सूर्य देव सिंह राशि की यात्रा समाप्त करके 16 सितंबर की मध्यरात्रि पश्चात 1 बजकर 11 मिनट पर कन्या राशि में प्रवेश करेंगे, जहां ये पहले से ही विराजमान मंगल और बुध के साथ युति करेंगे। इस राशि पर सूर्य 17 अक्टूबर की दोपहर 1 बजकर 10 मिनट तक गोचर करेंगे उसके बाद तुला राशि में प्रवेश कर जाएंगे। सिंह राशि के स्वामी सूर्य तुला राशि में नीच राशिगत तथा मेष राशि में उच्च राशिगत संज्ञक माने गए हैं। इनके राशि परिवर्तन का अन्य राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
मेष राशि
राशि से छठे शत्रुभाव में सूर्य का गोचर आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है, इसलिए कोई भी बड़े से बड़ा कार्य आरंभ करना हो अथवा किसी नये अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो उस दृष्टि से अवसर अनुकूल रहेगा ।गुप्त शत्रु परास्त होंगे। झगड़े विवाद तथा कोर्ट कचहरी के मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत ।सरकारी सर्विस के लिए आवेदन करना सफल रहेगा ।यात्रा सावधानीपूर्वक करें ।वाहन दुर्घटना से बचें। माता पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें।