फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुक्र मार्गी 2026: 22 नवंबर तक इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, नौकरी-करियर में तरक्की के मिलेंगे मौके

Sun, 15 Nov 2026 11:30 AM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला

सार

Shukra Margi 2026: शुक्र 14 नवंबर 2026 को कन्या राशि में मार्गी हो चुके हैं और 22 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे। शुक्र की यह चाल तीन राशियों के लिए सुख-सौभाग्य, धन लाभ, करियर में तरक्की और रिश्तों में मधुरता लेकर आ सकती है।
विज्ञापन
1 of 4
Shukra Margi 2026 - फोटो : अमर उजाला AI
Shukra Margi 2026: ज्योतिषियों के अनुसार, शुक्र ग्रह कन्या राशि में रहते हुए 14 नवंबर 2026 को मार्गी हो चुके हैं। इसके बाद 22 नवंबर 2026 को वह तुला राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष शास्त्र में शुक्र की मार्गी चाल को शुभ माना जाता है। ऐसे में शुक्र की इस चाल का प्रभाव कई राशियों के जीवन पर देखने को मिल सकता है। जातकों के सुख-सौभाग्य में वृद्धि होने के साथ मनचाहे लाभ और तरक्की के योग बनेंगे। साथ ही, नौकरी-करियर में सफलता और रिश्तों में मधुरता आ सकती है। ऐसे में किन 3 राशि वालों के लिए समय खास रहेगा, आइए जानते हैं।
मंगल सिंह गोचर 2026: जुलाई 2027 तक इन चार राशि के लोगों का भाग्य रहेगा मजबूत, हर काम में किस्मत देगी पूरा साथ
सूर्य के राशि परिवर्तन करने से शनि संग बनेगा नवपंचम योग, इन राशियों को मिलेगा शुभ परिणाम
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
Shukra Margi 2026 - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए शुक्र की मार्गी चाल शुभ परिणाम लेकर आ सकती है। इस दौरान आपका कोई बड़ा लक्ष्य पूरा होने के योग बनेंगे। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और धन लाभ होने से आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। अपनी बातों और विचारों से दूसरों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे। कार्यक्षेत्र में सफलता के नए अवसर मिल सकते हैं। आध्यात्मिक गतिविधियों के प्रति रुचि बढ़ेगी। साथ ही, समाज और कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होने के संकेत हैं।
गुरु वक्री 2026: इन 3 राशि के लोगों के खुलेंगे तरक्की के रास्ते, नौकरी-बिजनेस में भाग्य का मिलेगा साथ
विज्ञापन

3 of 4
Shukra Margi 2026 - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए यह समय आर्थिक दृष्टि से अनुकूल रह सकता है। प्रेम जीवन में खुशियां आएंगी और रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होने से मन प्रसन्न रहेगा। धन लाभ के नए रास्ते खुल सकते हैं। व्यापार में साझेदारी करने वालों को अच्छा मुनाफा कमाने का अवसर मिलेगा। किसी पुराने परिचित से अचानक मुलाकात हो सकती है। परिवार में सुखद और सकारात्मक माहौल बना रहेगा।
देवउठनी एकादशी पर बनेंगे कई खास संयोग, इन 3 राशि वालों का चमकेगा भाग्य और मिलेगा बड़ा लाभ
विज्ञापन

4 of 4
Shukra Margi 2026 - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए शुक्र की मार्गी चाल जीवन में खुशियां और सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकती है। कारोबार से जुड़े लोगों को नए व्यावसायिक संपर्कों से लाभ मिलने के योग हैं। इस दौरान सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी हो सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आय के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। दांपत्य जीवन में भी सुखद अनुभव मिलेंगे।
मंगल सिंह गोचर 2026: जुलाई 2027 तक इन चार राशि के लोगों का भाग्य रहेगा मजबूत, हर काम में किस्मत देगी पूरा साथ

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें