फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shani Gochar And Surya Grahan: आज शनि गोचर और सूर्य ग्रहण का महासंयोग, इन राशियों को मिलेगा धनलाभ

Sat, 29 Mar 2025 06:56 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Shani Gochar And Surya Grahan Impact: वैदिक पंचांग के अनुसार न्याय प्रदाता शनि 29 मार्च 2025 को अपनी राशि कुंभ से मीन राशि में गोचर करने जा रहे हैं। इसी दिन आंशिक सूर्यग्रहण भी होगा। आइए जानते हैं कि राशियों पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा। 
विज्ञापन
1 of 4
Shani Gochar And Surya Grahan - फोटो : amar ujala
Shani Gochar And Surya Grahan Impact On These Zodiac Signs: वैदिक पंचांग के अनुसार न्याय प्रदाता शनि आज यानी 29 मार्च 2025 को अपनी राशि कुंभ से मीन राशि में गोचर करेंगे ।ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि को सबसे प्रभावशाली ग्रहों में से एक माना जाता है। शनिदेव को कर्म का ग्रह माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र में शनि गोचर और सूर्य ग्रह का विशेष महत्व है। इसी दिन आंशिक सूर्यग्रहण भी होगा। शनि का राशि परिवर्तन और सूर्य ग्रहण का संयोग कई राशियों के लिए अच्छे समय का निर्माण होगा। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो राशियां।  

Shani Gochar 2025: 29 मार्च को होने जा रहा है शनि का गोचर, इन राशियों पर साढ़ेसाती का प्रभाव

April Maah Ke Rashi Parivartan: अप्रैल माह में दो ग्रहों का बड़ा राशि परिवर्तन, इन राशियों को मिलेगा बम्पर लाभ

Shani Gochar 2025: कल इन राशियों में चांदी के पाये के साथ प्रवेश करेंगे शनि, धन-धान्य से भर जाएगा घर
विज्ञापन

2 of 4
Shani Gochar And Surya Grahan - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
सूर्य ग्रहण और शनि गोचर का संयोग मिथुन राशि के जातकों के लिए शुभ साबित हो सकता है। आपको बड़े आर्थिक लाभ हो सकते हैं। पुराने निवेश से आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। शनि गोचर और सूर्य ग्रहण के दौरान कारोबारियों को अचानक धन कमाने के अवसर मिलने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों को मनचाही पदोन्नति मिलने की संभावना है। कार्यस्थल पर आपके काम की सराहना हो सकती है।
विज्ञापन

3 of 4
Shani Gochar And Surya Grahan - फोटो : amar ujala
धनु राशि
शनि गोचर और सूर्य ग्रहण धनु राशि वालों के लिए भाग्यशाली समय बनाएंगे। यह समय आपके लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए अच्छा रहेगा। यदि आप व्यापारी हैं तो अपने व्यापार को बढ़ा सकते हैं। आपको नई चीजें सीखने का मौका मिल सकता है। अपने पार्टनर या जीवनसाथी के साथ आप अच्छा समय बिताएंगे जिससे  रिश्ते स्थिर रहेंगे। आप आने वाली समस्याओं से अच्छे से निपट पाएंगे।
विज्ञापन

4 of 4
Shani Gochar And Surya Grahan - फोटो : amar ujala
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए सूर्य ग्रहण और शनि गोचर बेहद शुभ रहने वाला है। इस दौरान आपके संपत्ति संबंधी विवाद सुलझ सकते हैं। पुराने निवेश से आपको अच्छा रिटर्न मिल सकता है। कार्यस्थल पर आपको नई चीजें सीखने का मौका मिलेगा। आर्थिक परेशानियां खत्म होंगी। समाज में आपका रुतबा बढ़ेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को खुशखबरी मिल सकती है।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें