश ना हों।

9 of 13
राशि
वृश्चिक राशि
राशि से सातवें भाव में पड़ने वाले इस ग्रहण का प्रभाव काफी मिलाजुला रहेगा। दांपत्य जीवन में मनमुटाव आ सकता है ससुराल पक्ष से भी रिश्तो में कड़वाहट ना आने दें। रोजगार की दिशा में किया गया प्रयास भी सफल रहेगा किंतु स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहना पड़ेगा। किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें अन्यथा आर्थिक हानि की संभावना रहेगी वह धन समय पर नहीं मिलेगा।

10 of 13
राशि
धनु राशि
राशि से छठें शत्रु भाव में पड़ने वाले इस ग्रहण का प्रभाव काफी उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत। शत्रुओं का शमन करने में पूरी तरह सफल रहेंगे जिसके परिणामस्वरूप सामाजिक पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। अध्यात्म के प्रति झुकाव बढ़ेगा। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास सफल रहने के योग।

11 of 13
राशि
मकर राशि
राशि से पंचम विद्या भाव में पड़ने वाला यह ग्रहण विद्यार्थियों तथा प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए नई चुनौतियां पेश करेगा। प्रेमसंबंधी मामलों में भी उदासीनता रहेगी। संतान संबंधी चिंता परेशान कर सकती है। समाज के संभ्रांत लोगों से मेलजोल बढ़ेगा।जमीन जायदाद से जुड़े विवाद कुछ और लंबित हो सकते हैं। कोर्ट कचहरी के मामलों में भी निर्णय संतोषजनक नहीं रहेगा।

12 of 13
राशि
कुंभ राशि
राशि से चतुर्थ सुख भाव में पड़ने वाला ये ग्रहण पारिवारिक कलह एवं मानसिक अशांति दे सकता है। मित्रों तथा संबंधियों से भी अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग। झगड़े विवाद से दूर ही रहें और कोर्ट कचहरी के मामले भी बाहर ही सुलझाएं। माता पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। आपके अपने ही लोग नीचा दिखाने की कोशिश में लगे रहेंगे, सावधान रहने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

13 of 13
राशि
मीन राशि
राशि से पराक्रम भाव में पड़ने वाला ये ग्रहण आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। साहस पराक्रम की वृद्धि तो होगी ही सामाजिक पद प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। एक बार जो ठान लेंगे उसे पूरा करके ही छोड़ेंगे। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए समय और अनुकूल रहेगा। छोटे भाइयों से मतभेद बढ़ने न दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें