फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Venus Transit 2024: 24 अप्रैल तक इन राशि वालों की सुख-सुविधा में होगी वृद्धि, शुक्र का मीन राशि में गोचर

Sat, 30 Mar 2024 10:44 AM IST
विनोद शुक्ला पं.जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
विज्ञापन
1 of 13
venus transit 2024: शुक्र स्त्री कारक भी है वही सिनेमा और कला जगत में सफलता का कारक भी है। - फोटो : अमर उजाला
Venus Transit 2024: महान ग्रह शुक्र 31 मार्च की शाम 04 बजकर 46 मिनट पर कुंभ राशि की यात्रा समाप्त करके मीन राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इस राशि पर ये 24 अप्रैल की रात्रि 11 बजकर 58 मिनट तक गोचर करेंगे उसके बाद मेष राशि में चले जाएंगे। मीन राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर बेहतरीन रहेगा किन्तु, अन्य राशियों पर इनका प्रभाव कैसा रहेगा ? इसका भी ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
विज्ञापन

2 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
राशि से बारहवें व्यय भाव में गोचर करते हुए शुक्र अत्यधिक भागदौड़ और विलासितापूर्ण वस्तुओं के खरीदने पर व्यय करवाएंगे। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। विदेश यात्रा भी कर सकते हैं। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास भी सफल रहेगा। वैवाहिक वार्ता सफल रहेगी। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। इस अवधि के मध्य झगड़े विवाद तथा कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले भी बाहर ही सुलझाएं। स्वास्थ्य विशेष करके दाहिनी आंख से संबंधित समस्या से सावधान रहें। 
विज्ञापन

3 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
राशि से एकादश लाभभाव में गोचर करते हुए शुक्र बेहतरीन सफलता दिलाएंगे। इस अवधि के मध्य कोई भी बड़े से बड़ा कार्य आरंभ करना हो अथवा किसी नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो उस दृष्टि से भी ग्रह-गोचर अनुकूल रहेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। प्रेम विवाह भी करना चाह रहे हों तो भी अवसर अनुकूल ही रहेगा। विद्यार्थियों और प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए तो यह समय और अनुकूल रहेगा।

4 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
राशि से दशम कर्म भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव कार्य विस्तार में तो उन्नति देगा ही सामाजिक पद प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। इस अवधि के मध्य किसी भी तरह का चुनाव संबंधी निर्णय लेना चाह रहे हों तो ग्रह स्थिति अनुकूल रहेगी। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। किसी नए टेंडर के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी समय अनुकूल रहेगा। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। वाहन का क्रय करना चाह रहे हों तो यह अवसर और अनुकूल रहेगा।
विज्ञापन

5 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
राशि से नवम भाग्य भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव हर तरह से सुखद ही रहेगा। धर्म और आध्यात्म के प्रति उन्नति होगी। जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए आगे आएंगे। अपने अदम्य साहस और पराक्रम के बल पर कठिन परिस्थितियों को भी आसानी से नियंत्रित कर लेंगे किंतु भावनाओं में बहकर लिया गया निर्णय नुकसानदेय सिद्ध होगा। नए लोगों से मेलजोल बढ़ेगा। परिवार में मांगलिक कार्यों का सुअवसर आएगा। वैवाहिक वार्ता भी सफल रहेगी।
विज्ञापन

6 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि
राशि से अष्टम आयु भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव अप्रत्याशित उतार चढ़ाव का सामना करवाएगा। सामाजिक पद प्रतिष्ठा तो बढ़ेगी ही आपके लिए किसी बड़े सम्मान अथवा पुरस्कार की भी घोषणा हो सकती है। पैतृक संपत्ति संबंधी विवाद हल होंगे। इस अवधि के मध्य किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें अन्यथा वह धन समय पर नहीं मिलेगा। आय के साधनों में वृद्धि होगी। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद है। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। दांपत्य जीवन में कड़वाहट न आने दें।
विज्ञापन

7 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
राशि से सप्तम दांपत्य भाव में गोचर करते हुए शुक्र हर तरह से बेहतरीन सफलता दिलाएंगे। कार्यक्षेत्र का विस्तार तो होगा ही लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना होगी। किसी भी सरकारी टेंडर में आवेदन करना हो अथवा किसी नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो उस दृष्टि से भी ग्रह-गोचर अनुकूल रहेगा। जमीन जायदाद से जुड़े मामले हल होंगे। वाहन का क्रय करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा। जो लोग आपको नीचे दिखाने की कोशिश में लगे थे वही मदद के लिए आगे आएंगे।

8 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
राशि से छठे शत्रु भाव में गोचर करते हुए उच्चराशिगत शुक्र आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। शासनसत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। किसी भी तरह की सरकारी सर्विस के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी समय अनुकूल रहेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी किए गए कार्यों की सराहना होगी। स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। विवाविद मामले कोर्ट कचहरी से बाहर ही सुलझाएं। इस अवधि के मध्य किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें अन्यथा वह धन समय पर नहीं मिलेगा।

9 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
राशि से पंचम विद्या भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव विद्यार्थियों और प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए वरदान की तरह है। जैसी सफलता चाहेंगे हासिल कर लेंगे। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। उच्चाधिकारियों से संबंध मजबूत होंगे। प्रशासनिक मामलों में अच्छा दखल रहेगा। प्रेम संबंधी मामलों में सुखद अनुभति रहेगी। यहां तक कि प्रेम विवाह भी करना चाह रहे हों तो समय बेहतरीन रहेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति के भी योग बना हुआ है।

10 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
राशि से चतुर्थ सुखभाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव हर तरह से सुखद अनुभूति वाला रहेगा। मित्रों तथा संबंधियों से सुखद समाचार प्राप्ति के योग हैं। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। धार्मिक कार्यों का भी सुअवसर आएगा। परिवार में नए मेहमान के आगमन से माहौल खुशनुमा रहेगा। मकान अथवा वाहन का क्रय करना चाह रहे हों तो भी यह समय बेहद अनुकूल रहेगा। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों के प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। नए लोगों से मेलजोल बढ़ेगा जिसका दूरगामी परिणाम अच्छा रहेगा।

11 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
राशि से तृतीय पराक्रम भाव में गोचर करते हुए शुक्र आपके स्वभाव में सौम्यता लायेंगे। धर्म और आध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। धार्मिक ट्रस्टों तथा अनाथालय आदि में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे और दान-पुण्य भी करेंगे। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास भी सफल रहेगा। विद्यार्थी वर्ग विदेश में पढ़ाई करने के लिए जाने का प्रयास कर रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह-गोचर उनके लिए अनुकूल रहेगा।

12 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
राशि से द्वितीय धन भाव में गोचर करते हुए शुक्र आपका आर्थिक पक्ष और मजबूत करेंगे। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद है। अपनी वाणी कुशलता के बलपर विषम परिस्थितियों को भी आसानी से नियंत्रित कर लेंगे। स्वास्थ्य विशेष करके दाईं आंख से संबंधित समस्या से सावधान रहना पड़ेगा। इस अवधि के मध्य भावनाओं में बहकर लिया गया निर्णय हानिप्रद रहेगा। कार्यक्षेत्र में षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। बेहतर रहेगा कार्य संपन्न करें और सीधे घर आएं।
विज्ञापन

13 of 13
rashi - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि
इस राशि में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव हर तरह से सुखद परिणामदायक ही रहेगा। सोची समझी सभी रणनीति कारगर सिद्ध होगी। सरकारी विभागों के प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। समाज के संभ्रांत लोगों से मेलजोल बढ़ेगा। किसी भी तरह का चुनाव से संबंधित निर्णय लेना चाह रहे हों तो यह समय अति उत्तम रहेगा। जमीन जायदाद से जुड़े मामले हल होंगे। वाहन क्रय करना हो तो भी ग्रह स्थितियां बेहद अनुकूल रहेंगे। प्रेम विवाह का निर्णय लेना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें