मेष राशि- इस राशि के जातकों के लिए शनि देव अपनी ही राशि मकर गोचर करते हुए दशम कर्मभाव में जा रहे हैं अतः अपनी ही राशि में केंद्रगत होने के परिणामस्वरूप इनके द्वारा पंचमहापुरुष योग में से एक शशक योग का निर्माण होगा जो फलित ज्योतिष के श्रेष्ठतम योगों में से एक है। इस योग में जन्म लेने वाला जातक धनी, मानी, यशस्वी, सामाजिक प्रतिष्ठा रखने वाला, प्रसिद्द उद्योगपति, कूटनीतिज्ञ, पशु पक्षियों का प्रेमी, शिक्षक, कुशल राजनेता एवं प्रशासक होता है। आयात निर्यात के व्यापार से क्षेत्र में ऐसे लोग अति सफल होते हैं। यदि आप स्टॉक मार्केट से सम्बंधित कारोबार करते हैं तो इस वर्ष आपको को स्टील, ऑटो, सीमेंट्स, रियल स्टेट, एल्कोहल्स, कोयला, लौह, केमिकल्स, मशीनरी, दवाओं के ट्रांसपोर्ट, भारी उद्योग, गैस तथा टेक्सटाइल्स के सेक्टर्स में अन्य सेक्टर्स की अपेक्षा बेहतर लाभ के अवसर उपलब्ध रहेंगे। अतः मेष राशि के लिए इसी तरह के योग फलीभूत होंगे, आप ऐसा भी कह सकते हैं की इस समय मेष राशि के जातकों के लिए शनिदेव वरदान देने की मुद्रा में हैं।