महान ग्रह सूर्य अपनी नीचगत राशि तुला की यात्रा समाप्त करके 16 नवंबर की मध्य रात्रि पश्चात 01 बजकर 18 मिनट पर वृश्चिक राशि में प्रवेश कर रहे हैं। जहां ये 16 दिसंबर को सायं 03 बजकर 57 मिनट तक गोचर करेंगे उसके बाद धनु राशि में चले जाएंगे। इनके राशि परिवर्तन का पृथ्वी वासियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा ? इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
विज्ञापन
2 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
मेष राशि-
राशि से अष्टम आयु भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता। स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए और प्रयास करने होंगे। कार्य-क्षेत्र में षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। बेहतर रहेगा कार्य संपन्न करें और सीधे घर आएं। इन सबके बावजूद किसी न किसी सामाजिक सम्मान की घोषणा हो सकती है। अग्नि, विष और दवाओं के रिएक्शन से बचें।
विज्ञापन
3 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि-
राशि से सप्तम दांपत्य भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव मिला-जुला और फलकारक रहेगा। कार्य व्यापार में उन्नति होगी। लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना भी होगी। वैवाहिक वार्ता में थोड़ा और समय लगेगा। ससुराल पक्ष से रिश्ते बिगड़ने न दें। किसी भी तरह की सरकारी सर्विस के लिए आवेदन करना हो अथवा टेंडर आदि का आवेदन करना हो तो उस दृष्टि से बेहतरीन रहेगा। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा लाभ उठाएं।
4 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि-
राशि से छठे शत्रु भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव बेहतरीन सफलता कारक रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में भी निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत हैं। अपनी ऊर्जाशक्ति का पूर्ण उपयोग करें और योजनाओं को गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। परिवार में विशेष करके छोटे भाइयों से मतभेद बढ़ने न दें। यात्रा-देशाटन का लाभ मिलेगा। इस अवधि के मध्य अधिक कर्ज के लेन-देन से भी बचें।
विज्ञापन
5 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि-
राशि से पंचम विद्या भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव हर तरह से अच्छा फल देगा किंतु प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी। इसलिए बेहतर रहेगा अपने कार्य के प्रति चिंतनशील रहें। प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को परीक्षा में अच्छे अंक के लिए और प्रयास करने होंगे। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। संतान संबंधी चिंता दूर होगी। नवदंपति के लिए संतान प्राप्ति और प्रादुर्भाव के भी योग है। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से मतभेद बढ़ने न दें।
विज्ञापन
6 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि
राशि से चतुर्थ सुख भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव अप्रत्याशित परिणाम देगा। सफलताओं का सिलसिला तो चलता रहेगा किंतु किसी न किसी कारण से पारिवारिक कलह और मानसिक अशांति का सामना करना ही पड़ेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। मित्रों तथा संबंधियों से अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग। जायदाद संबंधी मामले हल होंगे। मकान अथवा वहां का क्रय करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह-गोचर अनुकूल रहेगा।
विज्ञापन
7 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि-
राशि से तृतीय पराक्रम भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव हर तरह से कार्य व्यापार में उन्नति देगा। धर्म और आध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। जो लोग नीचा दिखाने की कोशिश में लगे थे वही मदद के लिए आगे आएंगे। झगड़े विवाद तथा कोर्ट कचहरी से संबंधित मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत। यात्रा-देशाटन का लाभ मिलेगा। किसी दूसरे देश के लिए वीजा आदि का आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह-गोचर अनुकूल रहेगा।
8 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
तुला राशि-
राशि से द्वितीय धन भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव कई तरह के अप्रत्याशित परिणाम दिलाएगा। स्वास्थ्य विशेष करके दाहिनी आंख से संबंधित बीमारी से बचना होगा। शरीर में कैल्शियम की कमी न होने दें। पैतृक संपत्ति संबंधी विवाद हल होंगे। आय के साधन तो बढ़ेंगे ही काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद है। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्य संपन्न होने में थोड़ा और समय लगेगा।
9 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि-
आपकी राशि में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव सुखद अनुभूति कराएगा धर्म और आध्यात्म के क्षेत्र में रुचि बढ़ेगी। लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना भी होगी। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में किसी भी तरह के टेंडर आदि के लिए आवेदन करना हो तो उस दृष्टि से भी ग्रह-स्थितियों बेहद अनुकूल रहेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नवदंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के योग बन रहे हैं। वैवाहिक वार्ता भी सफल रहेगी प्रयास तेज करें।
10 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
धनु राशि-
राशि से बारहवें व्ययभाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता है। अत्यधिक भागदौड़ के कारण आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ेगा। विद्यार्थियों और प्रतियोगिताओं में बैठने वाले छात्रों को परीक्षा में अच्छे नंबर लाने के लिए बहुत प्रयास करने होंगे। आध्यात्मिक उन्नति होगी। धार्मिक ट्रस्टों तथा अनाथालय आदि भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे और दान-पुण्य करेंगे। स्वास्थ्य विशेष करके बाई आंख से संबंधित समस्या से सावधान रहें।
11 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
मकर राशि-
राशि से एकादश लाभ भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव बेहतरीन सफलता कारक रहेगा। जैसी कामयाबी चाहेंगे हासिल करेंगे। आय के संसाधनों में वृद्धि भी होगी। योजनाएं कारगर भी रहेगी। उच्चाधिकारियों से भी संबंध मजबूत होंगे। इस अवधि के मध्य किसी भी तरह के चुनाव से संबंधित निर्णय लेना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी अवसर बेहतरीन रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति अधिक सावधान रहने की आवश्यकता है। विवादित मामले बाहर ही सुलझाएं।
12 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि-
राशि से दशम कर्म भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव शासन सत्ता का पूर्ण सुख प्रदान करेगा। जमीन जायदाद संबंधी मामले हल होंगे। स्वास्थ्य विशेष करके अस्थि से संबंधित बीमारी से सावधान रहना पड़ेगा। सामाजिक दायित्व बढ़ेगा। नए मेहमान के आगमन से माहौल खुशनुमा रहेगा। यात्रा सावधानी पूर्वक करें। सामान चोरी होने से बचाएं। मित्रों तथा संबंधियों से कुछ अप्रिय समाचार भी मिल सकते हैं। भावनाओं में बहकर निर्णय न लें।
मीन राशि-
राशि से नवम भाग्य भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव कार्य-व्यापार की दृष्टि से निश्चित रूप से उत्तम रहेगा। आध्यात्मिक उन्नति होगी। जो लोग नीचा दिखाने की कोशिश में लगे थे वही मदद के लिए आगे आएंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में भी निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत। अपने साहस और पराक्रम के बल पर विषम परिस्थितियों पर भी आसानी से नियंत्रण पा लेंगे। अत्यधिक यात्रा के कारण थकान का भी अनुभव करेंगे। योजनाएं गोपनीय रखें आगे बढ़े।