फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shukra Asta 2025: शुक्र हुए अस्त, इन तीन राशि वालों की होगी बल्ले-बल्ले

Thu, 11 Dec 2025 09:07 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Shukra Ast 2025: जानिए 11 दिसंबर 2025 से 1 फरवरी 2026 तक अस्त शुक्र का सभी राशियों पर प्रभाव। कौन सी राशियां इस दौरान विशेष रूप से लाभान्वित होंगी और धन, प्रेम व सफलता पाएंगी।
विज्ञापन
1 of 4
शुक्र अस्त - फोटो : amar ujala
Shukra Ast Impact: वैदिक ज्योतिष के अनुसार नौ ग्रहों में से कई ग्रह समय-समय पर उदय और अस्त होते रहते हैं। जब कोई ग्रह सूर्य के अत्यधिक करीब आता है, तो वह सूर्य की तेज रोशनी में छिप जाता है और धरती से दिखाई नहीं देता। इसे ग्रह का अस्त कहा जाता है। इसी क्रम में, शुक्र ग्रह 11 दिसंबर, 2025 को अस्त हो चुका है और यह स्थिति 1 फरवरी, 2026 तक रहेगी। शुक्र का अस्त होना जीवन के सुख, प्रेम, धन और वैवाहिक संबंधों पर प्रत्यक्ष प्रभाव डालता है।
Mercury Transit: 29 दिसंबर से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, नौकरी-निवेश के मिलेंगे नए अवसर
ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, अस्त शुक्र के दौरान सभी राशियों पर असर देखने को मिलेगा, लेकिन कुछ राशियों के लिए यह विशेष रूप से लाभकारी साबित होगा। यह समय उन राशियों के लिए अवसर और समृद्धि लेकर आएगा। आइए जानते हैं कि कौन-कौन सी राशियां इस दौरान सबसे अधिक लाभान्वित होंगी।
Mangal Gochar 2025: मंगलादित्य राजयोग बनेगा धनवृद्धि का कारण, इन 5 राशियों की होगी चांदी
विज्ञापन

2 of 4
कोई पुरानी रुकी हुई योजना अब गति पकड़ सकती है। - फोटो : अमर उजाला
वृष राशि
वृष राशि के जातकों के लिए शुक्र का अस्त एक विशेष समय लेकर आया है। इस अवधि में आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आप अपने लक्ष्यों के प्रति अधिक समर्पित होंगे। व्यापार या नौकरी में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं, और आपके प्रयासों का सही दिशा में फल मिलेगा। परिवार में भी सुख और संतोष का माहौल रहेगा, दाम्पत्य जीवन में सौहार्द्र और प्रेम बढ़ेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से यह समय लाभकारी साबित हो सकता है, और किसी बड़ी परियोजना में आपको सफलता मिलने के अवसर बनेंगे। इसके अलावा, कोई पुरानी रुकी हुई योजना अब गति पकड़ सकती है और आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकती है।
विज्ञापन

3 of 4
आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और पुराने कर्जों से मुक्ति पाने के अवसर मिल सकते हैं। - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए शुक्र का अस्त शुभ संकेत लेकर आया है। इस दौरान आपके व्यक्तिगत और पारिवारिक रिश्तों में मधुरता आएगी। आप अपने प्रियजन के साथ कुछ खास पल बिताएंगे, जिससे आपका संबंध और मजबूत होगा। सामाजिक रूप से आपके संपर्क बढ़ेंगे और नए अवसर मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में भी आपको अच्छे अवसर मिल सकते हैं, जिससे पेशेवर जीवन में प्रगति होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और पुराने कर्जों से मुक्ति पाने के अवसर मिल सकते हैं। साथ ही व्यावसायिक यात्रा के दौरान भी लाभ के योग बन रहे हैं, जो आपके करियर में नई दिशा देने में मदद करेंगे।
विज्ञापन

4 of 4
विवाह और दांपत्य संबंधों में सकारात्मक बदलाव संभव हैं। - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए शुक्र का अस्त लाभकारी समय लेकर आया है। इस अवधि में आपकी मेहनत का फल मिलेगा और वित्तीय स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। पुराने निवेश से लाभ प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। निजी जीवन में सुख और संतोष का वातावरण रहेगा। विवाह और दांपत्य संबंधों में सकारात्मक बदलाव संभव हैं। नए आरंभ की संभावना बनी रहेगी, जिससे आपके जीवन में खुशहाली आएगी। इस समय में लिए गए निर्णय सही साबित होंगे और आपको भविष्य में आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें