सभी ग्रहों के स्वामी भगवान सूर्य 14 मार्च को दोपहर 12 बजकर 36 मिनट पर कुंभ राशि की यात्रा समाप्त करके मीन राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इस राशि पर ये 13 अप्रैल की रात्रि 09 बजकर 04 मिनट तक गोचर करेंगे उसके बाद मेष राशि में चले जाएंगे। इनके राशि परिवर्तन का अन्य राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा ? इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
विज्ञापन
2 of 13
rashifal 2024
- फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
राशि से बारहवें व्यय भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव अत्यधिक भागदौड़ और खर्च का सामना करवायेगा, जिसके फलस्वरूप आपको आर्थिक तंगी का सामना भी करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य विशेष करके बाई आंख से संबंधित समस्या से सावधान रहें। विवादित मामले कोर्ट- कचहरी से बाहर ही सुलझाएं। इस अवधि के मध्य किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें अन्यथा आर्थिक हानि का सामना करना पड़ेगा। विद्यार्थियों को परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए और प्रयास करने होंगे।
विज्ञापन
3 of 13
rashifal 2024
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
राशि से एकादश लाभ भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। सोची समझी सभी रणनीतियां कारगर सिद्ध होंगी। शोध परक और आविष्कारक कार्यों में सफलता मिलेगी। अधिकारियों से भी संबंध मजबूत बनेंगे। आय के साधन बढ़ेंगे किसी भी बड़े कार्य का आरंभ करना हो अथवा नए अनुबंध का हस्ताक्षर करना हो तो उस दृष्टि से भी ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति और प्रादुर्भाव के भी योग हैं।
4 of 13
rashifal 2024
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
राशि से दशम कर्म भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। शासन सत्ता का तो पूर्ण सहयोग मिलेगा ही किसी भी तरह की सरकारी सर्विस के लिए आवेदन करना हो अथवा चुनाव संबंधी कोई निर्णय लेना हो तो उस दृष्टि से भी ग्रहफल अनुकूल रहेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। जमीन-जायदाद संबंधी मामले हल होंगे। मकान और वाहन का भी क्रय करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से ग्रह-गोचर अनुकूल रहेगा।
विज्ञापन
5 of 13
rashifal 2024
- फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
राशि से नवम भाग्य भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव कार्य-व्यापार में तो उन्नति देगा ही, अपने साहस और पराक्रम के बल पर कठिन परिस्थितियों पर भी आसानी से विजय प्राप्त कर लेंगे। परिवार में अलगाववाद स्थिति न आने दें। धर्म और आध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। धार्मिक ट्रस्टों और अनाथालयों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। दान-पुण्य करेंगे। जो लोग नीचा दिखाने की कोशिश कर रहे थे वही मदद के लिए आएंगे। योजनाओं को गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे।
विज्ञापन
6 of 13
rashifal 2024
- फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि
राशि से अष्टम आयु भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव कई तरह के अप्रत्याशित उतार-चढ़ाव का सामना करवाएगा। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। विशेष करके दवाओं के रिएक्शन,अग्नि और विष से सावधान रहना पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। बेहतर रहेगा कार्य संपन्न करें और सीधे घर आएं। पैतृक संपत्ति संबंधी विवाद हल होंगे। आकस्मिक धन प्राप्ति का योग बनेगा। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की है।
विज्ञापन
7 of 13
rashifal 2024
- फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
राशि से सप्तम दांपत्य भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव मिलाजुला फल प्रदान करेगा। वैवाहिक वार्ता सफल होने में थोड़ा और समय लगेगा। दांपत्य जीवन में भी कड़वाहट आ सकती है। परिवार में नए मेहमान के आगमन से माहौल खुशनुमा रहेगा। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। किसी भी तरह के नए टेंडर आदि का आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह स्थितियां अनुकूल रहेगी। सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नई जिम्मेवारियों का बखूबी निर्वहन भी करेंगे।
8 of 13
rashifal 2024
- फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
राशि से छठे शत्रु भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव हर तरह से लाभदायक परिणाम दिलाएगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत हैं। लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना होगी। अत्यधिक भाग दौड़ के कारण आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ सकता है। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास भी सफल रहेगा। किसी भी तरह की सरकारी सर्विस के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा।
9 of 13
rashifal 2024
- फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
राशि से पंचम विद्या भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव विद्यार्थियों और शोध पर कार्यों में लगे हुए छात्रों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। रणनीतियां कारगर सिद्ध होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति और प्रादुर्भाव के योग बन रहे हैं। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी फिर भी प्रेम विवाह की दृष्टि से निर्णय लेना चाह रहे हों तो अवसर अच्छा रहेगा। उच्चाधिकारियों से संबंध मजबूत बनेंगे। सरकारी विभागों के प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे।
10 of 13
rashifal 2024
- फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
राशि से चतुर्थ सुख भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता किसी न किसी कारण से पारिवारिक कलह और मानसिक अशांति का सामना करना ही पड़ेगा। मित्रों और संबंधियों से भी अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग। जमीन जायदाद संबंधी मामलों का निपटारा होगा। आपके अपने ही लोग नीचा दिखाने की कोशिश कर सकते हैं सावधान रहें। इन सबके बावजूद परिवार में नए मेहमान के आगमन से माहौल खुशनुमा रहेगा। प्रतीक्षित परिणाम सकारात्मक रहेंगे।
11 of 13
rashifal 2024
- फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
राशि से तृतीय पराक्रम भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव आपके लिए वरदान की तरह है। जो भी कार्य करेंगे जैसा करेंगे उसी में सफल रहेंगे। सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना भी होगी। परिवार में विशेष करके छोटे भाइयों से मतभेद बढ़ने न दें। धर्म और आध्यात्म में रुचि बढ़ेगी। जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए आगे आएंगे। किसी बड़े अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो उस दृष्टि से भी समय अनुकूल रहेगा।
12 of 13
rashifal 2024
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
राशि से द्वितीय धन भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव मिलाजुला फल प्रदान करेगा। अपनी रणनीतियों और योजनाओं को गोपनीय रखें। वाणी कुशलता के बल पर कठिन हालात को सामान्य करने की कोशिश करें। जमीन जायदाद संबंधी मामले हल होंगे। आकस्मिक धन प्राप्ति का योग बनेगा। दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद है। स्वास्थ्य विशेष करके दाहिनी आंख से संबंधित समस्या से सावधान रहें। शरीर में कैल्शियम की कमी न होने दें।
मीन राशि
आपकी राशि में गोचर कर रहे सूर्य के प्रभावस्वरूप शारीरिक पीड़ा का सामना करना पड़ेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अत्यधिक यात्राओं के कारण थकान का अनुभव करेंगे, फिर भी किए गए कार्यों की सराहना होगी। सरकारी विभागों के प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। किसी नए टेंडर के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह-गोचर अनुकूल रहेगा। झगड़े विवाद और कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले बाहर ही सुलझा लेना समझदारी रहेगी। भावनाओं में बहकर लिए गए निर्णय नुकसानदेय रहेंगे।