जो लोग नौकरी में बदलाव या प्रमोशन की उम्मीद कर रहे हैं, उन्हें अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।
- फोटो : amar ujala
कन्या राशि
कन्या राशि के लिए साल 2026 बेहद शुभ रहेगा। शनि का स्वर्ण पाया इन्हें तरक्की और सम्मान दिलाएगा। जो लोग नौकरी में बदलाव या प्रमोशन की उम्मीद कर रहे हैं, उन्हें अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। व्यापारियों को बड़ी डील, अनुबंध और निवेश से अच्छा लाभ मिलने के संकेत हैं। परिवार और दांपत्य जीवन में सुख-शांति रहेगी। विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षा देने वालों के लिए यह समय बहुत फलदायी होगा। विवाह, संतान, घर-परिवार से जुड़े शुभ कार्य भी बन सकते हैं। इस वर्ष आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और धन संचय बढ़ेगा। साथ ही, देश-विदेश की यात्राएँ भी लाभकारी सिद्ध होंगी।
उपाय: शनिवार को चप्पल, तिल या उड़द का दान करें।