Shukra Aditya Yoga 2025: ज्योतिष में सूर्य-शुक्र दो सबसे महत्वपूर्ण ग्रह है, जिसके प्रभाव से जातकों को मान-सम्मान, भौतिक सुख व विलासिता जीवन की प्राप्ति होती हैं। कुंडली में दोनों ग्रहों की स्थिति व्यक्ति के करियर पर विशेष असर डालती हैं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
Shukra Aditya Yoga 2025: ज्योतिष में सूर्य-शुक्र दो सबसे महत्वपूर्ण ग्रह है, जिसके प्रभाव से जातकों को मान-सम्मान, भौतिक सुख व विलासिता जीवन की प्राप्ति होती हैं। कुंडली में दोनों ग्रहों की स्थिति व्यक्ति के करियर पर विशेष असर डालती हैं। यही नहीं इनका गोचर भी अधिक प्रभावी होता है। ज्योतिषियों के मुताबिक, सुख-सौभाग्य के कारक शुक्र और ग्रहों के राजा सूर्य जब भी युति निर्माण करते हैं, तो कुछ राशियों को धन लाभ, व्यापार विस्तार व कला कौशल में निखार आता है। खास बात यह है कि साल के अंतिम माह यानी दिसंबर में यह संयोग बनने जा रहा है। दरअसल, 20 दिसंबर को शुक्र धनु राशि में प्रवेश करेंगे। यहां पहले से ही सूर्य विरामान रहेंगे। इसलिए धनु राशि में सूर्य- शुक्र की युति होगी, जिससे शुक्रादित्य योग का निर्माण होगा। यह योग सफलता, सम्मान और धन का प्रतीक है। ऐसे में इससे किन राशियों को लाभ होगा। आइए जानते हैं।
मिथुन राशि वालों को नौकरी में अतिरिक्त आय का मार्ग प्राप्त होगा। आध्यात्मिक गतिविधियों में आपकी रुचि बढ़ेगी।
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
शुक्रादित्य योग मिथुन राशि वालों के लिए कल्याणकारी रहने वाला है। आपको धन लाभ और भौतिक सुख की प्राप्ति संभव है। इस अवधि में प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्रों को शुभ समाचार मिलने के योग है। आपका घर-परिवार और कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। यही नहीं नए लोगों से मुलाकात संभव है। इस दौरान कामकाज के सिलसिले में विदेश यात्रा संभव है। मिथुन राशि वालों को नौकरी में अतिरिक्त आय का मार्ग प्राप्त होगा। आध्यात्मिक गतिविधियों में आपकी रुचि बढ़ेगी। Rashifal 2026: नए साल में इन राशि वालों पर रहेगी शनि की नजर, करियर-कारोबार में बढ़ सकती हैं मुश्किलें
विज्ञापन
3 of 4
आपको पुरानी सेहत समस्याओं में राहत मिलेगी। हालांकि, व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए भी यह समय अनुकूल रहने वाला है।
- फोटो : daily rashifal
सिंह राशि
सिंह राशि वालों को नौकरी के अवसर मिलेंगे। आपके प्रभाव से इस अवधि में वृद्धि होगी, जिस कारण नए लोगों से जुड़ाव होगा। आपका आकर्षण भी बढ़ेगा। नौकरीपेशा लोगों को मनचाहे स्थान पर तबादले की शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। प्रेम विवाह में आ रही बाधाएं दूर होगी और मनचाहे साथी के साथ वैवाहिक जीवन बिताएंगे। इस समय आपकी कला से लोग आपको जानेंगे। एक नई पहचान सामने आएगी। आपको पुरानी सेहत समस्याओं में राहत मिलेगी। हालांकि, व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए भी यह समय अनुकूल रहने वाला है।
कारोबार को विस्तार देने की योजना पर काम करेंगे। विवाह के योग है। धन लाभ होने से भौतिक सुख की वस्तुएं खरीदेंगे।
- फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
तुला राशि के लोगों के लिए समय शुभ रहेगा। सीनियर और जूनियर दोनों आपके कामकाज की तारीफ करेंगे। वाहन खरीदने का सपना इस समय पूरा होगा। भूमि-भवन के कार्य में पूरे होते नजर आएंगे। मार्केट में आपका अटका धन मिलेगा और आपके व्यापार को नई पहचान की प्राप्ति संभव है। आपकी संवाद की कला में निखार देखने को मिलेगा।विद्यार्थी वर्ग पूरे मनोयोग के साथ पढ़ाई करेंगे। कार्यक्षेत्र में संवाद के माध्यम से भी लाभ होने की संभावना है। कारोबार को विस्तार देने की योजना पर काम करेंगे। विवाह के योग है। धन लाभ होने से भौतिक सुख की वस्तुएं खरीदेंगे।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।