फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Surya Gochar 2024: 15 जून को सूर्यदेव मिथुन राशि में करेंगे प्रवेश, इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत

Mon, 10 Jun 2024 11:30 AM IST
विनोद शुक्ला पं.जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
विज्ञापन
1 of 13
Sun Transit 2024: सूर्य 15 जून की सुबह 4 बजकर 27 मिनट पर वृषभ राशि की यात्रा समाप्त करके मिथुन राशि में प्रवेश कर रहे हैं - फोटो : अमर उजाला
ग्रहों के अधिपति भगवान सूर्य 15 जून की सुबह 4 बजकर 27 मिनट पर वृषभ राशि की यात्रा समाप्त करके मिथुन राशि में प्रवेश कर रहे हैं, जहां ये 16 जुलाई की दोपहर 11 बजकर 19 मिनट तक गोचर करेंगे उसके बाद कर्क राशि में चले जाएंगे। मिथुन राशि पर इनका गोचरकाल का अन्य राशियों पर कैसा प्रभावकारी रहेगा ? इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
विज्ञापन

2 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष राशि-
राशि से तृतीय पराक्रम भाव में गोचर करते हुए सूर्यदेव का प्रभाव आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। कार्य व्यापार में उन्नति तो होगी ही सामाजिक पद प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। आध्यात्मिक मामलों में भी रुचि और बढ़ेगी। सरकारी सर्विस के लिए प्रयास करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से ग्रह-गोचर बेहद अनुकूल रहेगा। परिवार के वरिष्ठ सदस्योंसे मतभेद बढ़ने न दें। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास भी सफल रहेगा।
विज्ञापन

3 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि-
राशि से द्वितीय धन भाव में गोचर करते हुए सूर्यदेव का प्रभाव कई तरह के अप्रत्याशित परिणाम दिलाएगा। यद्यपि आर्थिक पक्ष मजबूत होगा किंतु किसी न किसी कारण से पारिवारिक कलह और मानसिक अशांति का सामना करना ही पड़ेगा। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशीलन रहें। महंगी वस्तुओं का क्रय करेंगे। कार्यक्षेत्र में षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। कई बार अधिक बोलना आपके लिए नुकसानदेय सिद्ध हो सकता है इसलिए अपनी योजनाओं को गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे।

4 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि-
आपकी राशि में गोचर करते हुए सूर्यदेव का प्रभाव शारीरिक पीड़ा दे सकता है किंतु आप में साहस और पराक्रम की वृद्धि भी करेगा। निर्णय लेने की शक्ति बढ़ेगी। शासनसत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में सर्विस आज के लिए आवेदन करना हो तो उस दृष्टि से भी ग्रह गोचर बेहद अनुकूल रहेगा। विद्यार्थियों और प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए और प्रयास करने होंगे। वैवाहिक वार्ता सफल होने में थोड़ा और समय लगेगा।
विज्ञापन

5 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क राशि-
राशि से बारहवें व्यय भाव में गोचर करते हुए सूर्यदेव अत्यधिक भागदौड़ का सामना तो करवाएंगे ही कहीं न कहीं आप थकान का भी अनुभव करेंगे। किसी मित्र से बिछड़ने का अप्रिय समाचार भी मिल सकता है। न्यायिक मामलों में सफलता मिलेगी। नए लोगों से मेल-जोल बढ़ेगा। इस अवधि के मध्य आयात-निर्यात का व्यापार करना हो अथवा विदेश से संबंधित कोई नया कार्य आरंभ करना हो उस दृष्टि से भी समय बेहद अनुकूल रहेगा। कई बार आपके प्रयास के अनुकूल परिणाम न आएं ऐसा भी संभव है उससे हताश न हों।
विज्ञापन

6 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह राशि-
राशि से एकादश लाभ भाव में गोचर करते हुए सूर्यदेव आपके लिए मनोनुकूल फल प्रदान करेंगे। जैसी सफलता चाहेंगे हासिल कर लेंगे। चुनाव से संबंधित कोई निर्णय लेना चाह रहे हों तो उसमें भी अच्छी सफलता मिलेगी। जो लोग आपको नीचा दिखाने की कोशिश में लगे थे वही मदद के लिए आगे आएंगे। शीर्ष नेतृत्व से सहयोग मिलेगा। संतान संबंधी चिंता परेशान कर सकती है। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए समय और अनुकूल रहेगा इसलिए अपनी तैयारियों पर अधिक समय दें।
विज्ञापन

7 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या राशि-
राशि से दशम कर्म भाव में गोचर करते हुए सूर्य देव चमत्कारिक परिणाम दिलाएंगे। शासनसत्ता का तो पूर्ण सहयोग मिलेगा ही कार्य-व्यापार में सकारात्मक सुधार के कारण आय में भी वृद्धि होगी। सरकारी सर्विस के लिए आवेदन करना हो तो उस दृष्टि से भी समय बेहतर रहेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। जमीन-जायदाद संबंधी मामले हल होंगे। वाहन का क्रय करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह-गोचर फल अच्छा रहेगा। मित्रों तथा संबंधियों से सुखद समाचार प्राप्ति के योग।

8 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला राशि-
राशि से नवम भाग्य भाव में गोचर करते हुए सूर्यदेव का प्रभाव मिलाजुला फल प्रदान करेगा। कई बार आपका कार्य होते-होते रह जाया करेगा पूर्ण होने में समय लगा जिससे आप हताश हो सकते हैं किंतु, ऐसी परिस्थितियों से घबराएं नहीं क्योंकि अंतत सफलता आपको ही मिलेगी। नौकरी में परिवर्तन के लिए प्रयास करना हो तो यह समय उत्तम रहेगा। आध्यात्मिक उन्नति होगी। अपने साहस और पराक्रम के बलपर कठिन परिस्थितियों पर भी आसानी से विजय प्राप्त कर लेंगे।

9 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि-
राशि से अष्टम आयु भाव में गोचर करते हुए सूर्यदेव कई तरह के अप्रत्याशित परिणाम दिलाएंगे। प्रभाव वृद्धि तो होगी ही सामाजिक पद प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी।। अपने अदम्य साहस और ऊर्जाशक्ति के बल पर न हो पाने वाले कार्यों को भी करने में सफल रहेंगे। किसी सम्मान अथवा पुरस्कार की भी घोषणा हो सकती है। अग्नि, विष और दावाओं के रिएक्शन से बचें। पैतृक संपत्ति का लाभ मिलेगा। कार्य व्यापार में किसी भी अनुबंध पर हस्ताक्षर करते समय नियम और शर्तों को गहनता पूर्वक जांच लें।

10 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु राशि-
राशि से सप्तम दांपत्य भाव में गोचर करते हुए सूर्य देव मिलाजुला फल प्रदान करेंगे। दांपत्य जीवन में कुछ समय के लिए कड़वाहट आ सकती है। वैवाहिक वार्ता में थोड़ा और समय लग सकता है। आपसी रिश्तों में भी फर्क पड़ सकता है। कार्य-व्यापार की दृष्टि से समय बेहद अनुकूल रहेगा। शासन सत्ता का तो सहयोग मिलेगा ही किसी भी तरह के सरकारी टेंडर के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो भी सफलता कारक रहेगा। नए लोगों से मेल-जोल बढ़ेगा। लिएगए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना होगी। 

11 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर राशि-
राशि से छठे शत्रु भाव में गोचर करते हुए सूर्य देव का प्रभाव हर तरह से लाभदायक सिद्ध होगा। सरकारी संस्थानों में सर्विस आदि के लिए आवेदन करना हो अथवा उनसे संबंधित नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो हर परिस्थिति में आप फायदे में रहेंगे। विवादित और कोर्ट कचहरी से संबंधित मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत। अत्यधिक यात्राओं के कारण थकान का अनुभव करेंगे और अपव्यय का भी सामना करना पड़ेगा। ऐसे में हर कार्य तथा निर्णय बहुत सोच विचारकर करें योजनाएं गोपनीय रखें। 

12 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ राशि-
राशि से पंचम विद्या भाव में गोचर करते हुए सूर्यदेव का प्रभाव विद्यार्थियों और प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए वरदान की तरह है। जो विद्यार्थी शोध परक कार्यों में लगे हैं उनके लिए तो समय और बेहतर रहेगा। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति और प्रादुर्भाव के भी योग बन रह हैं। परिवार में बड़े भाइयों का सहयोग मिलेगा। मांगलिक कार्यों का सुअवसर आएगा। नए लोगों से सम्बन्ध मजबूत बनेगा जिसका परिणाम सुखद और दूरगामी रहेगा।
विज्ञापन

13 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन राशि-
राशि से चतुर्थ सुख भाव में गोचर करते हुए सूर्यदेव का प्रभाव सफलताओं के बावजूद कहीं न कहीं पारिवारिक कलह और मानसिक अशांति का सामना करवाएगा। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। जमीन-जायदाद संबंधी मामलों में सफलता मिलेगी। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास भी सफल रहेगा। किसी अन्य देश के लिए वीजा आदि का आवेदन करना चाह रहे हों तो भी सफलता की संभावना सर्वाधिक रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें