फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shani Margi 2021: आज से न्याय के देवता शनि हुए मार्गी, जानें आपकी राशि पर इसका कैसा रहेगा प्रभाव

विज्ञापन
1 of 13
shani transit 2021 - फोटो : अमर उजाला
ज्योतिषीय गणना के आधार पर शनिदेव 23 मई 2021 से मकर राशि में उल्टी चाल चल रहे थे। लेकिन अब वे 11अक्टूबर 2021 दिन सोमवार को सुबह 08 बजकर 11 मिनट पर मार्गी होंगे। अर्थात सीधी चाल से चलेंगे। शनि मकर राशि में 29 अप्रैल 2022 तक मार्गी रहेंगे। उसके बाद वे कुंभ राशि में गोचर कर जाएंगे, पुन: जुलाई 2022 में मकर राशि में गोचर करेंगे। शनि के मार्गी होने से कई राशियों को लाभ होगा। साथ ही देश-दुनिया पर भी शनि के मार्गी होने का विशेष प्रभाव पड़ेगा।

शनि को न्याय का देवता भी कहा जाता है यानी कि शनि आपके कर्मों के अनुसार ही आपको फल प्रदान करते हैं। यह आपके कर्मों पर पूरी तरह से निर्भर करता है कि शनि आपके लिए किस प्रकार से फलदायी साबित होंगे। यदि आप अच्छे कर्म करते हैं तो शनि आपको सकारात्मक फल देंगे और यदि आप बुरे कर्मों में संलिप्त पाए जाते हैं तो अवश्य ही आपको शनि के नकारात्मक प्रभावों का सामना करना पड़ सकता है। शनि यदि किसी जातक को नकारात्मक फल देते हैं तो उसे पीड़ा और असंतोष का सामना करना पड़ता है, जबकि शनि यदि किसी जातक को सकारात्मक फल प्रदान करते हैं तो उस जातक का जीवन सुख और समृद्धि से भर जाता है। शनि अपनी धीमी गति की वजह से परिणाम भी धीमे ही देते हैं, जो कि लंबे समय तक प्रभावशाली रहते हैं। शनि के मकर राशि में मार्गी होने का प्रभाव सभी बारह राशियों पर क्या रहेगा, आइये जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 13
राशि
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए शनि उनके दसवें भाव यानी कि कर्म भाव में मार्गी होगें | शनि के मार्गी होने से आपको कार्यक्षेत्र में अच्छे फलों की प्राप्ति होगी। यदि आपके करियर में उतार-चढ़ाव आ रहे थे तो वह अब दूर होने लगेंगे।इस दौरान आप अपने पेशेवर जीवन में संतोषजनक स्थिति में रह सकते हैं। साथ ही आप इस दौरान अपने करियर में स्थिरता और विकास देख सकते हैं। इस अवधि में आपको अपनी योग्यता और क्षमता साबित करने के कई अवसर प्राप्त हो सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 13
राशि
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए शनि योग कारक ग्रह हैं ,और यह वृषभ राशि के जातकों के नौवें और दसवें भाव के स्वामी हैं और इस यह आपके नौवें भाव में मार्गी होगें। इस दौरान कार्यक्षेत्र से संबंधित सभी समस्याएं एक-एक करके खत्म हो जाएंगी और तरक्की के नए अवसर भी मिलेंगे। माता-पिता का सहयोग मिलने से मानसिक दबाव कम होगा और आपके सामाजिक दायरे का विकास होगा। नौकरीपेशा जातकों को अपने कार्यक्षेत्र में एक अलग जगह बनाने के लिए और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए अत्यधिक मेहनत करने की जरूरत पड़ सकती है। 

4 of 13
मिथुन
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए शनि उनके आठवें भाव यानी कि विरासत, गुप्त शिक्षा और रहस्य आदि के भाव में मार्गी होंगे। मिथुन राशि के वह छात्र जो रिसर्च यानी कि शोध से जुड़े हुए हैं, उन्हें इस दौरान अपने विषयों को सही व गहराई से समझने व उन पर शोध करने के कई अवसर प्राप्त हो सकते हैं।  शनि की ढैय्या से पीड़ित इस राशि के लोगों को करियर में भी सकारात्मक परिणाम प्राप्त होने लगेंगे। भाग्य का साथ मिलने से सभी अटके हुए कार्य पूरे होंगे।
विज्ञापन

5 of 13
राशि
कर्क राशि
शनि कर्क राशि के जातकों के सातवें भाव में मार्गी होंगे। चूंकि शनि का आपके जीवन पर सीधा प्रभाव पड़ेगा। इस दौरान पिछले कुछ दिनों से चली आ रही पर्सनल और प्रोफेशनल समस्याएं खत्म होंगी और किसी बड़े अधिकारी का आपको सहयोग मिलेगा। रोजगार के क्षेत्र में बदलाव करना चाहते हैं तो आपको अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। लेकिन ऐसे में इस दौरान आपको अति उत्साह में निर्णय न लेने की सलाह दी जाती है। एकल जीवन व्यतीत कर रहे कर्क राशि के जातकों के लिए शनि का मार्गी होना काफी फलदाई सिद्ध होने की संभावना है। 
विज्ञापन

6 of 13
राशि
सिंह राशि
शनि सिंह राशि के जातकों के छठे भाव यानी कि रोग, प्रतिस्पर्धा और शत्रु के भाव में मार्गी होंगे। ऐसे में इस दौरान आप अपने कार्यक्षेत्र में अपने काम को लेकर अधिक ऊर्जावान नजर आ सकते हैं। इस अवधि में आप अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त करने में सक्षम रह सकते हैं। इस अवधि में आपको अपने कार्यस्थल पर अपनी योग्यता साबित करने के कई शुभ अवसर प्राप्त हो सकते हैं ,स्वास्थ्य संबंधी परेशानी से छुटकारा मिलने की संभावना बनेगी।
विज्ञापन

7 of 13
राशि
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए शनि उनके पांचवें भाव यानी कि प्रेम, शिक्षा और संतान के भाव में मार्गी होंगे। इस दौरान अगर आप नया कार्य शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो आपको भगवान शनिदेव का साथ मिलेगा, जिससे सभी समस्याओं का अंत होगा और जीवन में सुख-शांति और समृद्धि आएगी। जीवन में आगे बढ़ने के प्रयास सफल होंगे। नौकरीपेशा जातकों की आय में वृद्धि होगी। इस दौरान आप अपने प्रिय के साथ सभी मतभेदों को सुलझाने में सफल रह सकते हैं।

8 of 13
राशि
तुला राशि
तुला राशि के जातकों की कुंडली में शनि को दो महत्वपूर्ण भावों अर्थात चौथे भाव यानी कि सुख के भाव और पांचवें भाव यानी कि संतान के भाव का स्वामी माना जाता है। इस दौरान शनि तुला राशि के जातकों के चौथे भाव यानी कि माता, भूमि और संपत्ति के भाव में मार्गी होगा। जो तुला राशि के जातकों के जीवन में कई बड़े बदलाव लेकर आएगा। ढैय्या का प्रतिकूल प्रभाव कम होगा, जिससे आप जीवन के कई क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव की अपेक्षा कर सकते हैं।

9 of 13
राशि
वृश्चिक राशि
शनि वृश्चिक राशि के जातकों के तीसरे भाव यानी कि बल, भाई-बहन और प्रयास के भाव में मार्गी होंगे। ऐसे में यह अवधि नौकरीपेशा जातकों के लिए अनुकूल सिद्ध हो सकती है। इस दौरान आपके संबंध अपने सहकर्मियों और वरिष्ठों से बेहतर रहने की संभावना है। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और जिन योजनाओं पर आप काम कर रहे थे, उनमें सफलता मिलेगी। आप अपने कार्यक्षेत्र में अपने लक्ष्यों को हासिल करने के लिए अपने काम के प्रति मेहनती और ऊर्जावान नजर आ सकते हैं जिससे आप लाभकारी परिणाम प्राप्त करने में सफल रह सकेंगे।

10 of 13
राशि
धनु राशि
इस दौरान शनि धनु राशि के जातकों के दूसरे भाव यानी कि परिवार, धन और वाणी के भाव में मार्गी होंगे। शनि की मार्गी स्थिति धनु राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति के लिहाज से बेहतर साबित हो सकती है। इस दौरान आपकी आय में वृद्धि देखी जा सकती है। भाई-बहन के कार्यक्षेत्र में उन्नति होने से खुशियों का आगमन होगा और आपका बोझ भी हल्का होगा। पहले की जिन समस्याओं का आप सामना कर रहे थे, शनि के मार्गी होने से उनका समाधान भी निकल आएगा। 

11 of 13
राशि
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए शनि उनकी राशि यानी कि मकर राशि के लग्न भाव में मार्गी होंगे जो कि मकर राशि के जातकों के जीवन में चल रही साढ़ेसाती में थोड़ी राहत लेकर आ सकता है। यह अवधि आपके स्वास्थ्य के लिए अनुकूल साबित हो सकती है। कारोबार करने वाले इस राशि के जातकों को लाभ मिलने की पूरी संभावना है। इसके साथ ही आपकी मानसिकता और स्वास्थ्य में भी अच्छे बदलाव शनि की मार्गी गति के दौरान आ सकते हैं।

12 of 13
राशि
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए शनि उनके बारहवें भाव में मार्गी होगा। जिसके चलते आपको आध्यात्मिक क्षेत्रों में सफलता मिल सकती है। इसके साथ ही जो लोग विदेशों से जुड़ा व्यापार करते हैं उनके लिए भी शनि का मार्गी होना शुभ फलदायक रहेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से यह अवधि आपके लिए शुभ फलदाई साबित हो सकती है। 
विज्ञापन

13 of 13
राशि
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए शनि उनके ग्यारहवें भाव यानी कि आय और लाभ के भाव में मार्गी होगा। इस दौरान व्यवसायी जातकों की आमदनी में बढ़ोतरी देखी जा सकती है। इसके अलावा वे कई अन्य संसाधनों से भी अच्छा-ख़ासा लाभ प्राप्त करने में सफल रह सकते हैं। संभावना है कि इस अवधि में आप अपने व्यापार से काफ़ी ख़ुश और संतुष्ट नज़र आ सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें