वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब भी बुध और सूर्य की युति किसी राशि में होती है तो बुधादित्य योग का निर्माण होता है। ज्योतिष में सूर्य-बुध की युति को बहुत ही शुभ योग माना गया है। ज्योतिष में सूर्यदेव को पिता, सुख-समृद्धि, मान-सम्मान और पिता कारक ग्रह माना गया है जबकि बुध को वाणी, बुद्धि, तर्कशास्त्र और व्यापार का कारक ग्रह माना गया है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों के राजा सूर्य 16 अगस्त को शाम 7 बजकर 53 मिनट पर सिंह राशि में प्रवेश कर जाएंगे। सूर्यदेव अपनी राशि यानी सिंह में 16 सितंबर तक रहेंगे। वहीं दूसरी तरफ बुध 19 जलाई से सिंह राशि में गोचर हैं और ये इस राशि में 22 अगस्त तक रहेंगे। इस तरह से सिंह राशि में 22 अगस्त तक बुधादित्य योग बनेगा। आइए जानते हैं सिंह राशि में बुधादित्य योग बनने से किन-किन राशि वालों का सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए बुधादित्य योग बनने से सूर्य और बुध दोनों ही ग्रहों की विशेष कृपा मिलेगी। आपकी राशि के पांचवें भाव में बुधादित्य योग बनेगा। जीवन में उन्नति के अवसर मिलेंगे। सुख-साधनों में अपार रूप से वृद्धि होगी। करियर और कारोबार में तरक्की के अच्छे अवसर मिलेंगे। जो लोग बेराजगार और नौकरी की तलाश में उन्हें मनचाही नौकरी मिल सकती है। पिता से चला आ रहा लंबे समय से मनमुटाव अब खत्म होगा। परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा। शुभ फलों की प्राप्ति होगी जिससे आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी होगी।
विज्ञापन
3 of 4
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह राशि
आपकी राशि में ही बुधादित्य योग लग्न भाव में बनने जा रहा है। आपके लिए आने वाले दिन बहुत ही अच्छे और समृद्धिकारक होंगे। मनचाहा काम में सफलता मिलेगी। जो काम लंबे समय से नहीं हो रहे थे वह अब पूरे होंगे। नौकरी में दिनों दिनों तरक्की के अवसर खुलेंगे। व्यापार में अपनाई गई योजनाएं कारगर और सफल साबित होंगी जिससे व्यापार में आपको अच्छा लाभ मिलेगा। निवेश संबंधी योजनाओं में अच्छा रिटर्न मिल सकता है।
तुला राशि
आपकी राशि में बुधादित्य योग ग्यारहवें भाव में बनेगा। जिससे आपके मन में चल रही सभी तरह की इच्छाएं पूर्ण होंगी। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिलेगी। करियर में तरक्की के योग हैं जिससे आपको खूब सारा धन मिलेगा। भाग्य का अच्छा साथ मिलने से धन दौलत में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। धन का संचय करने में कामयाब होंगे।