फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Surya Budh Drishti Yog: सूर्य-बुध की युति से होगा करियर में कमाल, इन राशियों को मिलेगा दोगुना लाभ

Wed, 28 May 2025 01:01 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Surya Budh Yuti Drishti Yog: सूर्य-बुध युति विशेष रूप से कुछ  राशियों के लिए अत्यंत शुभ फलदायक है। इन राशियों के जातकों को करियर, व्यापार और व्यक्तिगत जीवन में प्रगति के नए अवसर मिल सकते हैं।
 
विज्ञापन
1 of 6
Surya Budh Yuti - फोटो : adobe stock
Surya Budh Conjunction Effects: वैदिक ज्योतिष में सूर्य और बुध को आपस में घनिष्ठ मित्र माना गया है। सूर्य को ग्रहों का राजा और बुध को राजकुमार की उपाधि दी जाती है। जब ये दोनों ग्रह एक ही राशि में एक साथ आते हैं, तो इनकी युति से विशेष शुभ योग बनता है जिसे बुद्धादित्य योग या "दृष्टि योग" कहा जाता है। यह योग व्यक्ति के जीवन में बुद्धिमत्ता, नेतृत्व क्षमता और संवाद की ताकत को बढ़ा सकता है।
Surya-Ketu Yuti: सिंह राशि में बनेगा सूर्य-केतु का शक्तिशाली योग, इन राशियों को मिलेगा नाम, यश और पैसा
बुध ग्रह बुद्धि, तर्क, वाणी, व्यापार, हास्य और प्रेम से संबंधित होते हैं, जबकि सूर्य आत्मा, अधिकार, पिता, स्वास्थ्य और सरकारी प्रभाव का प्रतिनिधित्व करते हैं। 30 मई 2025 को जब सूर्य और बुध एक ही राशि में एक साथ होंगे, तब एक प्रभावशाली और शुभ संयोग बनेगा, जो विशेष रूप से पाँच राशियों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो सकता है।
Rahu-Ketu Gochar: 29 मई को राहु-केतु का स्पष्ट गोचर, शुरू होगा इन 4 राशियों का सुनहरा दौर
इस युति का असर उन लोगों पर विशेष रूप से दिखेगा जो शिक्षा, प्रशासन, राजनीति, संचार या व्यापार से जुड़े हुए हैं। यह समय आत्मविश्वास में वृद्धि, अच्छे निर्णय लेने की क्षमता और सामाजिक मान-सम्मान में बढ़ोतरी ला सकता है। आइए जानते हैं कि यह योग किन राशियों के लिए विशेष लाभकारी रहेगा। 
Kaalsarp Dosh Upay: कुंडली में कालसर्प दोष होने पर आते हैं इस तरह के सपने, इन उपायों से पाएं मुक्ति
विज्ञापन

2 of 6
Surya Budh Yuti - फोटो : amar ujala
मेष राशि 
मेष राशि के जातकों के लिए यह समय अत्यंत शुभ है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलने की प्रबल संभावना है, साथ ही स्थानांतरण के योग भी बन सकते हैं। व्यापारियों को आर्थिक रूप से बड़ा लाभ हो सकता है। दांपत्य जीवन में सहयोग और प्रेम बढ़ेगा। निवेश से अचानक धन लाभ हो सकता है और मानसिक तनावों से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

3 of 6
Surya Budh Yuti - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि 
इस अवधि में मिथुन राशि के जातकों को कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। नौकरी में पदोन्नति संभव है और व्यापार में लाभ की स्थिति बनेगी। समाज सेवा से मान-सम्मान बढ़ेगा। विद्यार्थियों के लिए यह समय अध्ययन और परीक्षा में सफलता के लिए अनुकूल है। पारिवारिक और प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी।

4 of 6
Surya Budh Yuti - फोटो : amar ujala
सिंह राशि 
सिंह राशि वालों के आत्मविश्वास और साहस में वृद्धि होगी। सामाजिक गतिविधियों में सक्रियता बढ़ेगी और लोग आपकी सराहना करेंगे। व्यापार में मजबूती आएगी और प्रेम संबंध भी सुदृढ़ होंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी और नौकरी में उन्नति के संकेत हैं। विद्यार्थियों के लिए यह ज्ञानार्जन और यात्रा का अनुकूल समय रहेगा।
विज्ञापन

5 of 6
Surya Budh Yuti - फोटो : amar ujala
कन्या राशि 
कन्या राशि के जातकों को व्यापार में मजबूती और कई स्रोतों से आर्थिक लाभ मिल सकता है। संपत्ति में वृद्धि के योग हैं। सामाजिक जीवन में सक्रियता बढ़ेगी और आप नए संपर्क बनाएंगे। नौकरी में विदेश यात्रा के अवसर मिल सकते हैं। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और वैवाहिक जीवन में सुखद अनुभव होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Surya Budh Yuti - फोटो : amar ujala
धनु राशि 
धनु राशि के लिए यह समय विशेष लाभ देने वाला रहेगा। व्यापार में जबरदस्त धन लाभ संभव है। पारिवारिक आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। नौकरीपेशा लोगों को आकस्मिक लाभ मिल सकता है, और यात्रा से भी धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें