फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shani Margi 2023: दिवाली से पहले शनि चलेंगे सीधी चाल, इन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

Wed, 18 Oct 2023 12:20 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
shani vakri 2023 - फोटो : अमर उजाला
Shani Margi 2023: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शनि ग्रह का विशेष महत्व होता है। शनिदेव न्याय के देवता और कर्मफलदाता हैं। ऐसे में जब-जब शनि का राशि परिवर्तन होता है या फिर मार्गी और वक्री होते हैं तो इसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों के ऊपर जरूर पड़ता होता है। शनिदेव सभी ग्रहों में सबसे मंदगति से चलने वाले ग्रह हैं यह किसी एक राशि में करीब ढाई वर्षों तक रहते हैं। इसके अलावा शनि सीधी और उल्टी दोनों ही तरह की चाल भी चलते हैं जिसे मार्गी या वर्की कहा जाता है। 

शनिदेव 4 नवंबर को दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर अपनी स्वराशि कुंभ में मार्गी होंगे। शनिदेव 30 जून 2024 तक मार्गी अवस्था में रहेंगे। शनि की चाल में बदलाव से सभी 12 राशियों के जातकों पर प्रभाव देखने को मिलेगा। शनि कुंभ और मकर राशि के स्वामी ग्रह होते हैं। शनिदेव तुला राशि में उच्च के होते हैं यानी इसमें वह सदैव अच्छा फल ही प्रदान करते हैं। शनि इस समय 30 वर्षों बाद अपनी स्वराशि कुंभ में विराजमान हैं जहां पर अपनी मूल त्रिकोण राशि में हैं। शनि के कुंभ राशि में होने से मकर, कुंभ और मीन राशि के जातकों के ऊपर शनि की साढ़ेसाती है जबकि कर्क और वृश्चिक राशि में शनि की ढैय्या चल रही है। आपको बता दें कि शनि नवंबर माह में मार्गी होने वाले हैं। ऐसे में कुछ राशि के जातकों को शनि की इस चाल से धन लाभ और सफलताएं प्राप्त होने के योग हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
rashi - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि 
4 नवंबर 2023 को शनि का मार्गी होना मेष राशि के जातकों के जीवन में बहुत अच्छा होने के संकेत हैं। कार्यक्षेत्र में अच्छा लाभ होने के संकेत हैं। अचानक धन लाभ के प्रबल संकेत दिखाई पड़ रहे हैं। शनि की सीधी चाल से मेष राशि के लोगों को भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। शनि आपकी कुंडली के लाभ से लाभ के स्थान से सीधा चलेंगे। जिसका सकारात्कम प्रभाव मेष राशि के जातकों के ऊपर जरूर पड़ेगा। आपकी आय में जबर्दस्त बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगा। कारोबार में अच्छा मुनाफा देखने को मिलेगा। 
विज्ञापन

3 of 4
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृष राशि 
शनि का मार्गी होना वृषभ राशि के जातकों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। शनिदेव की विशेष कृपा वृषभ राशि के जातकों के ऊपर रहने वाली होगा। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के अच्छे प्रस्ताव कई जगहों से मिल सकते हैं। वेतनवृद्धि के योग हैं। इन राशि के जातकों को अचानक से कोई बड़ा काम हाथ लग सकता है जिसके कारण इनके जीवन में तरक्की का नया रास्ता खुल जाएगा।
विज्ञापन

4 of 4
rashi - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
04 नवबंर से शनि की सीधी चाल मिथुन राशि के जातकों के लिए बहुत ही लाभदायक रहने वाली है। इस राशि के जातकों का भाग्योदय होने की प्रबल संभावना है क्योंकि शनि आपके नवम भाव में मार्गी होने जा रहे हैं। नौकरी पेशा और व्यापार करने वाले लोगों को शनि के मार्गी होना का अच्छा लाभ होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें