September Guru Pradosh Vrat 2026: 24 सितंबर 2026 को गुरु प्रदोष व्रत रखा जा रहा है। इस दिन महादेव की पूजा करने के साथ भगवान विष्णु की उपासना भी विशेष फलदायी मानी जाती है। मान्यता है कि, इस दिन श्रद्धा और विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने से मानसिक शांति मिलती है और जीवन में सुख-समृद्धि के रास्ते भी खुलते हैं। हालांकि, गुरु प्रदोष पर कुछ उपाय करना भी लाभकारी होता है, क्योंकि इसके प्रभाव से अटके काम को गति और जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ती हैं। इस दौरान राशि के अनुसार किए गए उपायों से भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है और सभी क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव आने के योग बनते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं गुरु प्रदोष पर राशि अनुसार कौन से उपाय करने चाहिए।