फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sun Transit : सूर्य के गोचर से इन तीन राशि वालों को मिलेगा अच्छा फायदा, होगा भाग्योदय

Mon, 13 May 2024 06:23 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Sun Transit 2024 - फोटो : अमर उजाला
वैदिक ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को सभी 9 ग्रहों का राजा और आत्मा का कारक माना गया है। जिन जातकों की कुंडली में सूर्य मजबूत स्थिति में होते हैं। उनके जीवन में उन्हें अच्छा स्वास्थ्य, लंबी आयु, मान-सम्मान,आत्मविश्वास और नेतृत्व करने की क्षमता मिलती है।  वैदिक ज्योतिष में सूर्य हर एक माह में अपनी राशि परिवर्तन करते हैं। 14 मई को सूर्य मेष राशि की अपनी यात्रा को पूरा करते हुए वृषभ राशि में प्रवेश कर गए हैं। सूर्य के वृषभ राशि में गोचर करने से कुछ राशि वालों को भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा और आर्थिक स्थिति मजबतू होगी। सूर्य के राशि परिवर्तन करने पर करीब एक महीने तक कुछ राशि के लोगों की किस्मत चमक सकती है। 
विज्ञापन

2 of 4
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह राशि 
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सिंह राशि के स्वामी सूर्यदेव हैं। सूर्य के वृषभ राशि में गोचर करने से अब वह इस राशि में कर्म भाव में गोचर करेंगे। इस तरह से इस राशि के जो जातक व्यापार आदि में लगे हुए हैं उन्हे उनके बिजनेस से अच्छा मुनाफा मिलेगा। भाग्य का अच्छा साथ मिलने की वजह से हर एक काम में सफलताएं मिलेगी। वहीं नौकरीपेशा जातकों को पदोन्नति के अच्छे योग भी बन रहे हैं। वेतन में वृद्धि या फिर नई नौकरी के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 4
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क राशि 
कर्क राशि के जातकों के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन बहुत ही शुभ फल देने वाला साबित होगा। सूर्यदेव 14 मई को आपकी कुंडली के आय और लाभ के स्थान पर गोचर करने वाले हैं। आपकी आय में अच्छी ग्रोथ मिलेगी जिससे आप अपने जीवन में भोग विलास की वस्तुओं में खर्च करेंगे। आपको शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। निवेश से आपको अच्छा फायदा मिल सकता है। परिवार के सदस्यों का अच्छा मिलेगा। 
विज्ञापन

4 of 4
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ राशि 
सूर्य का यह राशि परिवर्तन कुंभ राशि के चौथे भाव में गोचर करेंगे। इस राशि के जातकों के लिए सूर्य का गोचर बहुत ही मंगलकारी साबित हो सकता है। आपके भौतिक सुख-सुविधाओं में इजाफा होगा। भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थितियों में बदलाव आएगा और पहले की अपेक्षा अब अधिक धन का संचय करने में कामयाब होंगे। रिश्तों में गर्माहट आएगी।

Weekly Horoscope (13 To 19 May): इस सप्ताह इन राशि वालों को मिलेगा किस्मत का साथ, पूरे होंगे हर एक काम


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें