फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

04 नवंबर को कुंभ राशि में होंगे शनिदेव मार्गी, इन राशि वालों पर रहेगी शनि की विशेष कृपा, चमक उठेगा भाग्य

Thu, 21 Sep 2023 07:37 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
shani Margi 2023 - फोटो : अमर उजाला
Shani Margi 2023: ज्योतिष शास्त्र में शनि ग्रह का विशेष महत्व होता है। शनिदेव को न्याय और कर्मफलदाता माना गया है। शनि सभी ग्रहों में सबसे मंद गति से चलने वाले ग्रह हैं। यह किसी एक राशि से दूसरी राशि में परिवर्तन के लिए करीब ढाई वर्षों का समय लेते हैं। शनि की चाल मंद होने से इसका प्रभाव सभी राशि के जातकों के ऊपर ज्यादा समय तक रहता है। शनिदेव जो इस समय अपनी स्वयं की राशि कुंभ में वक्री चाल से चल रहे हैं अब आने वाले 4 नवंबर को मार्गी होने जा रहे हैं। मार्गी का मतलब सीधी चाल जबकि वक्री चाल का अर्थ टेढ़ी चाल से होता है। आपको बता दें शनि करीब 30 वर्षों के बाद कुंभ राशि में मार्गी होने जा रहे हैं। शनि के मार्गी होने से वैसे तो सभी 12 राशि के जातकों पर इसका प्रभाव पड़ेगा लेकिन ज्योतिष शास्त्र की गणना के मुताबिक तीन राशियां ऐसी हैं जिन्हे शनि के मार्गी का सबसे अच्छा लाभ हासिल होने जा रहा है। आइए जानते हैं यह तीन राशियां कौन-कौन सी हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
rashi - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि 
मेष राशि के जातकों के लिए शनि का 30 वर्ष बाद अपनी स्वयं की राशि कुंभ रहते हुए मार्गी होना बहुत ही लाभकारी सिद्ध हो सकता है। शनिदेव आपकी राशि से 10वें भाव के स्वामी होकर आय के स्थान पर बैठेंगे। ऐसे में 4 नवंबर के बाद से मेष राशि के जातकों की आय में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। इसके अलावा कार्यक्षेत्र में आपको कई तरह की उपलब्धियां हासिल होंगी। आपके धन में वृद्धि और मान-सम्मान में इजाफा होगा। आय के नए-नए स्त्रोत बनेंगे। जो लोग कारोबार में लिप्त हैं उन्हें अच्छा मुनाफा देखने को मिल सकता है। नौकरीपेशा पेशा जातकों को मनचाही नौकरी के अवसर प्राप्त होंगे। 

Shardiya Navratri 2023: कब से शुरू होगी शारदीय नवरात्रि? जानिए इस बार किस पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा
विज्ञापन

3 of 4
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृष राशि
04 नवंबर से शनि की सीधी चाल से वृषभ राशि के जातकों के लिए लाभ के अवसर बढ़ेंगे। करियर-कारोबार में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। शनि ग्रह आपकी राशि में कुंडली के कर्म भाव में गोचर करेंगे। भौतिक सुख-सुविधाओं में इजाफा देखने को मिल सकता है। अधूरी इच्छाएं सभी तरह की जल्द ही पूरी होंगी। भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा जिससे के प्रभाव से मुश्किल से मुश्किल काम भी बहुत ही आसानी के साथ पूरे होंगे। छात्रों के लिहाज से शनि का मार्गी होना किसी वरदान से कम नहीं होगा। लाभ प्राप्त करने के कई मौके आएंगे। 
विज्ञापन

4 of 4
rashi - फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए शनिदेव का मार्गी होना किसी वरदान से कम नहीं होगा। 04 नवंबर 2023 के बाद शनिदेव सिंह राशि के छठे भाव के स्वामी होकर सप्तम स्थान पर स्थित हैं। सातवें भाव में शनि का होना आपके वैवाहिक जीवन में सुख-शांति लाएगा। धन लाभ के बेहतरीन मौके मिलेंगे। इसके अलावा तरक्की के अच्छे योग भी बन रहे हैं। शनि आपके कोर्ट-कचहरी में चल रहे वाद-विवादों का समाधान देंगे। शत्रुओं पर विजय हासिल होगी।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें