फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूर्य-शनि ने बनाया षडाष्टक योग, इन 3 राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, कामकाज में आएंगी बाधाएं

Mon, 19 Oct 2026 01:39 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Shadashtak Yog 2026: 17 अक्तूबर को सूर्य तुला राशि में गोचर कर चुके हैं। इस दौरान कुंभ राशि में स्थित शनि के साथ उनका षडाष्टक योग बन रहा है। ज्योतिष में इस योग को शुभ नहीं माना जाता है। इसके प्रभाव से कुछ राशि वालों की परेशानियां बढ़ सकती हैं और कामकाज में बाधाएं आ सकती हैं। आइए जानते हैं किन 3 राशियों को सतर्क रहने की जरूरत है।
 
विज्ञापन
1 of 4
Shadashtak Yog 2026 - फोटो : अमर उजाला
Shadashtak Yog 2026: इस साल 17 अक्तूबर 2026 को सूर्य तुला राशि में गोचर कर चुके हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, तुला राशि में सूर्य नीच के माने जाते हैं। वहीं, कुंभ राशि में स्थित शनि के साथ सूर्य का षडाष्टक योग बन रहा है। ज्योतिष में इस योग को शुभ नहीं माना जाता है। मान्यता है कि इसके प्रभाव से व्यक्ति को जीवन के अलग-अलग क्षेत्रों में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। मानसिक तनाव बढ़ने के साथ कामकाज में भी बाधाएं आ सकती हैं। ऐसे में कुछ राशि के जातकों को इस दौरान विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होगी। आइए जानते हैं, किन 3 राशि वालों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
कलात्मक योग से चमकेगी 3 राशियों की किस्मत, शुक्र-चंद्र की युति से बढ़ सकती है सुख-समृद्धि
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
Shadashtak Yog 2026 - फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों को इस दौरान सेहत से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। साझेदारी में व्यापार करने वाले लोगों को लेन-देन और व्यावसायिक समझौतों में पारदर्शिता बनाए रखनी चाहिए। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अपने कार्य में लापरवाही करने से बचना चाहिए। किसी भी मामले में जल्दबाजी करने से बचें। लोगों से धन तक उधार लेना पड़ सकता है। विवाह मार्ग की बाधाएं बढ़ सकती हैं।
साप्ताहिक अंक ज्योतिष: मूलांक 1, 2 और 3 वालों के जीवन में क्या होंगे बड़े बदलाव? जानें साप्ताहिक भविष्यफल
विज्ञापन

3 of 4
Shadashtak Yog 2026 - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए यह समय कामकाज के लिहाज से थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ने या काम पूरे करने में देरी होने से तनाव महसूस हो सकता है। जल्दबाजी में कोई बड़ा निर्णय लेने से बचना बेहतर होगा। इस समय शिक्षा के क्षेत्र में एक के बाद एक नई परेशानी आ सकती है। किसी भी योजना में पैसा लगाने से पहले उसके सभी पहलुओं की अच्छी तरह जांच कर लें। इस समय मित्रों पर आंख मूंदकर विश्वास करने से बचना चाहिए। 
गजकेसरी राजयोग 2026: 3 नवंबर को गुरु-चंद्र की युति से बनेगा गजकेसरी राजयोग, 3 राशियों को मिल सकता है धनलाभ
विज्ञापन

4 of 4
Shadashtak Yog 2026 - फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
धनु राशि के जातकों को इस दौरान सतर्क रहने की जरूरत है। परीक्षा-प्रतियोगिता में मनचाही सफलता के लिए उन्हें कठिन परिश्रम करना होगा। आर्थिक मामलों में जोखिम लेने से बचें और निवेश से जुड़े फैसले सोच-समझकर करें।  स्वास्थ्य को लेकर भी मन चिंतित रह सकता है। खासतौर पर जोखिम भरे निवेश और सट्टेबाजी से दूरी बनाकर रखना बेहतर होगा। इस समय कोई विवाद फिर से आपको परेशान कर सकता है।

19 -25 अक्तूबर का साप्ताहिक राशिफल: किसे मिलेगा धन लाभ, किसकी बढ़ेगी परेशानी? जानें सभी 12 राशियों का हाल

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें