फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 साल बाद शुक्र-राहु और सूर्य का त्रिग्रही योग, इन राशियों की बदल जाएगी किस्मत

Mon, 18 Mar 2024 04:29 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
मीन राशि में शुक्र, सूर्य और राहु की युति बनेगी। मीन राशि में इन तीन ग्रहों की यह युति लगभग 18 वर्षों के बाद बनी है। - फोटो : अमर उजाला
वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राशि परिवर्तन, युति और योग का विशेष महत्व होता है। धन, वैभव और भौतिक सुख-सुविधाओं के कारक ग्रह शुक्र ग्रह 31 मार्च 2024 को मीन राशि में गोचर करेंगे, जहां पर पहले से ही राहु और ग्रहों के राजा सूर्यदेव विराजमान हैं। इस तरह से मीन राशि में शुक्र, सूर्य और राहु की युति बनेगी। मीन राशि में इन तीन ग्रहों की यह युति लगभग 18 वर्षों के बाद बनी है। इस युति का लाभ कुछ राशि के जातकों को अवश्य ही मिलेगा। ऐसे में इनका भाग्य चमक सकता है और करियर-कारोबार में अच्छी सफलता मिल सकती है। आइए जानते हैं कौन-कौन सी हैं ये भाग्यशाली राशियां...
विज्ञापन

2 of 4
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए मीन राशि में शुक्र,सूर्य और राहु की युति बहुत ही अच्छी साबित होगी। यह युति आपकी राशि से आय और लाभ के भाव में बनने जा रही है। ऐसे में आपको इसका अच्छा-खासा लाभ मिलने के संकेत हैं। कामकाज में आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। आपके कार्यों की प्रशंसा और तारीफ हर जगह होगी। व्यापार में किसी योजना पर किया गया निवेश फायदा दिलाने में कारगर सिद्ध होगा। धन लाभ के बेहतरीन अवसर आपको मिलेंगे।

Shani Uday 2024: कुंभ राशि में शनि होंगे उदय, इन राशि वालों के लिए खुशखबरी और इनकी बढ़ेंगी परेशानियां

विज्ञापन

3 of 4
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि 
मिथुन राशि के जातकों के लिए त्रिग्रही योग लाभकारी सिद्ध होने वाला है। यह योग आपके कर्म भाव में बनने जा रहा है। ऐसे में आपको नौकरी और कारोबार में अच्छी सफलता मिलेगी। जो लोग बेरोजगार है या फिर वर्तमान नौकरी में किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना कर रहे हैं उन्हें नया मौका मिल सकता है। 

Chandra Grahan 2024: होली पर 100 साल बाद चंद्र ग्रहण का साया, इन 5 राशियों के लिए शुभ संकेत

विज्ञापन

4 of 4
rashi - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए आने वाला समय बहुत बेहतरीन साबित हो सकता है। शुक्र, राहु और सूर्य की युति आपके धन और वाणी के भाव में बनने जा रहा है। आपको पैतृक संपत्ति से अच्छा खासा धन मिल सकता है। आय के साधन बढ़ने के आसार हैं। मान-सम्मान में इजाफा होगा। नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन और वेतन में वृद्धि के योग बन रहे हैं। परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय गुजारेंगे।

Holi 2024: 100 साल बाद होली पर चंद्र ग्रहण का साया, धन लाभ के लिए करें ये 5 अचूक उपाय

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें