फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shukra Gochar 2024: शुक्रदेव करेंगे कन्या राशि में प्रवेश, इन राशि वालों का बदल सकता है भाग्य

Sat, 24 Aug 2024 11:31 AM IST
विनोद शुक्ला पं.जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
विज्ञापन
1 of 13
शुक्र गोचर 2024 - फोटो : अमर उजाला
सृष्टि सृजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले महान ग्रह शुक्र 24 अगस्त की मध्यरात्रि पश्चात 01 बजकर 16 मिनट पर सिंह राशि की यात्रा समाप्त करके कन्या राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इस राशि पर ये 18 सितंबर की दोपहर 01 बजकर 56 मिनट तक गोचर करेंगे उसके बाद स्वयं की राशि तुला में प्रवेश कर जाएंगे। कन्या राशि इनकी नीच संज्ञक राशि है, अतः इनका प्रभाव काफी मिश्रित रहेगा, विशेष करके बृषभ और तुला राशि वालों के लिए तो ये बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता। इस गोचरकाल का अन्य सभी राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा ? इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।

विज्ञापन

2 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मेष राशि
राशि से छठे शत्रु भाव में गोचर करते हुए नीच राशिगत शुक्र का प्रभाव बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता विशेष करके कहीं न कहीं स्वास्थ्य पर तो विपरीत प्रभाव पड़ेगा ही आर्थिक हानि का भी सामना करना पड़ सकता है। इस अवधि के मध्य किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें अन्यथा वह धन समय पर नहीं मिलेगा। गुप्त शत्रुओं से बचें। कोर्ट-कचहरी से संबंधित मामले भी बाहर ही सुलझा लेना समझदारी रहेगी। यात्रा देशाटन का पूर्ण लाभ मिलेगा। 
विज्ञापन

3 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
राशि से पंचम विद्या भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव अपेक्षाकृत बेहतर रहेगा। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में अच्छे परिणाम लाने के लिए और प्रयास करने होंगे। संतान संबंधी चिंता परेशान कर सकती है। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी। विवाह भी करना चाह रहे हों तो अवसर अनुकूल रहेगा। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति और प्रादुर्भाव के भी योग। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा बड़े भाइयों से भी सहयोग मिलेगा। प्रतीक्षित परिणाम आपके पक्ष में आएंगे।

4 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
राशि से चतुर्थ सुख भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव बेहतरीन सफलता कारक रहेगा। जमीन-जायदाद संबंधी मामले तो हल होंगे ही मकान अथवा वाहन का भी क्रय करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी समय अनुकूल रहेगा। मित्रों और संबंधियों से सुखद समाचार प्राप्ति के योग बन रहे हैं। दूसरे देश के लिए वीजा आदि का आवेदन करना चाह रहे हों अथवा सरकारी विभागों में नौकरी के लिए प्रयास करना चाह रहे हों तो दोनों विधाओं में सफलता आपके कदम चूमेगी।
विज्ञापन

5 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कर्क राशि
राशि से तृतीय पराक्रम भाव में गोचर करते हुए नीच राशिगत शुक्र आपको बेहतर परिणाम ही दिलाएंगे। इस समय आप में आलस्य की स्थिति बढ़ेगी  किंतु वह अधिक समय तक रहे नहीं रहेगा। धर्म और आध्यात्म में रुचि बढ़ेगी जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे आएंगे। दूसरे देश के लिए वीजा आदि का आवेदन करना हो अथवा किसी नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो उस दृष्टि से भी समय अनुकूल रहेगा। परिवार में अलगाववाद की स्थिति उत्पन्न न होने दें।
विज्ञापन

6 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
सिंह राशि
राशि से द्वितीय धन भाव में गोचर करते हुए नीच राशिगत शुक्र कई तरह के अप्रत्याशित परिणाम दिलाएंगे। आर्थिक पक्ष तो मजबूत होगा ही काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद है। अपनी वाणी कुशलता के बल पर कठिन हालात को भी आसानी से नियंत्रित कर लेंगे। स्वास्थ्य विशेष करके दाहिनी आँख से संबंधित समस्या से सावधान रहना पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। बेहतर रहेगा कार्य संपन्न करें और सीधे घर आएं।
 
विज्ञापन

7 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कन्या राशि
आपकी राशि पर गोचर करते हुए नीचराशिगत शुक्र का प्रभाव मिला-जुला फलकारक रहेगा। स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है किंतु परिवार में मांगलिक कार्यों का सुअवसर आएगा। वैवाहिक वार्ता सफल रहेगी। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों के प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। किसी नए टेंडर के लिए आवेदन करना हो तो उस दृष्टि से भी समय सर्वथा अनुकूल रहेगा। अपनी रणनीतियों और योजनाओं को गोपनीय रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे।

8 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
तुला राशि
राशि के बारहवें व्यय भाव में गोचर करते हुए नीचराशिगत शुक्र का प्रभाव अत्यधिक भागदौड़ और खर्च का सामना करवाएगा। स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। इस अवधि के मध्य ऋण, रोग और शत्रुओं से बचकर रहना पड़ेगा। कोर्ट कचहरी के मामले भी आपस में सुलझा लेना समझदारी रहेगी। मांगलिक कार्यों पर अधिक खर्च करेंगे। यात्रा देशाटन का भी पूर्ण लाभ मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग विदेश में पढ़ाई करने के लिए जाने का प्रयास कर रहे हों तो उस दृष्टि से भी समय और बेहतर रहेगा।

9 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि
राशि से एकादश लाभ भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव हर तरह से लाभदायक ही रहेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। प्रेम संबंधी मामलों में भी प्रगाढ़ता आएगी। विवाह भी करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी समय अनुकूल रहेगा। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों और बड़े भाइयों से भी सहयोग मिलेगा। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति और प्रादुर्भाव के भी योग हैं। प्रतीक्षित कार्यों का निपटारा होगा। विदेशी कंपनियों में सर्विस के लिए आवेदन करना सर्वथा अनुकूल रहेगा।

10 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
धनु राशि
राशि से दशम कर्म भाव में गोचर करते हुए नीच राशिगत शुक्र का प्रभाव कई तरह के अप्रत्याशित परिणाम दिलाएगा। माता-पिता के स्वास्थ्य पर तो प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है किंतु कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना होगी। जमीन जायदाद संबंधी मामले भी हल होंगे। अपनी ऊर्जाशक्ति का पूर्ण सदुपयोग करते हुए आगे बढ़ेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। मकान अथवा वाहन का क्रय करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी समय अनुकूल रहेगा।

11 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मकर राशि
राशि से नवम भाग्य भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव हर तरह से लाभ दायक ही रहेगा। कोई भी बड़े से बड़ा कार्य करना हो अथवा किसी नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो हर प्रकार से सफलता दर सफलता हासिल होती जाएगी। जो लोग नीचा दिखाने की कोशिश में लगे थे वही मदद के लिए आगे आएंगे। कार्यक्षेत्र में भी उत्तरोत्तर वृद्धि होती रहेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी। चुनाव संबंधी कोई निर्णय लेना चाह रहे हों तो भी इस समय बेहतर रहेगा।

12 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
कुंभ राशि
राशि से अष्टम आयु भाव में गोचर करते हुए शुक्र का प्रभाव बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता विशेष करके स्वास्थ्य पर तो प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा ही परिवार में भी एकता रखने में कठिनाई आएगी। इन सबके बावजूद आकस्मिक धन प्राप्ति का योग बनेगा। विलासिता पूर्ण वस्तुओं पर अधिक खर्च करेंगे। किसी दूसरे देश के लिए वीजा आदि का आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से समय बेहतर रहेगा। सरकारी विभागों के प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। गुप्त शत्रुओं से बचें और विवादित मामले भी बाहर ही सुलझाएं।
विज्ञापन

13 of 13
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन राशि
राशि से सप्तम भाव में गोचर करते हुए नीच राशिगत शुक्र का प्रभाव बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता विशेष करके स्वास्थ्य संबंधी चिंता भी परेशान करेगी। वैवाहिक वार्ता सफल रहेगी। ससुराल पक्ष से भी सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। इस अवधि के मध्य साझा व्यापार करने से परहेज करें। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में किसी भी तरह के टेंडर आदि का आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से समय सर्वथा अनुकूल रहेगा। सरकारी सर्विस के लिए प्रयास करना भी बेहतर रहेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें