लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): जो जातक दांपत्य जीवन में उनके लिए शुक्रवार का दिन अनुकूल रहेगा।वहींं प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज खुशी मिलेगी। आपके प्रेमी-प्रेमिका के बीच कुछ चीज़ों को लेकर खट्टी मिट्ठी नोकझोंक हो सकती है।
विज्ञापन
3 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आज किसी मुद्दे पर जीवनसाथी एक दूसरे की सलाह पर कोई निर्णय लें।दांपत्य जीवन में समझदारी से काम लेने का दिन रहेगा। काम के सिलसिले में आपको परिवार के किसी बुजुर्ग से सलाह लेकर काम करना सही रहेगा।
4 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): शुक्रवार के दिन प्रेम जीवन व्यातीत करने वाले जातकों लिए मिलाजुला रहने वाला होगा। प्रेम जीवन के लिए दिनमान थोड़ा कमजोर रहेगा। दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव रहेगा। अगर साथी की तलाश है तो अभी थोड़ा इंतज़ार करें क्योंकि इंतज़ार का फल मीठा होता है।
विज्ञापन
5 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): शादीशुदा जातकों के जीवन में भी बहुत बढ़िया दिन रहेगा। प्रेम जीवन में सफलता रहेगी। कुछ लोगों को प्रेम विवाह करने में सफलता मिल सकती है। आज अपने प्रिय को शादी के लिए प्रपोज कर सकते हैं।
विज्ञापन
6 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): दांपत्य जीवन के लिए दिन अनुकूल है। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी और आप अपने प्रिय को साथ लेकर कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं।
विज्ञापन
7 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): प्रेम के मामले में आज का दिन अच्छे से बीतेगा। साथी का सहयोग मिलेगा। अगर आप दूसरी शादी की तलाश में हैं तो आज का दिन आप के लिए अच्छा है। आज आपका पार्टनर कहीं से भी आपको मिल सकता है।
8 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): जो लोग दांपत्य जीवन जी रहे हैं उन्हें अच्छे परिणाम हासिल होंगे। प्रेम जीवन में दिन थोड़ा सा कमजोर रह सकता है। दोनों के बीच में तनाव पैदा हो सकता है।
9 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): दांपत्य जीवन के लिए भी दिन बेहतर रहेगा। प्रेम जीवन के लिए आज का दिन खूबसूरत रहेगा और अपने प्रिय के साथ खुशी-खुशी आज के दिन का आनंद लेंगे।
10 of 13
लव राशिफल
- फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): यदि प्रेम जीवन की बात की जाए, तो उसमें आपको अपने रूठे हुए प्रिय को मनाने की कोशिश करनी चाहिए। दांपत्य जीवन में आज का दिन थोड़ा कमजोर रहेगा और जीवनसाथी से अनबन हो सकती है।
11 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): जीवन साथी से आपके नजदीकी बढ़ेगी और आपके बीच प्रेम बढ़ेगा। प्रेम की भावना रहेगी। इसका अच्छा फल आपको अपने दांपत्य जीवन में मिलेगा।
12 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): प्रेम जीवन में दिन अनुकूल नहीं है, जो लोग दांपत्य जीवनजी रहे हैं उनके लिए दिन बेहतर रहेगा।यदि आप शादीशुदा हैं, तो संतान के लिए चिंतित रहेंगे।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): आज के दिन को सामान्य तरीके से बताने का प्रयास करना चाहिए और यदि रिश्ते में कोई तनाव है, तो उसे दूर करने की कोशिश करें।