फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Surya Grahan 21: सूर्य ग्रहण आज, जानें मकर, कुंभ और मीन राशि वालों पर सूर्य ग्रहण का प्रभाव

Thu, 10 Jun 2021 07:10 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
solar eclipse 2021
Solar Eclipse 2021 Effects Zodiac Sign: ज्येष्ठ अमावस्या तिथि पर साल का पहला सूर्य ग्रहण 10 जून को है। सूर्य ग्रहण वृषभ राशि और मृगशिरा नक्षत्र में लगेगा। भारतीय समयानुसार सूर्य ग्रहण दोपहर 01 बजकर 42 से शुरू हो जाएगा। 10 जून को सूर्य ग्रहण के साथ शनि जयंती और वट सावित्री व्रत भी है। 148 वर्षों बाद सूर्य ग्रहण, वट सावित्री व्रत और शनि जयंती एक साथ है। भारत में सूर्यग्रहण दिखाई नहीं देगा इस कारण से यहां सूतककाल मान्य नहीं रहेगा। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार सूतककाल वहीं पर मान्य होता है जहां ग्रहण दिखाई देता है,इसलिए इस सूर्य ग्रहण में न तो मंदिर बंद होंगे और न ही पूजा आराधना। 10 जून को लगने वाला ग्रहण साल का पहला सूर्य ग्रहण है। इससे पहले पिछले महीने की 26 तारीख को भी साल का पहला चंद्र ग्रहण लगा था। अमावस्या तिथि पर लगने वाला यह सूर्य ग्रहण वलयाकार ग्रहण होगा। जिसमें एक समय पर सूर्य एकदम चमकती हुई अंगूठी की भांति दिखाई देगा। ग्रहण की शुरुआत 10 जून को दोपहर 1 बजकर 42 मिनट से होगी और इसका अंत शाम को 6 बजकर 41 मिनट पर होगा। सूर्यग्रहण पूरे 5 घंटे की अवधि तक रहेगा। विज्ञान के अनुसार जब सूर्य और पृथ्वी के बीच चंद्रमा आ जाता है तो चंद्रमा की छाया से सूर्य का प्रकाश कुछ देर के लिए ढक जाता है, इस घटना को ही  सूर्य ग्रहण कहते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
solar eclipse 2021
 Solar Eclipse 2021 Effects Zodiac Sign: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहण की घटना को बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। ऐसे में इस सूर्य ग्रहण का मकर, कुंभ और मीन राशि के जातकों पर इसका कैसा प्रभाव रहेगा, आइए करते हैं ज्योतिषीय विश्लेषण...
विज्ञापन

3 of 5
राशि
मकर राशि
राशि से पंचम विद्या भाव में पड़ने वाला यह ग्रहण विद्यार्थियों तथा प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए नई चुनौतियां पेश करेगा। प्रेमसंबंधी मामलों में भी उदासीनता रहेगी। संतान संबंधी चिंता परेशान कर सकती है। समाज के संभ्रांत लोगों से मेलजोल बढ़ेगा।जमीन जायदाद से जुड़े विवाद कुछ और लंबित हो सकते हैं। कोर्ट कचहरी के मामलों में भी निर्णय संतोषजनक नहीं रहेगा।

4 of 5
राशि
कुंभ राशि
राशि से चतुर्थ सुख भाव में पड़ने वाला ये ग्रहण पारिवारिक कलह एवं मानसिक अशांति दे सकता है। मित्रों तथा संबंधियों से भी अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग। झगड़े विवाद से दूर ही रहें और कोर्ट कचहरी के मामले भी बाहर ही सुलझाएं। माता पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। आपके अपने ही लोग नीचा दिखाने की कोशिश में लगे रहेंगे, सावधान रहने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राशि
मीन राशि
राशि से पराक्रम भाव में पड़ने वाला ये ग्रहण आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। साहस पराक्रम की वृद्धि तो होगी ही सामाजिक पद प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। एक बार जो ठान लेंगे उसे पूरा करके ही छोड़ेंगे। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए समय और अनुकूल रहेगा। छोटे भाइयों से मतभेद बढ़ने न दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें