rashi
- फोटो : अमर उजाला
मेष राशि - इस राशि के जातकों के लिए शुक्र दूसरे और सप्तम भाव के स्वामी होते हैं। शुक्र का गोचर आपके दसवें भाव से होगा। दसवें भाव से जातक के कार्य स्थल और कर्म का विचार किया जाता है। शुक्र का गोचर इस भाव में बेहद अच्छे फल देने वाला माना गया है। शुक्र की सप्तम दृष्टि आपके चौथे भाव पर होगी। इस गोचर के प्रभाव से आपको कार्यस्थल पर बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। भौतिक सुख सुविधाओं की प्राप्ति आपको इस समय होगी। अगर आप खुद का काम करते हैं तो इस समय आपको बड़ा निवेश प्राप्त हो सकता है। इस गोचर के दौरान आपको महिला सहकर्मी की मदद से किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है। इस दौरान अगर आप साझेदारी में कोई काम शुरू करना चाह रहे हैं तो समय अच्छा रह सकता है।