फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aaj Ka Love Rashifal 10 Dec: जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा दिन

Sat, 10 Dec 2022 08:14 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
10 दिसंबर का लव राशिफल - फोटो : amar ujala
लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

मेष राशिफल 2023

वृषभ राशिफल 2023

मिथुन राशिफल 2023

कर्क राशिफल 2023

सिंह राशिफल 2023

कन्या राशिफल 2023

तुला राशिफल 2023

वृश्चिक राशिफल 2023

धनु राशिफल 2023

मकर राशिफल 2023 

कुंभ राशिफल 2023

मीन राशिफल 2023

विज्ञापन

2 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): अपनी मीठी मीठी बातों से आप अपने पार्टनर का दिल जीत लेंगे। अपने दिल के सबसे करीबी के लिए समय निकाल कर कहीं घूमने निकल जाएँ और कुछ गुदगुदाते पल साथ बिताएं। 
विज्ञापन

3 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आज के दिन आप अपने प्यार के लिए अधिकारात्मक महसूस करेंगे जिससे मतभेद होने की संभावना है। खुद पर संयम रखें और अपना दिमाग किसी अन्य काम में लगाएं।

4 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): अपने सोलमेट पर विश्वास रखें क्योंकि विश्वास की नींव पर ही लव और रोमांस का रिश्ता बनता है। अगर नींव कमजोर हो तो इसे ढ़हने में समय नहीं लगता।
विज्ञापन

5 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आपके पार्टनर को आपकी फ़िक्र है और वो हर तरह से आपकी मदद करना चाहता है। उसकी भावनाओं का मज़ाक उड़ाकर आप अपने जीवन की मिठास कम कर सकते हैं।
विज्ञापन

6 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): आप अपने खास रिश्ते को अभी रहस्यमय रखना चाहते हैं और दुनिया की नज़रों से बचकर इन पलों का मज़ा लेना चाहते हैं। एक दूसरे से सब कुछ शेयर करें ताकि आप दोनों का एक दूसरे पर विश्वास बढ़ जाए और जीवन में किसी तरह की खटास न आए।  
विज्ञापन

7 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आज आप सबके आकर्षण का केंद्र बने रहेंगे। अपने पार्टनर के साथ समय का आनंद लें। रोमांचक और मधुरता से भरे इन एहसासों को अपने दिल में संजों कर रखें।

8 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): अपने भविष्य की योजनाएं पहले से ही बना लेने से आपका अपने पार्टनर को और भी चाहने लगेंगे। प्यार की ज्वाला को भड़काने के लिए दिलबर से छेड़खानी करना न भूलें।

9 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope):आज आपको ऐसा लग सकता है कि आपके जीवन में प्यार की कमी है जिसके कारण आप अकेला महसूस कर सकते है। हमेशा अपने दिल कि सुने और ऐसे ही जीवन में आगे बढ़ें।

10 of 13
लव राशिफल - फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): अपने दिल की भावनाओं को अपने पार्टनर के साथ ज़रूर बांटे और उसे समझें। अगर आप सिंगल है तो परफेक्ट पार्टनर आपका इंतज़ार कर रहा है।

11 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): लवलाइफ आज आपको अधिक उत्साहित नहीं कर रही है। दोस्तों या बच्चों के साथ समय बिता कर आप बेहतर महसूस करेंगे। थोड़ी से प्रयास करने से आपके सपने हकीकत में बदल सकते हैं। 

12 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): आज आप किसी खास व्यक्ति की तरफ आकर्षित होंगे या यह भी हो सकता है कि कोई आपकी ओर खींचा चला आए। समाजिक कार्यों में भी आप व्यस्त रह सकते हैं। 
विज्ञापन

13 of 13
लव राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आपका प्यार आपकी आपके पार्टनर के साथ अंतरंगता बढ़ाएंगे। संबंधों में गलतफहमी होना कोई बड़ी बात नहीं है लेकिन सोच समझ कर उसे दूर करना समझदारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें