फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shukra Gochar 2025: 30 दिसंबर से इन राशि वालों की होगी बल्ले-बल्ले, बिजनेस में दिखेंगे अच्छे रिजल्ट

Fri, 12 Dec 2025 11:40 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Shukra Gochar 2025: शुक्र 30 दिसंबर 2025 को रात 10 बजकर 5 मिनट पर पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे। खास बात यह है कि, इस नक्षत्र के स्वामी स्वयं शुक्र है, जिससे उनका यहां आना कुछ राशियों के सुख-सौभाग्य को बढ़ा सकता है। 
विज्ञापन
1 of 4
Shukra Gochar 2025 - फोटो : अमर उजाला
Shukra Gochar 2025: नवग्रहों में शुक्र को सबसे शुभ ग्रह माना जाता है। वह प्रेम, सौंदर्य, कला और विलासिता के प्रतीक है। उनका प्रभाव व्यक्ति के जीवन में सकारात्मकता के साथ-साथ उसका आकर्षण को भी बढ़ाता है। वर्तमान में शुक्र वृश्चिक राशि में विराजमान है। वह 20 दिसंबर को धनु राशि में प्रवेश करेंगे। इसके बाद शुक्र 30 दिसंबर 2025 को रात 10 बजकर 5 मिनट पर पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे। खास बात यह है कि, इस नक्षत्र के स्वामी स्वयं शुक्र है, जिससे उनका यहां आना कुछ राशियों के सुख-सौभाग्य को बढ़ा सकता है। ज्योतिषियों के मुताबिक, ग्रहों का अपनी राशि-नक्षत्र में प्रवेश करना बेहद खास होता है। इससे उनका शुभ प्रभाव सामान्य से भी अधिक बढ़ जाता है। ऐसे में शुक्र का अपने नक्षत्र में गोचर किन राशि वालों के लिए कल्याणकारी रहेगा। आइए जानते हैं।
Mercury Transit: 29 दिसंबर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, नौकरी-निवेश के मिलेंगे नए अवसर
विज्ञापन

2 of 4
भविष्य के लिए कोई बड़ा निवेश करेंगे, जिससे आप मानसिक रूप से अधिक सुरक्षित महसूस करेंगे। - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
शुक्र का गोचर वृषभ राशि वालों के लिए नए परिवर्तनों से भरा रहेगा। आपको भाग्य का हर क्षेत्र में साथ मिलेगा। व्यापार, करियर और नौकरी को लेकर आपकी सोच स्पष्ट होगी। आप अपने निर्णयों में अधिक सक्षम महसूस करेंगे। इस समय कला के क्षेत्र में विस्तार के लिए कोई कोर्स या कॉलेज में दाखिला ले सकते हैं।  आर्थिक दृष्टि से यह समय अनुकूल रहेगा। मेहनत के चलते कार्यों में आ रही अड़चनें समाप्त होंगी। आपकी सेहत पहले से बेहतर होगी। भविष्य के लिए कोई बड़ा निवेश करेंगे, जिससे आप मानसिक रूप से अधिक सुरक्षित महसूस करेंगे। 

Surya Gochar 2025: 16 दिसंबर से इन राशि वालों का बढ़ेगा मान-सम्मान, हर क्षेत्र में मिलेंगे मनचाहे रिजल्ट
विज्ञापन

3 of 4
नौकरी की तालाश कर रहे लोगों के वेतन में वृद्धि हो सकती है। - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि 
तुला राशि वालों के लिए समय सकारात्मक बदलावों से भरा रहेगा। वर्ष के अंतिम में शुक्र का गोचर आपका भाग्योदय कर सकता है। इसके प्रभाव से जो लोग लंबे समय से अपने प्रयासों के परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे थे, उन्हें सफलता मिलने की पूरी संभावना है। यही नहीं आपको शिक्षा के क्षेत्र में अपने आप को साबित करने का बड़ा माध्यम मिलेगा। यह मौका आपकी किस्मत को चमका सकता है। वहीं नौकरी की तालाश कर रहे लोगों के वेतन में वृद्धि हो सकती है।  
January Rashifal 2026: जनवरी में इन राशियों का बढ़ेगा गुडलक, नौकरी से लेकर निवेश तक होगा मनचाहा लाभ
विज्ञापन

4 of 4
परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। व्यापारी वर्ग को भी नए अवसर मिलेंगे। - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
मकर राशि वालों को शुभ सूचना सुनने को मिलेगी। नए काम या प्रोजेक्ट्स में सफलता मिलने के संकेत हैं। इस समय आप आत्मविश्वास से पूर्ण रहेंगे। अगर किसी बात को लेकर परेशानी चल रही थी, तो वह दूर होती हुई नजर आएगी। आप किसी ट्रीप पर भी जा सकते हैं, जहां आप अपने साथी के साथ गुणवत्तापूर्ण समय बिताएंगे। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। मानसिक रूप से उत्साहित रहेंगे। नए स्रोतों से आय के अवसर बन सकते हैं। परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। व्यापारी वर्ग को भी नए अवसर मिलेंगे। 
2 साल बाद बन रहा हंस और केंद्र त्रिकोण राजयोग, इन राशियों के लिए धन, सफलता और तरक्की का समय


Rahu Gochar 2026: धन-संपत्ति में बाधा और तनाव में वृद्धि, इन राशियों पर होगा राहु का अशुभ प्रभाव



 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें