फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 जनवरी राशिफल: इन चार राशियों पर चंद्र देव होंगे मेहरबान, धन लाभ के बनेंगे योग

Fri, 17 Jan 2020 08:08 PM IST
रुस्तम राणा आचार्य मानस शर्मा
विज्ञापन
1 of 13
दैनिक राशिफल
दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। आज का राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। आज का पंचांग माघ कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि और चित्रा नक्षत्र है। चंद्रमा आज कन्या राशि में स्थित है।



पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित 17 जनवरी 2020 का दैनिक राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेंगी खुशियां और किस राशि वालो को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है आपका का राशिफल।
विज्ञापन

2 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
आपके लिए दिन बेहतर रहने वाला है और जो खर्चों में बढ़ोतरी थी वह कम हो जाएगी। इनकम में वृद्धि दर्ज होगी जिससे आप खुश होंगे। दांपत्य जीवन में भी खुशी भरे पलों की सौगात मिलेगी और माता-पिता का सहयोग मिलेगा। व्यापार भी गति प्राप्त करेगा। प्रेम जीवन में आपको कुछ समस्याएं आएंगी और आप अपने काम के चलते अपने प्रिय से मिलने में असमर्थ रहेंगे। इनकम में बढ़ोतरी होने से मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अधिक परिश्रम करना आवश्यक होगा। परिवार में खुशियां बनी रहेंगी।
विज्ञापन

3 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
आपके लिए आज का दिन बेहतर रहेगा, लेकिन मानसिक रूप से काफी तनाव महसूस होगा और आपके कुछ खर्चे भी बढ़ेंगे। इनकम में कमी देखी जा सकेगी, जिसकी वजह से आप काफी दबाव महसूस करेंगे। स्वास्थ्य के मामले में आप ठीक रहेंगे और स्वास्थ्य में सुधार होगा। सुदूर यात्रा आपके लिए अच्छी रहेगी, लेकिन दांपत्य जीवन में तनाव रहने से मन उतना खुश नहीं होगा। पारिवारिक जीवन से आप संतुष्ट दिखेंगे और संतान से आपको सुखद समाचार मिल सकता है। उच्च शिक्षा के लिए दिन काफी अनुकूल रहने वाला है। प्रेम जीवन में भी सुख की अनुभूति होगी। काम के क्षेत्र में आपको किसी पर निर्भर रहकर काम करना होगा।

4 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
आपके लिए आज का दिन प्रेम जीवन के लिए काफी बेहतर रहेगा और अपने प्रिय संग बेहतर पलों का आनंद उठाएंगे। कोशिश करें कि उनके साथ आप सारा दिन बिताएं। जीवन जीने के लिए एक नया नजरिया मिलेगा। सुखभरा दिन व्यतीत होगा, लेकिन खर्चे काफी रहेंगे जिसका बोझ आपकी जेब पर जरूर पड़ेगा, जो लोग शादीशुदा हैं उनका दांपत्य जीवन सुखद रहेगा और पारिवारिक जीवन में सुखमय बीतेगा। आपको आपके काम में आज एक नेता की आवश्यकता होगी। व्यापार के मामले में मिले-जुले परिणाम मिलेंगे स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रहेगा।
विज्ञापन

5 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
आपका दिन काफी अनुकूल रहने वाला है। परिवार को समय देंगे जिससे परिजनों का प्यार मिलेगा। इसका असर आप के काम पर पड़ेगा और आप पूरे जोश के साथ अपना काम निपटाएंगे और आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। अपने विरोधियों पर भारी पड़ेंगे। सुखों को भोगने की इच्छा आपको अधिक खर्च करवाएगी। यात्रा पर जाने के लिए दिन अनुकूल नहीं है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। दांपत्य जीवन में दिन बेहतर रहेगा और जीवन साथी अपनी बेबाकी से बात रखेगा। जिसे आप को सुनना और मानना पड़ेगा, नहीं तो दांपत्य जीवन में तनाव बढ़ेगा।
विज्ञापन

6 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
आपके लिए आज का दिन किसी यात्रा पर जाने का संकेत दे रहा है। यात्रा आपके लिए अच्छी रहेगी। आपके भाई बहनों को भी सुख मिलेगा और उनसे आपके संबंध बेहतर बनेंगे। पिताजी को इस दौरान कोई अच्छा लाभ मिल सकता है। परिवार में हल्की फुल्की नाराजगी के बावजूद भी परिजनों का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में आज का दिन अनुकूल रहेगा। प्रेम की बढ़ोतरी होगी। यदि आप किसी से प्रेम करते हैं, प्रेम जीवन के लिए दिन थोड़ा कमजोर है। नौकरी के लिए दिन अनुकूल रहेगा और आपका काम ही आपके लिए बेहतर नतीजे लेकर आएगा।
विज्ञापन

7 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
आपके लिए आज का दिन बेहतर रहने वाला है, क्योंकि आज आपको धन लाभ भी होगा। अपने धन को बैंक में जमा कराने में भी सफलता मिलेगी। आपकी वाणी मधुर होगी जिससे लोगों का दिल जीतेंगे। अच्छा भोजन का सुख मिलेगा और परिवार वालों का सहयोग प्राप्त होगा, लेकिन कुछ लोग आपसे आज नाराज भी हो सकते हैं। दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा लेकिन यदि किसी से प्रेम करते हैं तो उन्हें अपने परिजनों से मिलवा सकते हैं। बैंक से लोन लेने की दिशा में सफलता मिलेगी। काम के सिलसिले में आपका दिन सामान्य रहेगा।

8 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
आज आपको अपने खर्चों से निजात मिलेगी। आर्थिक तौर पर मजबूती का एहसास होगा। काम के सिलसिले में आपको उच्च नतीजे मिलेंगे। आप अपने काम की बदौलत मजबूती से खड़े रहेंगे। परिवार के लोगों का विश्वास आप पर बना रहेगा, लेकिन आपके कुछ अपने आपका विरोध भी करेंगे। आपको दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप करने से बचना होगा। नहीं तो स्थिति बिगड़ सकती है। प्रेम जीवन के लिए आज का दिन अनुकूल है और प्रेम भरे पल बिताने का मौका मिलेगा। यदि आप शादीशुदा हैं तो दांपत्य जीवन में तनाव बढ़ा हुआ रहेगा।

9 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
आपके लिए दिन मिलाजुला असर लेकर आएगा। दिन की शुरुआत अच्छी आमदनी से होगी। वहीं दिन चढ़ने के साथ-साथ खर्चे बढ़ जाएंगे। आपको सर्दी खांसी की शिकायत भी हो सकती है। कुछ लोगों को विदेश यात्रा पर जाने की खुशखबरी मिल सकती है, जिससे उनकी खुशी 4 गुनी बढ़ जाएगी। शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे नतीजे मिलेंगे। खर्चों के बावजूद भी आपका मन खुश रहेगा। पारिवारिक जीवन काफी आनंद पूर्ण रहेगा और काम में भी आपको जबरदस्त सफलता मिलेगी। साथ काम करने वालों से आपका तालमेल अच्छा बनेगा। दांपत्य जीवन में तनाव रह सकता है लेकिन यदि आप से प्रेम करते हैं तो प्रेम जीवन के लिहाज से आज का दिन बेहतर रहेगा।

10 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
आपके लिए दिन आमदनी बढ़ाने वाला साबित होगा। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रहेगा। एक से अधिक चीजें आपका ध्यान आकर्षित करेंगी जिससे आप किसी एक नतीजे पर पहुंच पाने में असमर्थ महसूस करेंगे। हालांकि परिवार के लोग आपके साथ रहेंगे और आप को सहयोग देंगे। परिवार का छोटा सा सहयोग आपको विशेष रूप से प्राप्त होगा, जिससे आप को मजबूती मिलेगी। काम के सिलसिले में आज का दिन अनुकूल रहेगा। अच्छे नतीजे मिलेंगे। भाग्य आपके साथ रहेगा जिससे आमदनी बढ़ेगी। प्रेम जीवन के दिन बेहतर रहने वाला है। अपने किसी खास मित्र को प्रपोज कर सकते हैं। यदि आप शादीशुदा हैं तो दांपत्य जीवन में तनाव से मुक्ति मिलेगी।

11 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
आपके लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा, लेकिन काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। आप अपने काम पर अधिक ध्यान लगाएंगे जिससे आपके प्रदर्शन में सुधार होगा। आपके बॉस से आपके संबंध बहतर बनेंगे। जिसका आपको अच्छा लाभ मिलेगा। सरकारी क्षेत्र से लाभ के योग बनेंगे, लेकिन आपके अंदर किसी बात को लेकर घमंड हो सकता है। जिससे दूर रहना बेहतर होगा। खर्चे काफी अधिक रहेंगे जो आप से अधिक धन की मांग करेंगे। पारिवारिक जीवन बेहतर रहेगा और दांपत्य जीवन में भी आपको सुख मिलेगा। आपका जीवन साथी आपके काम में आपका हाथ बटाएगा। यदि आप किसी के प्रेम संबंध में है तो दिन अनुकूल नहीं है।

12 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
आपके लिए आज का दिन सुकून भरा रहेगा। जो मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान थे उनकी समस्या दूर होगी। कार्यों में सफलता मिलेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। आपका परिश्रम रंग लाएगा और किसी यात्रा पर जाने की संभावना बनेगी। इनकम में ग्रोथ होगी जिससे आपका आत्मिक बल बढ़ेगा। प्रेम जीवन में दिनमान बेहतर रहेगा। यदि आप शादीशुदा है तो दांपत्य जीवन में भी जीवनसाथी के साथ आज के दिन को एंजॉय करेंगे। पारिवारिक जीवन उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आप मजबूती से खड़े रहेंगे।
विज्ञापन

13 of 13
rashifal 2020 - फोटो : rashifal 2020
दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। जहां दोपहर तक स्थितियां सामान्य रहेंगी। वहीं दोपहर बाद कार्यों में कुछ विघ्न उत्पन्न होंगे। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा ।आपको सर्दी खांसी जुकाम से बचने का प्रयास करना चाहिए। बदलते मौसम में आप बीमार पड़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति पहले से अनुकूल होगी, लेकिन स्वास्थ्य की बदौलत आपको कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। पारिवारिक जीवन बेहतर रहेगा और दांपत्य जीवन में भी खुशनुमा समय बीतेगा। जो लोग प्रेम जीवन में हैं उन्हें अच्छे नतीजे मिलेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें