जीवन पथ पर चलते-चलते कई बार ऐसा आभास होता है कि आपको या आपके कारोबार को अचानक किसी की नजर लग गई है। बुरी नजर सिर्फ धन, संपदा पर ही नहीं बल्कि कई बार रिश्तों और प्रेम को भी लग जाती है। सबसे ज्यादा पीड़ा तब होती है, जब बच्चों को नजर लग जाती है। नजर लगने को एक प्रकार का दोष माना गया है। जब कभी भी आपको लगे कि तमाम कोशिशों के बावजूद चीजें ठीक नहीं हो पा रही हैं तो नजर दोष को दूर करने के इन उपायों को जरूर आजमाएं —