ग्रहों के अधिपति भगवान सूर्य 14 मई को शाम 6 बजकर 24 मिनट पर मेष राशि की यात्रा समाप्त करके वृषभ राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इस राशि पर ये 14 जून की मध्य रात्रि पश्चात 12 बजकर 27 मिनट तक गोचर करेंगे उसके बाद मिथुन राशि में चले जाएंगे। इनके राशि परिवर्तन का सभी जातकों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा ? इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
विज्ञापन
2 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष राशि
राशि से द्वितीय धन भाव में गोचर करते हुए सूर्य के उग्र प्रभाव स्वरूप आपको स्वास्थ्य विशेष करके दाहिनी आंख और हड्डियों से संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार संबंधी मामलों में उन्नति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता में अच्छी सफलता मिलेगी। विद्यार्थी वर्ग विदेश में पढ़ाई करने के लिए जाने का प्रयास कर रहे हों तो उस दृष्टि से ग्रह स्थितियां अनुकूल रहेंगी। पैतृक संपत्ति संबंधी विवाद हल होंगे। कार्यक्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचें।
विज्ञापन
3 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
आपकी राशि में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव अप्रत्याशित किन्तु सुखद परिणाम का सामना करवाएंगे। यद्यपि कहीं न कहीं शारीरिक पीड़ा का सामना करना पड़ेगा किंतु केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों के प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। किसी सरकारी टेंडर के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह-गोचर बेहद अनुकूल रहेगा। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। मान-सम्मान तथा पद प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी। चुनाव संबंधी निर्णय भी सकारात्मक रहेंगे।
4 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
राशि से बारहवें व्यय भाव में गोचर करते हुए सूर्य देव अत्यधिक भागदौड़ और खर्च का सामना करवाएंगे। विवादों से दूर रहना समझदारी रहेगी। स्वास्थ्य विशेष करके बाई आंख से संबंधित समस्या से सावधान रहना पड़ेगा। पड़ोसियों से संबंध बिगड़ने न दें। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। कोई भी कार्य जब तक पूर्ण न हो जाए उसे सार्वजनिक न करें। नए लोगों से मेल-जोल बढ़ेगा। विदेशी मित्रों तथा संबंधियों से भी सहयोग के योग बन रहे हैं। विदेश यात्रा भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क राशि
राशि से एकादश लाभ भाव में गोचर करते हुए सूर्य आपके लिए बेहतरीन सफलता कारक रहेंगे। काफी दिनों के प्रतीक्षित कार्य तो संपन्न होंगे ही शीर्ष नेतृत्व से भी सहयोग मिलेगा। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा बड़े भाइयों से मतभेद बढ़ने न दें। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नवदंपति के लिए संतान प्राप्ति और प्रादुर्भाव के भी योग। प्रेम संबंधी मामलों में उदासीनता रहेगी। प्रेम विवाह भी करना चाह रहे हों तो निर्णय लेने में जल्दबाजी में न करें। रचनात्मक कार्यों में सफलता के योग हैं।
विज्ञापन
6 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह राशि
राशि से दशम कर्म भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है, जो सफलता चाहें जैसी सफलता चाहें हासिल कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र का भी विस्तार होगा नौकरी में पदोन्नति और सम्मान वृद्धि होगी। स्थान परिवर्तन के लिए प्रयास कर रहे हों तो उस दृष्टि से भी समय अनुकूल रहेगा। जमीन जायदाद संबंधी मामलों का निपटारा होगा। वाहन का क्रय भी करना चाह रहे हों तो उसके लिए भी अवसर बेहतरीन रहेगा। आकस्मिक धन प्राप्ति के योग।
विज्ञापन
7 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या राशि
राशि से नवम भाग्य भाव में गोचर करते हुए सूर्य देव आरम्भ में कुछ कार्य बाधा का सामना करवाएंगे किंतु हताश न हो अंततः सफलता आपको ही मिलेगी। आध्यात्मिक उन्नति होगी। जरूरतमंदों की मदद करने के लिए आगे आएंगे। मांगलिक कार्यों के संपन्न होने में थोड़ा और समय लगेगा। गुप्त शत्रुओं से बचें। विवादित मामले बाहर ही सुलझा लेना समझदारी रहेगी। कार्यक्षेत्र में षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। योजनाओं को गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो पूर्ण सफल रहेंगे।
8 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला राशि
राशि से अष्टम आयु भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव कई तरह के उतार-चढ़ाव और अप्रत्याशित सुखद परिणाम दिलाने वाला सिद्ध होगा। एक ओर जहां आपको पारिवारिक कलह और तनाव का सामना करना पड़ सकता है, वहीं दूसरी ओर कार्यक्षेत्र का विस्तार तो होगा ही सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपके लिए किसी सम्मान अथवा पुरस्कार की भी घोषणा हो सकती है। विद्यार्थियों को परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए और प्रयास करने होंगे।
9 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि
राशि से सप्तम दांपत्य भाव में गोचर करते हुए सूर्य का प्रभाव बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता। वैवाहिक वार्ता में थोड़ा और समय लगेगा। ससुराल पक्ष से संबंध बिगड़ने न दें। कार्यक्षेत्र का विस्तार तो होगा ही किसी बड़े व्यापार का आरंभ करना हो अथवा नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो उस दृष्टि से भी ग्रह-गोचर अनुकूल रहेगा। सरकारी सर्विस के लिए भी आवेदन कर सकते हैं। किसी भी टेंडर के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो भी समय लाभदायक रहेगा।
10 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
धनु राशि
राशि से छठे शत्रु भाव में गोचर करते हुए सूर्यदेव का प्रभाव आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। गुप्त शत्रु तो परास्त होंगे ही कोर्ट कचहरी के मामलों में भी निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत हैं। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। अत्यधिक भागदौड़ के कारण थकान का अनुभव करेंगे। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। शोधपरक और आविष्कारक कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन के लिए प्रयास करना चाह रहे हों तो अवसर उपयुक्त है।
11 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर राशि
राशि से पंचम विद्या भाव में गोचर करते हुए सूर्य देव का प्रभाव अप्रत्याशित सुखद परिणामों का सामना करवाएगा। विद्यार्थियों और प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए तो यह समय और अनुकूल रहेगा। नौकरी के लिए आवेदन करना हो विदेश में पढ़ाई करने के लिए जाने का प्रयास करना हो अथवा दूसरे देश के लिए वीजा का प्रयास करना हो तो हर प्रकार से अवसर उपयुक्त रहेगा। सरकारी विभागों के प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। चुनाव संबंधी निर्णय भी सुखद रहेगा।
12 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ राशि
राशि से चतुर्थ सुख भाव में गोचर करते हुए सूर्य देव का प्रभाव बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता। सफलताओं के बावजूद कहीं न कहीं पारिवारिक कलह और मानसिक पीड़ा का सामना करना पड़ेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशीलन रहें। मित्रों तथा संबंधियों से अप्रिय समाचार प्राप्ति के योग। इस अवधि के मध्य किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें अन्यथा आर्थिक हानि का सामना करना ही पड़ेगा। भावनाओं में बहकर लिया गया निर्णय नुकसानदेय रहेगा। समाज के संभ्रांत लोगों से सम्बन्ध मजबूत बनेगा।
मीन राशि
राशि से तृतीय पराक्रम भाव में गोचर करते हुए सूर्य देव आपको साहसी और पराक्रमी तो बनाएंगे ही, आपके द्वारा लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना भी होगी। जो लोग आपको नीचा दिखाने की कोशिश में लगे थे वही मदद के लिए आगे आएंगे। समाज में आपका कद बढ़ेगा किसी बड़े सम्मानित पड़ की प्राप्ति के योग। परिवार में मांगलिक कार्यों का सुअवसर आएगा। मकान अथवा वाहन का क्रय करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी समय बेहद अनुकूल है।