फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुक्र अस्त का शुभ प्रभाव: इन 3 राशि वालों की चमकेगी किस्मत, करियर में मिलेगी तरक्की

Mon, 19 Oct 2026 04:06 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Shukra Asta 2026: शुक्र तुला राशि में अस्त हो चुके हैं। इसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। हालांकि, अपनी राशि में विराजमान शुक्र कुछ जातकों के लिए शुभ साबित हो सकते हैं। इन राशि वालों को नौकरी, करियर और प्रेम जीवन में लाभ मिल सकता है।
विज्ञापन
1 of 4
Shukra Asta 2026 - फोटो : अमर उजाला
Shukra Asta 2026: शुक्र तुला राशि में अस्त हो चुके हैं। ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को सुख-सुविधाओं, प्रेम और ऐश्वर्य का कारक ग्रह माना जाता है। ऐसे में शुक्र की स्थिति में होने वाला बदलाव सभी 12 राशियों के जीवन को प्रभावित कर सकता है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, शुक्र के अस्त होने पर विवाह-गृह प्रवेश सहित अन्य मांगलिक कार्य करना वर्जित होता है, क्योंकि इसमें कई बाधाएं आ सकती हैं। लेकिन इस समय शुक्र अपनी ही राशि तुला में विराजमान हैं, जिसके कारण उनका प्रभाव कुछ राशियों के लिए अनुकूल भी रह सकता है। ऐसे में कुछ जातकों के जीवन में सुख-सुविधाओं में वृद्धि होने के साथ नौकरी और करियर में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। वहीं, प्रेम जीवन में खुशियां आने के भी संकेत हैं। आइए इन लकी राशियों को जानते हैं।
विजयादशमी 2026: 20 अक्तूबर को दशहरा, जानिए कब है रावण दहन का मुहूर्त और शस्त्र पूजा का समय
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
Shukra Asta 2026 - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए शुक्र दूसरे और सप्तम भाव के स्वामी हैं। ऐसे में शुक्र का तुला राशि में अस्त होना आपके पारिवारिक जीवन को प्रभावित कर सकता है। जीवनसाथी के साथ चल रही अनबन दूर करने में सफलता मिल सकती है। आय में बढ़ोतरी के अवसर भी सामने आ सकते हैं। भौतिक सुखों की प्राप्ति के साथ अपनी पसंद की चीजों पर खर्च करने की इच्छा बढ़ सकती है।आर्थिक मामलों में भी आपको लाभ मिलने की संभावना है। इस समय सेहत से जुड़ी सभी तरह की परेशानियां खत्म होंगी।
विज्ञापन

3 of 4
Shukra Asta 2026 - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए शुक्र मित्र ग्रह माने जाते हैं। साथ ही, शुक्र आपके पंचम और द्वादश भाव के स्वामी हैं। ऐसे में शुक्र का अस्त होना आपके लिए सुख-सुविधाओं में वृद्धि के अवसर लेकर आ सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल सकता है। वहीं, प्रेम संबंधों में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। विदेश से जुड़े कामकाज के अवसर सामने आ सकते हैं। रचनात्मक कार्यों से जुड़े जातकों के लिए यह समय नई संभावनाएं लेकर आ सकता है। साथ ही, आय के नए अवसर भी सामने आ सकते हैं।
विज्ञापन

4 of 4
Shukra Asta 2026 - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए शुक्र चतुर्थ और एकादश भाव के स्वामी हैं। ऐसे में शुक्र का अपनी राशि तुला में अस्त होना आपके सुख-सुविधाओं और आर्थिक लाभ से जुड़े मामलों को प्रभावित कर सकता है। इस समय नेतृत्व करने का अवसर मिलने पर टीम के सदस्यों के विचारों को महत्व देना फायदेमंद रहेगा और साथ ही आपको इससे बड़ी सफलता भी मिल सकती है। कारोबार में कुछ नया करने में आपको कामयाबी मिलेगी व्यवसाय से जुड़े जातकों को अपनी मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलने की उम्मीद रहेगी। 
मंगल का सिंह में गोचर: इन 3 राशि के लोगों का चमकेगा भाग्य, बिजनेस में तरक्की के बनेंगे योग
दशहरा पर चमकेगी इन 3 राशि वालों की किस्मत, भाग्य देगा पूरा साथ और सफल होंगे सभी अटके काम

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें