फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shani Margi 2023: शनि की बदलने वाली है चाल, 4 नवंबर को होंगे मार्गी, इन राशि वालों की बदलेगी किस्मत

Tue, 19 Sep 2023 05:36 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
shani vakri 2023 - फोटो : अमर उजाला
वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शनि ग्रह का विशेष महत्व होता है। शनि सभी ग्रहों में सबसे मंद गति से चलने वाले ग्रह माने जाते हैं। ज्योतिष शास्त्र में शनिदेव को कुंभ और मकर राशि का स्वामी ग्रह माना गया है और यह तुला राशि में उच्च के होते हैं। शनिदेव व्यक्तियों को उनके द्वारा किए गए कर्मों के आधार पर शुभ-अशुभ फल प्रदान करते हैं। शनिदेव का राशि परिवर्तन और वक्री या मार्गी चाल व्यक्ति के जीवन पर गहरा प्रभाव डालते हैं। शनिदेव अभी कुंभ राशि में वक्री अवस्था में हैं और 4 नवंबर 2023 को मार्गी हो जाएंगे। शनि के मार्गी होने कुछ राशि के जातकों पर इसका अच्छा प्रभाव देखने को पड़ेगा। धन लाभ के मौके बढ़ेंगे और मान-सम्मान में वृद्धि देखने को मिलेगी।
विज्ञापन

2 of 6
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
शनिदेव का मार्गी होना वृषभ राशि के जातकों के लिए बहुत ही शुभ रहने वाला साबित होगा। वैदिक  ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनिदेव आपकी राशि से कर्म भाव में मार्गी होने जा रहे हैं। ऐसे में आपको नौकरी और कारोबार में तरक्की मिलने की संभावना है। धन लाभ के बेहतरीन मौके हासिल हो सकते हैं। कार्यस्थल पर आपको अपने वरिष्ठ अधिकारियों का अच्छा सहयोग मिल सकता है। शनि की सीधी चाल से आपको जीवन में सभी तरह की सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होगी। नौकरी में अच्छे अवसर मिलने शुरू हो जाएंगे। और जो लोग व्यापार से संबंधित हैं उन्हें अच्छा मुनाफा हो सकता है। 
विज्ञापन

3 of 6
rashi - फोटो : अमर उजाला
मकर राशि 
मकर राशि के जातकों के लिए शनिदेव का मार्गी होना बहुत ही फायदा दिलाने वाला साबित होगा। कार्यों में अच्छी सफलताएं प्राप्त होंगी। शनिदेव आपकी राशि से धन भाव में 04 नवंबर को मार्गी होंगे। अचानक से धन लाभ के मौके प्राप्त होंगे। व्यापार के लिए बनाई गई योजनाएं फलीभूत होंगी। शनि के मार्गी होने से पैतृक संपत्ति में इजाफा होगा। नौकरीपेशा जातकों को नए-नए अवसर प्राप्त होंगे। सेहत में पहले के मुकाबले अच्छा सुधार देखने को मिलेगा। 

4 of 6
rashi - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि 
कुंभ राशि के जातकों को शनि का मार्गी होना किसी वरदान से कम नहीं है। शनिदेव आपकी ही राशि में मार्गी होने जा रहे हैं। आपके आत्मविश्वास और धन में वृद्धि देखने को मिलेगी। रूके हुए कार्यों में सफलताएं हासिल होंगी। जो लोग नौकरीपेशा है उन्हें 4 नवंबर के बाद बहुत ही अच्छे मौके हासिल होंगे। कारोबार करने वाले जातकों को कोई बड़ा आर्डर मिल सकता है। 
 
विज्ञापन

5 of 6
rashi - फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
शनि के मार्गी होने से तुला राशि के जातकों को करियर में अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको प्रगति हासिल होगी। अचानक से धन लाभ के कई मौके आपको मिलेंगे। जो लोग पिछले कई महीनों से नौकरी को लेकर परेशान चल रहे थे उन्हे अब प्रमोशन मिल सकता है। व्यापार में कारोबारियों को अच्छा मुनाफा हासिल हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
शनि का मार्गी होना मिथुन राशि के जातकों के लिए शानदार और भाग्यशाली रहने वाला है। इस राशि के जातकों को 04 नवंबर के बाद से हर एक कार्य में अच्छी सफलता मिल सकती है। थोड़ी मेहनत में ही अच्छी सफलता हासिल हो सकती है। अचानक से धन लाभ के अवसर आपको मिलेंगे जिससे आपको आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। अगर आपका कोई मामला कानूनी वाद-विवाद में है तो फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। नौकरी में कार्यरत जातकों को नौकरी के लिए अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। दूर की यात्रा संभव है और इस दौरान आपको मान-सम्मान और यश की प्राप्ति हो सकती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें