फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन

Mon, 10 Jun 2024 08:12 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
10 जून का लव राशिफल - फोटो : अमर उजाला
Aaj Ka Love Rashifal:  ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल (Daily Love Rashifal) चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
विज्ञापन

2 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज का दिन प्रेम संबंधों में जीने वाले जातकों के लिए उत्तम रहेगा। जरूरी कामों से समय निकालकर अपने साथी संग समय व्यतीत करने में कामयाब रहेंगे। वहीं जो लोग वैवाहिक जीवन में उनके लिए कुछ कठिनाई भरे पल बीतेंगे।
विज्ञापन

3 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope):  रोमांटिक पल बीताने के लिए आज का दिन आपके लिए बहुत ही शानदार रहने वाला होगा। आज का दिन आप दोनों के लिए एक नई ताजगी का एहसास करवाएगा। वहीं पति-पत्नी अपने बच्चों संग कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। 

4 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope):  आज आपके लिए खुशियों का इंतजार करना पड़ सकता है। जो लोग सिंगल हैं आज वे अपने मन की बात प्रिय को बताने में कामयाब हो जाएंगे और साथी आपके प्रेम के प्रस्ताव का स्वीकार कर सकता है। वैवाहिक जीवन जीने वाले जातकों के लिए आज का दिन यादगार बना रह सकता है। 
विज्ञापन

5 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आज का दिन आपके लिए मिला जुला रहने वाला हो सकता है। प्यार में जो लोग है वे साथ के संग कहीं डेट पर जा सकते हैं। आपको अपनी योजनाओं का गुप्त ही रखना होगा तभी अपने लक्ष्य में कामयाब हो सकते हैं। जीवनसाथी संग अच्छा समय बीतेगा और घर की जरूरी चीजों पर आप आज अच्छा पैसा खर्च कर सकते हैं। 
विज्ञापन

6 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): आज आपको अपने दिल की आवाज को सुनना होगा। कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। प्रेमी जीवन जीने वाले जातकों के लिए आज का ज्यादातर समय व्यस्तता से भरा रहने वाला होगा। 
विज्ञापन

7 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)
आज आपको विवादों से बचना होगा। प्रेम के अच्छा पल आपको मिल सकते हैं। आपके और पार्टनर की बीच के संबंध बहुत ही मधुर और मजबूत होंगे। आज आपकी मुलाकात किसी खास से हो सकती है जिससे आपके जीवन में एक नई उमंग दौड़ेगी। 

8 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):  आपका साथी आपके आकर्षण और करिश्मे का दीवाना है। किसी क्लब या समूह का हिस्सा बनकर नए दोस्त बनाने में कामयाब रह सकते हैं। भाग्य का साथ मिलने से धन लाभ के मौके मिलेंगे।

9 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आज आप नई चीजों की तरफ आकर्षित होंगे।  जीवन में आनंद और शुभ बदलाव के संकेत  दिखाई  दे रहे हैं। आपका पार्टनर अधिक प्यार व ध्यान की उम्मीद रखता है। आप भी अपनी मोहब्बत से उन्हें पूरी तरह से खुश रखने का प्रयास करेंगे। 

10 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): आज आप नए रिश्ते शुरू कर सकते हैं। प्रेम जीवन व्यातीत करने वाले जातकों को आज कोई अच्छी खुशखबरी मिल सकती है। किसी पुराने साथी से मुलाकात हो सकती है और प्रेम की गाड़ी आगे बढ़ सकती है। 

11 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope):  मजबूत संबंध के लिए एक दूसरे को माफ़ करना और आगे बढ़ना सीखना चाहिए। अगर आपने प्यार के रिश्ते में कोई गलती की है तो याद रखें कि समय एक जैसा नहीं रहता, समस्याएं आती-जाती रहती है।

12 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope):  आज रोमांस में आई समस्याओं को आप आपसी तालमेल से दूर कर सकते हैं। आपको अपने साथी का भरपूर साथ मिलेगा। वैवाहिक जीवन जीने वाले जातकों के लिए आज का दिन मिला जुला रहने वाला होगा। 
विज्ञापन

13 of 13
आज का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आपके प्रियजन आपकी मुसीबतों में साथ देने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। सितारों के अनुसार आज आपका अन्य लोगों से मेलजोल हो सकता है। कुछ वक्त निकालकर स्वयं पर भी ध्यान दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें