फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shukra Gochar 2025: सावन में इन राशि के लोग करियर में करेंगे तरक्की, शुक्र का होगा गोचर

Fri, 11 Jul 2025 05:33 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Shukra Gochar In Sawan 2025: सावन माह में जहां शनि वक्री और सूर्य राशि परिवर्तन करेंगे। वहीं सुख-सौभाग्य के कारक शुक्र भी अपनी चाल में बदलाव करने जा रहे हैं। वह 26 जुलाई 2025 को मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे।
विज्ञापन
1 of 4
Shukra Gochar In Sawan 2025 - फोटो : adobe stock
Shukra Gochar In Sawan 2025: देवों के देव महादेव का प्रिय माह सावन 11 जुलाई 2025 से प्रारंभ हो गया है। इसका समापन 9 अगस्त 2025 के दिन होगा। इस अवधि में भगवान शिव की पूजा करना बेहद शुभ होता है। इससे व्यक्ति के संकटों का निवारण और जीवन में खुशियां वास करती हैं।

वहीं हर बार की तरह इस बार भी सावन माह शुभ योगों से भरा हुआ है, जिसका प्रभाव 12 राशियों पर देखने को मिल सकता है। बता दें, सावन माह में जहां शनि वक्री और सूर्य राशि परिवर्तन करेंगे। वहीं सुख-सौभाग्य के कारक शुक्र भी अपनी चाल में बदलाव करने जा रहे हैं। वह 26 जुलाई 2025 को मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। इस राशि में शुक्र के आने से कुछ राशि वालों को विशेष लाभ की प्राप्ति संभव है। यही नहीं करियर, नौकरी, प्रेम और कला में कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आइए इसके बारे में जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 4
Shukra Gochar In Sawan 2025 - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि 
तत्व: अग्नि 
स्वामी ग्रह: मंगल
स्वभाव: ऊर्जा से भरपूर, साहसी, पहल करने वाला, कभी-कभी आवेगी।

शुक्र के राशि परिवर्तन से मेष राशि वालों को धन लाभ की प्राप्ति हो सकती हैं। इस राशि के लोगों को नौकरी के भी नए मौके मिलेंगे। शुक्र के प्रभाव से करियर में अच्छा मुकाम और वेतन में वृद्धि देखने को मिलेगी।

मेष राशि वालों को कामकाज के दौरान किसी यात्रा पर जाने का अवसर भी प्राप्त होगा। यही नहीं परेशानियों में राहत मिलने की संभावना है। जीवन में फिर से नयापन महसूस करेंगे। पुराने अटके हुए काम पूरे होंगे। आर्थिक स्तर पर मजबूती महसूस होगी। 

Sawan 2025: सावन में हर दिन दीपक जलाने से मिलेंगे अद्भुत लाभ, जानें शुभ दिशा और वास्तु उपाय
विज्ञापन

3 of 4
Shukra Gochar In Sawan 2025 - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
तत्व: पृथ्वी
स्वामी ग्रह: शुक्र
स्वभाव: स्थिर, धैर्यवान, मेहनती, व्यावहारिक।

वृषभ राशि वालों के भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। संपत्ति में भी वृद्धि देखने को मिलेगी। निवेश के लिए भी अच्छा समय है। इस दौरान जीवनसाथी के साथ बेहतर संवाद स्थापित होगा।

शुक्र के प्रभाव से घर में किसी शुभ कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए यह समय सफलता भरा रहेगा। घर से दूर रह रहे लोगों को परिजनों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा।

Guru Uday 2025: 100 वर्षों बाद बृहस्पति युवा अवस्था में गतिमान, इन राशियों को मिलेगा जबरदस्त प्रमोशन और पैसा
विज्ञापन

4 of 4
Shukra Gochar In Sawan 2025 - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
तत्व: वायु 
स्वामी ग्रह: शुक्र
स्वभाव: सौम्य, न्यायप्रिय, सामाजिक, संतुलित।

शुक्र का गोचर तुला राशि वालों के लिए शुभ रहेगा। लक्ष्यों को समय पर पूरा करना आसान होगा। इस दौरान आपको किसी बड़ी कंपनी से ऑफर मिल सकता है। समाज और रिश्तों में आपकी छवि और मजबूत होगी।

माता-पिता या किसी वरिष्ठ से अचानक धन लाभ की संभावना बन रही है। किसी खास से मन का बात साझा करने पर फैसला पक्ष में आ सकता है। कर्ज से राहत मिलने पर अच्छा महसूस करेंगे। छोटे-छोटे सुखों को महसूस करेंगे। 

Surya Gochar: 16 जुलाई के बाद होगी इन 4 राशि वालों की तरक्की, कर्क राशि में प्रवेश करेंगे सूर्य

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें