Surya Gochar 2024: ग्रहों के राजा सूर्य 17 अक्तूबर 2024 को सुबह 07 बजकर 27 मिनट पर शुक्रदेव के स्वामित्व वाली राशि तुला में गोचर कर चुके हैं। सूर्यदेव कन्या राशि की अपनी यात्रा को विराम देते हुए अब एक महीने तक तुला राशि में रहेंगे,फिर उसके बाद गुरु के स्वामित्व वाली राशि धनु में प्रवेश कर जाएंगे। तुला राशि सूर्य देव की नीच की राशि है। वैदिक ज्योतिष में सूर्यदेव को ग्रहों का राजा, सम्पूर्ण सृष्टि की आत्मा और ऊर्जा का प्रमुख स्त्रोत माना जाता है। सूर्यदेव के राशि परिवर्तन का सभी प्राणियों पर सीधा प्रभाव पड़ता है। सभी राशियों के लिए इनका तुला राशि में गोचरकाल का प्रभाव कैसा रहेगा ? इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए सूर्यदेव आपकी कुंडली के पांचवें भाव के स्वामी हैं और आपकी राशि से राशि से सप्तम यानी दांपत्य भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव बहुत अच्छा नहीं रहेगा। दांपत्य जीवन में तो कड़वाहट आ ही सकती है, पति अथवा पत्नी में से किसी का स्वास्थ्य भी खराब हो सकता है। आपको साझा व्यापार करने से बचना होगा। सरकारी कामकाज से लाभ की संभावना है। प्रशिक्षित कार्य संपन्न होंगे।
विज्ञापन
3 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए सूर्यदेव आपके चौथे भाव के स्वामी होते हैं। सूर्यदेव का गोचर आपकी राशि से छठे यानी शत्रु भाव में होने से सूर्य का प्रभाव आपके लिए अच्छा साबित होगा। करियर में तरक्की और व्यापार में अच्छा मुनाफा होगा। आपकी सभी रणनीतियां कारगर साबित होंगी। आपके शत्रुओं की हार होगी। वाद-विवाद क के मामलों में भी निर्णय आपके पक्ष में हो सकता है। सेहत और यात्रा करने के मामलों में आपको सावधानी बरतनी होगी। अवसरों में वृद्धि के योग हैं।
4 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए सूर्यदेव तीसरे भाव जो पराक्रम का भाव होता है उसके स्वामी हैं। आपके लिए सूर्य का गोचर विद्या भाव यानी पंचम भाव में हुआ है। ऐसे में आपके लिए संतान संबंधी चिंताएं दूर होंगी। रचनात्मक कार्यो में सफलता मिलेगी। नौकरी के लिए समय अच्छा साबित होगा। लेकिन आपके संबंध कार्यक्षेत्र में उच्चाधिकारियों से बिगड़ सकते हैं। ऐसे में आपको कुछ संभलकर रहना होगा।
विज्ञापन
5 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए सूर्य दूसरे भाव यानी धन और वाणी के स्वामी हैं और इनका गोचर आपके चौथे भाव पर हुआ है। कुंडली का चौथा भाव सुख, जमीन-जायदाद और माता का होता है। ऐसे में आपको परिवार की तरफ से कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में प्रतिद्वंदियों से कड़ी टक्कर मिलने के संकेत हैं। कुछ अप्रिय समाचार मिल सकता है। आपको इस दौरान दूर की यात्रा करने से बचना होगा।
विज्ञापन
6 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए सूर्य आपके पहले भाव यानी लग्न के स्वामी हैं। सूर्य का गोचर आपके तीसरे भाव में हुआ है जोकि साहस और पराक्रम का भाव होता है। ऐसे में आपके काम करने की क्षमता में वृद्धि होगी। सूर्य का प्रभाव कई तरह के अप्रत्याशित परिणामों का सामना करवाएगा। अपने साहस और पराक्रम के बल पर कठिन से कठिन परिस्थितियों को भी आसानी से नियंत्रित कर लेंगे। धर्म और आध्यात्म के प्रति गहरी रुचि रहेगी। लेकिन आपके छोटे भाई की सेहत खराब हो सकती है।
विज्ञापन
7 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए सूर्य बारहवें भाव के स्वामी हैं और इनका गोचर आपके दूसरे भाव यानी धन भाव में हुआ है। ऐसे में आपको लंबी दूरी की यात्रा करने का मौका मिल सकता है। करियर में कुछ छोटी-मोटी परेशानियों का सामना करना होगा। व्यापार में आपके फैसले अनुकूर नहीं रह सकते हैं। कार्यक्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचें।
8 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए सूर्य ग्यारहवे भाव के स्वामी हैं और यह आपके पहले भाव में गोचर हुए हैं। ऐसे में आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। कठिन कार्यो में सक्षम होंगे और करियर मे उन्नति मिलेगी। लेकिन आपको कुछ स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के प्रति थोड़ा सावधान रहना होगा। आर्थिक स्थिति में मजबूत आएगी।
9 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए सूर्य दसवें भाव के स्वामी और सूर्य का गोचर आपके बारहवें भाव में हुआ है। ऐसे में आपके लिए यह खर्चों से भरा रहने वाला समय है। सूर्य का प्रभाव अत्यधिक भाग दौड़ और अपव्यय का सामना करवाएगा। यात्राएं कष्टकारक रह सकती हैं और पारिवारिक उलझनों का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन आपके जो भी कोर्ट कचहरी के मामले चल रहे है उनमें निर्णय आपके ही पक्ष में आएगा।
10 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए सूर्यदेव नवम भाव के स्वामी होकर और गोचर करते हुए आपके राशि से एकादश भाव यानी लाभ भाव में हुआ है। ऐसे में यह प्रभाव आपके लिए काफी बेहतरीन और लाभकारी साबित होगा। लेकिन जो जातक किसी के साथ प्रेम संबंधों में हैं उनको साथी की तरफ से कुछ उदासीनता का सामना करना पड़ सकता है। आपको अपने ऊर्जा का सही से इस्तेमाल करना होगा।
11 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए सूर्य कुंडली के आठवें भाव के स्वामी हैं जोकि सूर्य का गोचर दशम कर्मभाव में हुआ है। ऐसे में व्यापार और करियर में अच्छा लाभ मिलने के योग हैं। नौकरी में सुनहरे मौके मिल सकते हैं। आपकी योजनाएं कामयाब होंगी। जमीन-जायदाद संबंधी विवाद हल होंगे। मकान या वाहन का क्रय करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा।
12 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए सूर्य देव कुंडली के सातवें भाव के स्वामी होकर आपके नवम भाग्य भाव में गोचर करते हुए भाग्य में वृद्धि करेंगे। धर्म और आध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। गरीबों एवं असहाय लोगों की मदद करने के लिए आगे आएंगे। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। नए लोगों से मेलजोल बढ़ेगा। परिवार में नए मेहमान के आगमन से माहौल खुशनुमा रहेगा।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए कुंडली में सूर्यदेव छठे भाव के स्वामी हैं और अब सूर्य का गोचर आपके आठवें भाव यानी आयु में हुआ है। ऐसे में आपको अचानक से धन लाभ की प्राप्ति हो सकती है। लेकिन इस दौरान आपको अपने कार्यक्षेत्र में वाद-विवाद से बचना होगा। सेहत संबंधी कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि सूर्य के गोचर के प्रभाव से आपको जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों में सफलता प्राप्ति होगी।