फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूर्य गोचर 2026 : तुला राशि में गोचर करेंगे सूर्य, कैसा रहेगा मकर, कुंभ और मीन राशि वालों पर प्रभाव ?

Tue, 22 Sep 2026 04:44 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

17 अक्तूबर को सूर्य कन्या राशि की अपनी यात्रा को विराम देते हुए तुला राशि में प्रवेश करेंगे। आइए जानते हैं मकर, कुंभ और मीन राशि वालों पर कैसा रहेगा प्रभाव।
विज्ञापन
1 of 4
Surya Gochar 2026 - फोटो : AI
ग्रहों के राजा सूर्य 17 अक्तूबर 2026 को कन्या राशि की अपनी यात्रा को विराम देते हुए तुला राशि में गोचर करेंगे। तुला राशि शुक्र के स्वामित्व वाली राशि होती है और सूर्य इस राशि में नीच के हो जाते हैं, जिससे इनके ऊर्जा में कमी आने लगती हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में सूर्य के गोचर का प्रभाव सभी 12 राशियों के ऊपर किसी न किसी रूप में जरूर दिखाई देगा। आइए जानते हैं सूर्य के अपनी नीच राशि में गोचर करने से मकर, कुंभ और मीन राशि वालों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा। 

12 साल बाद सिंह में होगी गुरु की एंट्री, जनवरी 2027 तक इन राशि वालों को होगा मनचाहा लाभ और रहेंगे अच्छे दिन

विज्ञापन

2 of 4
मकर राशि - फोटो : amar ujala
मकर राशि पर सूर्य के गोचर का प्रभाव
मकर राशि वालों के लिए सूर्य अष्टम भाव के स्वामी होते हैं और 17 अक्तूबर को सूर्य का तुला राशि में गोचर आपके दशम भाव में होगा। दशम भाव में सूर्य का गोचर आमतौर पर अच्छे परिणाम देता है लेकिन सूर्य का नीच का होना मकर राशि वालों के लिए कुछ नकारात्मक परिणाम हो सकता है। लेकिन अष्टम भाव के स्वामी का नीच का होना एक तरह से विपरीत राजयोग जैसी स्थिति का निर्माण होता है। तुला राशि में सूर्य के गोचर आपके मान-सम्मान में गिरावट ला सकता है। पदोन्नति में कुछ अड़चनें आ सकती हैं। 

ये लोग रहें अलर्ट: बुध नक्षत्र गोचर से इन 3 राशि वालों की बढ़ेगी टेंशन, 1 अक्तूबर तक बिगड़ेगा बजट

विज्ञापन

3 of 4
कुंभ राशि - फोटो : amar ujala
कुंभ राशि पर सूर्य के गोचर का प्रभाव
कुंभ राशि वालों के लिए सूर्य सप्तम भाव के स्वामी होकर यह आपके भाग्य भाव में गोचर करेंगे, जहां पर सूर्य नीच की अवस्था में होंगे, जिससे आपको आने वाले कुछ दिनों में बेहतर परिणाम मिलने में बाधाएं आएंगी। कार्यों में बार-बार प्रयास करने के बाद भी सफलताएं नहीं मिलेंगी। यहां पर आपको भाग्य का साथ नहीं मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों को नौकरी में कुछ दिक्कतों का सामना करना होगा। 

मंगल नक्षत्र गोचर: 24 सितंबर से इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ और करियर में तरक्की के संकेत

विज्ञापन

4 of 4
मीन राशि - फोटो : amar ujala
मीन राशि वालों पर सूर्य के गोचर का प्रभाव
मीन राशि वालों के लिए सूर्य आपकी राशि के छठे भाव के स्वामी होकर तुला राशि में गोचर करने पर यह अष्टम भाव में होंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य का अष्टम भाव में गोचर अच्छा नहीं माना जाता है। लेकिन कुछ मामलों में आपको अच्छी खबरें सुनने को मिल सकती है। सेहत संबंधी मामलों में आपको अनुकूलता रहेगी। लेकिन आपको इस दौरान किसी भी तरह का कोई बड़ा रिस्क नहीं लेना है। 
 

साप्ताहिक राशिफल 21-27 सितंबर: इन 5 राशियों पर रहेगी ग्रहों की विशेष कृपा, पढ़ें 12 राशियों का हाल

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें