ग्रहों के राजा सूर्य 17 अक्तूबर की मध्यरात्रि पश्चात 01 बजकर 29 मिनट पर कन्या राशि की यात्रा समाप्त करके तुला राशि में प्रवेश कर रहे हैं जहां ये 16 नवंबर की मध्य रात्रि पश्चात 01 बजकर 18 मिनट तक गोचर करेंगे उसके बाद वृश्चिक राशि में चले जाएंगे। सूर्य सम्पूर्ण सृष्टि की आत्मा है अतः इनके राशि परिवर्तन का सभी प्राणियों पर सीधा प्रभाव पड़ता है। तुला राशि में गोचर करते समय इन्हें नीचराशिगत संज्ञक सूर्य कहा जाएगा। अन्य सभी राशियों के लिए इनका तुला राशि में गोचरकाल का प्रभाव कैसा रहेगा ? इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
विज्ञापन
2 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
राशि से सप्तम दांपत्य भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता। दांपत्य जीवन में तो कड़वाहट आ ही सकती है, पति अथवा पत्नी में से किसी का स्वास्थ्य भी खराब हो सकता है इस अवधि के मध्य साझा व्यापार करने से बचें। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रशिक्षित कार्य संपन्न होंगे। किसी भी तरह के सरकारी टेंडर के लिए आवेदन करना हो तो उस दृष्टि से भी ग्रह-गोचर अपेक्षाकृत बेहतर ही रहेगा। शरीर में कैल्शियम की कमी न होने दें।
विज्ञापन
3 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि-
राशि से छठे शत्रु भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। सोची समझी सभी रणनीतियाँ कारगर सिद्ध होंगी। गुप्त शत्रु परास्त होंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में भी निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत। स्वास्थ्य की दृष्टि से अधिक सावधान रहने की आवश्यकता है। यात्रा सावधानी पूर्वक करें। वाहन दुर्घटना से बचें। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए प्रयास करना चाह रहे हों तो भी अवसर उत्तम है।
4 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि-
राशि से पंचम विद्या भाव में गोचर करते हुए नीचराशिगत सूर्य का प्रभाव प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता लाएगा। संतान संबंधी चिंता भी परेशान कर सकती है किंतु नवदंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव का भी योग बना है। रचनात्मक और शोपरक कार्यों मेंसफलता मिलेगी। विद्यार्थी वर्ग को परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए और प्रयास करने होंगे। परिवार में बड़े भाइयों से तथा कार्य क्षेत्र में उच्चाधिकारियों से संबंध बिगड़ने न दें। भावनाओं में बहकर लिया गया निर्णय नुकसानदेय रहेगा।
विज्ञापन
5 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि-
राशि से चतुर्थ सुखभाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता यद्यपि कार्य क्षेत्र में सफलता दर सफलता मिलती रहेगी फिर भी किसी न किसी कारण से पारिवारिक कलह और मानसिक अशांति का सामना करना ही पड़ेगा। परिवार में एकता बनाए रखने में भी परेशानियाँ आयेंगी। मित्रों तथा संबंधियों से अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग। इस अवधि के मध्य यात्रा सावधानी पूर्वक करें। सामान चोरी होने से बचाएं। सरकारी सर्विस के लिए आवेदन करना हो तो भी समय अनुकूल रहेगा।
विज्ञापन
6 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि-
राशि से तृतीय पराक्रम भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव कई तरह के अप्रत्याशित परिणामों का सामना करवाएगा। परिवार में छोटे भाइयों का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। उनसे रिश्ते भी बिगड़ने न दें। अपने अदम्य साहस और पराक्रम के बलपर कठिन परिस्थितियों को भी आसानी से नियंत्रित कर लेंगे। धर्म और आध्यात्म के प्रति गहरी रुचि रहेगी। धार्मिक ट्रस्टों तथा अनाथालय आदि में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे और दान पुण्य करेंगे। योजनाएं गोपनीय रखें और आगे बढ़ें।
विज्ञापन
7 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
राशि से द्वितीय धनभाव में गोचर करते हुए नीचराशिगत सूर्य का प्रभाव कई तरह के अप्रत्याशित परिणाम देगा। पैतृक संपत्ति संबंधी विवाद हल होने की संभावना है किंतु स्वास्थ्य विशेष करके आंखों की बीमारी तथा हृदय रोग से सावधान रहने की आवश्यकता है। परिवार में अलगाव की स्थिति उत्पन्न न होने दें। कार्यक्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। बेहतर रहेगा कार्य संपन्न करें और सीधे घर आएं। विद्यार्थियों और प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए और प्रयास करने होंगे।
8 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
आपकी राशि में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव बेहतरीन रहेगा किंतु स्वास्थ्य और शारीरिक पीड़ा के प्रति हमेशा सावधान रहने की आवश्यकता है। शरीर में विटामिन्स की कमी न होने दें। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतिक्षित कार्य संपन्न होंगे। किसी भी तरह के सरकारी टेंडर के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह स्थितियों लाभप्रद रहेंगी। जो लोग नीचा दिखाने की कोशिश में लगे थे वही मदद के लिए आगे आएंगे। वैवाहिक वार्ता में थोड़ा और समय लगेगा।
9 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
राशि से बारहवें में व्ययभाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव अत्यधिक भाग दौड़ और अपव्यय का सामना करवाएगा। विदेशी मित्रों तथा संबंधियों से अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग। कष्टकारक यात्रा भी करनी पड़ सकती है पारिवारिक उलझनों में दो-चार होना पड़ सकता है। इन सबके बावजूद गुप्त शत्रु परास्त होंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में भी निर्णय आपके ही पक्ष में आएगा। किसी दूसरे देश की यात्रा के लिए प्रयास करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी यह समय उत्तम रहेगा।
10 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
राशि से एकादश लाभभाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव हर तरह से बेहतरीन रहेगा किंतु परिवार के वरिष्ठ सदस्यों एवं बड़े भाइयों का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। प्रेम संबंधी मामलों में भी उदासीनता रहेगी। नवदंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए भी समय बेहतरीन रहेगा। इस अवधि के मध्य किसी भी परीक्षा में बैठेंगे तो सफलता की संभावना सर्वाधिक रहेगी। अपनी ऊर्जा शक्ति का पूर्ण सदुपयोग करें।
11 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
राशि से दशम कर्मभाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव कार्य-व्यापार की दृष्टि से तो उत्तम रहेगा किंतु माता-पिता में से किसी का स्वास्थ्य अधिक खराब हो सकता है। शासनसत्ता का भी पूर्ण सहयोग मिलेगा। इस अवधि के मध्य चुनाव से संबंधित कोई निर्णय लेना चाह रहे हों तो ग्रह स्थितियां अनुकूल रहेंगी। जमीन-जायदाद संबंधी विवाद हल होंगे। मकान अथवा वाहन का क्रय करना चाह रहे हों तो उसदृष्टि से भी ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा।
12 of 13
rashi
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
राशि से नवम भाग्य भाव में गोचर करते हुए नीचराशिगत सूर्य का प्रभाव अच्छा ही रहेगा यद्यपि कहीं न कहीं आत्मविश्वास में कमी आएगी। धर्म और आध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। गरीबों एवं असहाय लोगों की मदद करने के लिए आगे आयेंगे। ससुराल पक्ष से अप्रिय समाचार मिल सकता है। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। नए लोगों से मेलजोल बढ़ेगा। परिवार में नए मेहमान के आगमन से माहौल खुशनुमा रहेगा। सोची समझी योजनाएं फलीभूत होंगी।
मीन राशि
राशि से अष्टम आयु भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता विशेष करके अपने स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। हृदय रोग तथा आंतो से संबंधी विकार परेशानियां दे सकते हैं। कार्यक्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचें, बेहतर रहेगा कार्य संपन्न करें और सीधे घर आएं। तमाम विषमताओं के बावजूद जमीन-जायदाद संबंधी मामले हल होंगे। पैतृक संपत्ति प्राप्ति का भी योग। इस अवधि के मध्य किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें अन्यथा आर्थिक हानि की प्रबल संभावना रहेगी।