December Grah Gochar: राशि चक्र की 9वीं राशि धनु है, जिसके स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। इस राशि वालों पर गुरु बृहस्पति सदैव प्रसन्न रहते हैं और उनकी कृपा से इन जातकों के मान-सम्मान में वृद्धि, पद-प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी और रिश्तों में प्रेम-विश्वास बढ़ता है। जल्द इस राशि में ग्रहों का एक खास संयोग बनने जा रहा है, जिसके प्रभाव से धनु संग कई अन्य राशियों को भी विशेष लाभ की प्राप्ति संभव हैं। दरअसल, ग्रहों के सेनापति मंगल 7 दिसंबर को वृश्चिक राशि से धनु राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इसके बाद सूर्य भी 16 दिसंबर को धनु में अपना स्थान लेंगे। शुक्र 20 दिसंबर को इसी राशि में एंट्री कर जाएंगे। फिर 29 दिसंबर को धनु राशि में बुध अपना स्थान लेंगे। ऐसे में दिसंबर माह में धनु राशि में ग्रहों का महासंयोग होने जा रहा है, जो इन राशियों के लिए शुभ हो सकता है। इसके प्रभाव से इन जातकों को 2026 में भी अच्छे परिणामों की प्राप्ति संभव है। आइए इसके बारे में जानते हैं।
Rahu Transit 2025: 18 साल बाद राहु करेंगे नक्षत्र परिवर्तन, साल 2026 में इन राशियों का खुलेगा भाग्य