Sun Transit In Virgo 2026: ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को आत्मविश्वास, मान-सम्मान और बेहतर नेतृत्व क्षमता का कारक माना गया है और वह सभी ग्रहों के राजा भी माने जाते हैं। मान्यता है कि, उनका प्रभाव जातकों के लिए खास माना गया है, क्योंकि यह जातकों के व्यक्तित्व को और भी प्रभावी बनाता है। हालांकि, जब सूर्य अपनी या मित्र ग्रह की राशि में गोचर करते हैं, तब भी समय लाभकारी रहता है। ऐसी स्थिति वर्तमान में बनी हुई हैं, क्योंकि सूर्य बुध की राशि कन्या में विराजमान हैं, जो उनके अच्छे मित्र ग्रह की राशि मानी गई है। ज्योतिषियों की मानें तो, कन्या में रहते हुए सूर्य का प्रभाव कई राशि के जातकों के लिए लकी हो सकता है और उन्हें जीवन में बदलाव देखने को मिल सकते हैं। साथ ही आत्मविश्वास में वृद्धि होने के साथ कार्यक्षेत्र में अच्छे अवसर मिल सकते हैं। इसके अलावा कारोबार से जुड़े लोगों को भी लाभ के नए अवसर प्राप्त होने की अधिक संभावनाएं हैं। ऐसे में आइए इन लकी राशियों को जानते हैं।
शनि चाल 2026: कर्मफलदाता शनि 11 दिसंबर को होंगे मार्गी, इन राशियों के लिए बनेंगे धन और तरक्की के योग