फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा शुक्रवार का दिन

Fri, 18 Oct 2024 07:10 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
लव राशिफल - फोटो : अमर उजाला
Aaj Ka Love Rashifal: ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन..

विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज जीवनसाथी के स्वभाव में कुछ बदलाव आ सकते हैं। रिश्ते में उतार-चढ़ाव आएंगे, इसलिए साथी के स्वभाव को ठीक से समझें। वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण बनाए रखने से लाभ होगा।
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आज आपकी क्रश से बात बढ़ेगी, जिससे मन प्रसन्न होगा। इस दौरान आप अपनी भावनाओं को भी व्यक्त करें। परिणाम पक्ष में आने की संभावना बनी रहेगी।

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): विवाह की बात पक्की होने की संभावना है। आपके सितारे बता रहे हैं कि आज बना रिश्ता भाग्य में वृद्धि का कारण बनेगा। इस दौरान वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के प्रेम जीवन में समस्याएं आ सकती हैं।
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): क्रश आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकता है। वहीं प्रेम जीवन जीने वाले लोगों को आज कुछ दिक्कतों का सामना भी करना पड़ेगा। इस दौरान काम को लेकर भी तनाव बना रहेगा।
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): प्रेमी जातकों के लिए आज का दिन बेहद शुभ है। कोई खास आपसे दिल की बात कह सकता है, जिससे आपका मन भी प्रसन्न होगा। आपकी लव लाइफ की लोग तारीफ करेंगे, जो आप दोनों के रिश्ते को और मजबूत करेगी। किसी काम को पूरा करने के लिए क्रश का साथ मिलेगा, जिससे मन प्रसन्न होगा।
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): नए सुझावों और दिशाओं का खुले दिल से स्वागत करें। ये मार्ग जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएंगे। किसी खास दोस्त से मुलाकात होगी। वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेगी।
 

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): जीवनसाथी संग पिछले कई दिनों से चल रही कहासुनी में कमी देखने को मिलेगी। क्रश के साथ आपका तालमेल बेहतरीन रहेगा। आपके सितारें बता रहे हैं कि आज बना रिश्ता जिंदगीभर साथ देगा।

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आज आपका दिन अच्छा बीतेगा। आपकी जिन्दगी का कोई अन्य क्षेत्र अच्छा चले ना चले परंतु प्रेम मोहब्बत वाला भाग बेहतरीन रहेगा। जीवनसाथी के सहयोग से नए कार्य की भी शुरुआत होगी।

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): लव पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। कोई पुरानी बात तनाव का कारण बनेगी। इस दौरान सेहत पर भी इसका प्रभाव होगा।

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): सिंगल लोगों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक होगी। लेकिन नए रिश्ते में थोड़ा सोच समझ कर आगे बढ़ें। इस दौरान अपने संबंध को लेकर एक-दूसरे को समझें व सख्त नियम ना बनाएं।

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): किसी खास इंसान से मुलाकात होगी, जिससे दिन लाभदायक साबित होगा। वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेगी। आप दोनों  एक-दूसरे को समझें। इससे रिश्ता और मजबूत होगा।
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आज आप किसी की तरफ आकर्षण महसूस कर सकते हैं। क्रश से अपनी भावनाओं को व्यक्त करने का सही समय है। परिणाम पक्ष में आ सकते हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें