फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shukra Gochar 2024: 31 जुलाई के बाद इन राशि वालों की चमक उठेगी किस्मत, सुख वैभव में होगी अपार बढ़ोतरी

Sat, 27 Jul 2024 12:51 PM IST
विनोद शुक्ला पं.जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
विज्ञापन
1 of 13
शुक्र का राशि परिवर्तन - फोटो : अमर उजाला
सृष्टि संचालन में प्रमुख भूमिका निभाने वाले महान ग्रह शुक्र 31 जुलाई को दोपहर 02 बजकर 33 मिनट पर कर्क राशि की यात्रा समाप्त करके सिंह राशि में प्रवेश करेंगे, जहां ये 24 अगस्त की मध्य रात्रि 01 बजकर 16 मिनट तक गोचर करेंगे उसके बाद कन्या राशि में चले जाएंगे। सिंह राशि पर इनके आगमन का सभी राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा ?  इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
विज्ञापन

2 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष राशि-
राशि से पंचम विद्या भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव हर तरह से बेहतरीन सफलता कारक रहेगा विशेष करके कार्य-व्यापार में तो उन्नति होगी ही लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना भी होगी। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। विवाह भी करना चाह रहे हों तो वार्ता सफल रहेगी। इस अवधि के मध्य लेन-देन के मामलों में सावधानी बरतें। विद्यार्थियों और प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए समय और बेहतरीन रहेगा।
विज्ञापन

3 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि-
राशि से चतुर्थ सुख भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव अनुकूल फल प्रदान करेगा। काफी दिनों का प्रतीक्षित परिणाम आपके पक्ष में होगा। मित्रों और संबंधियों से सुखद समाचार प्राप्ति के योग हैं। जमीन जायदाद संबंधी मामले हल होंगे। मकान और वाहन का भी क्रय करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह-गोचर अनुकूल रहेगा। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में किसी भी तरह के सरकारी टेंडर के लिए आवेदन करना हो तो भी समय बेहतरीन है लाभ उठाएं।

4 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि-
राशि से तृतीय पराक्रम भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव आपके स्वभाव में सौम्यता लाएगा। सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किए गए कार्यों की सराहना होगी। धर्म और आध्यात्म में रूचि बढ़ेगी। जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे आएंगे। अपनी योजनाओं को गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। परिवार के वरिष्ठ सदस्य छोटे भाइयों से मतभेद बढ़ने न दें। विदेश यात्रा पर भी जा सकते हैं। किसी दूसरे देश के लिए वीजा आदि का आवेदन करना हो तो उस दृष्टि से भी समय अनुकूल रहेगा।
विज्ञापन

5 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क राशि-
राशि से द्वितीय धन भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव आर्थिक पक्ष मजबूत करेगा। अपनी वाणी कुशलता के बल पर कठिन हालात को भी आसानी से नियंत्रित कर लेंगे। कोई भी नया कार्य-व्यापार आरंभ करना हो अथवा किसी नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो उस दृष्टि से समय ग्रह फल अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। झगड़े-विवाद और कोर्ट कचहरी से संबंधित मामले भी बाहर ही सुलझा लेना समझदारी रहेगी।
विज्ञापन

6 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह राशि-
आपकी राशि में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव आय का मार्ग प्रशस्त करेगा। एक बार जो ठान लेंगे उसे पूरा करके ही छोड़ेंगे। पद और गरिमा की वृद्धि होगी। वैवाहिक वार्ता सफल रहेगी। ससुराल पक्ष से भी सहयोग के योग बन रहा है। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में किसी भी तरह के सरकारी टेंडर के लिए आवेदन करना हो तो उस दृष्टि से समय बेहतर रहेगा। साझा-व्यापार करने से परहेज करें। विद्यार्थी वर्ग विदेश में पढ़ाई करने के लिए जाने का प्रयास कर रहे हों तो उसे दृष्टि से भी समय बेहतरीन रहेगा।
विज्ञापन

7 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या राशि-
राशि से बारहवें व्यय भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव अत्यधिक भाग दौड़ और खर्च का सामना करवाएगा। विलासिता पूर्ण वस्तुओं के क्रय करने में भी अधिक खर्च होगा। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास भी सफल रहेगा। किसी दूसरे देश के लिए वीजा का आवेदन करना हो तो भी ग्रह फल अच्छे परिणाम देगा। इस अवधि के मध्य किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें अन्यथा वह धन समय पर नहीं मिलेगा।

8 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला राशि-
राशि से एकादश लाभ भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करने में मददगार सिद्ध होगा। सोची समझी नीतियां कारगर सिद्ध होगी। लिए गए निर्णय की भी सराहना होगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। नवदंपति के लिए संतान प्राप्त के योग बनेंगे। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी यहाँ तक कि प्रेम विवाह भी करना चाह रहे हों तो उस अनुकूल रहेगा। विद्यार्थियों और प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए समय और अनुकूल रहेगा।

9 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि-
राशि से दशम कर्म भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव कार्य व्यापार में तो उन्नति करेगा ही शासन सत्ता का भी पूर्ण सहयोग मिलेगा। चुनाव से संबंधित कोई निर्णय लेना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह स्थितियां अनुकूल रहेगी। जो लोग जो आपको नीचा दिखाने की कोशिश में लगे थे वही मदद के लिए आगे आएंगे। मित्रों और संबंधियों से भी सहयोग मिलेगा। जमीन-जायदाद संबंधी मामले हल होंगे। वाहन का क्रय करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी समय बेहतर है।

10 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु राशि-
राशि से नवम भाग्य भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव कार्य-व्यापार की की दृष्टि से बेहतर परिणाम दायक ही रहेगा। ट्रेडिंग और आयात-निर्यात के व्यापार से लाभ और बढेगा। सामाजिक दायरा और पद प्रतिष्ठा की भी वृद्धि होगी। असहाय लोगों की मदद के लिए आगे आएंगे। परिवार में मांगलिक कार्यों का सुअवसर आएगा। लिएगए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना भी होगी। गुप्त शत्रुओं से बचें और विवादित मामले कोर्ट कचहरी से बाहर ही सुलझाएं।
 

11 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर राशि-
राशि से अष्टम आयु में गोचर करते हुए शुक्र कई तरह के अप्रत्याशित उतार चढ़ाव का सामना करवाएंगे। मान-सम्मान की वृद्धि तो होगी किंतु दांपत्य जीवन में कड़वाहट आ सकती है। वैवाहिक वार्ता सफल होने में थोड़ा और समय लगेगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्या से भी सावधान रहना होगा। कार्य क्षेत्र में षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। अपनी योजनाओं को गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। नए लोगों से मेल-जोल बढ़ेगा। परिवार में मांगलिक कार्यों का सुअवसर भी आएगा।

12 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ राशि-
राशि से सप्तम दांपत्य भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्यों का निपटारा करने में मददगार सिद्ध होगा। किसी नए टेंडर के लिए आवेदन करना हो तो भी ग्रहफल अनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। नए मेहमान के आगमन से माहौल खुशनुमा रहेगा। विद्यार्थियों के लिए भी ये समय और बेहतर रहेगा। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा। विदेशी मित्रों तथा संबंधियों से सुखद समाचार प्राप्ति के योग।
विज्ञापन

13 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन राशि-
राशि से छठे शत्रु भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता है। स्वास्थ्य पर तो प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा ही आपके गुप्त शत्रु भी सक्रिय रहेंगे फिर भी समाज के संभ्रांत लोगों से मेल-जोल बढ़ेगा। अत्यधिक यात्रा के कारण थकान का अनुभव करेंगे। इस अवधि के मध्य किसी भी बड़े कर्ज के लेन-देन से बचें। दूसरों पर अधिक भरोसा करना नुकसानदेय सिद्ध हो सकता है। कोई भी कार्य जब तक पूर्ण न हो जाए उसे सार्वजनिक न करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें