फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shani Uday: 6 मार्च को उदय होंगे शनि,  इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान

Sat, 25 Feb 2023 09:08 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
शनिदेव 6 मार्च को अपनी ही मूल त्रिकोण राशि कुंभ में उदय हो रहे हैं। - फोटो : अमर उजाला
वैदिक ज्योतिष में सबसे धीमे कहे जाने वाले ग्रह शनिदेव 6 मार्च को अपनी ही मूल त्रिकोण राशि कुंभ में उदय हो रहे हैं। उनके उदय होने से 3 राशियों को बेहद सावधान रहना होगा। आइए जानते हैं वे 3 राशियां कौन सी है। 

यह भी पढ़ें-
विज्ञापन

2 of 4
rashi - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि- इस राशि के जातकों के लिए शनि मारकेश का काम करते हैं और यह अष्टम भाव में उदय होंगे। शनि के उदय होने से आपके वैवाहिक जीवन में कुछ समस्या आ सकती है। इस समय आपको सलाह दी जाती है कि आप वाहन को सावधानी से चलाएं। इस समय धन के निवेश में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। परिवार में किसी भी प्रकार के विवाद से आपको बचकर चलना होगा। इस समय नौकरीपेशा जातकों को थोड़ी समस्या आ सकती है। व्यापारी वर्ग को धन के लेन देन में समस्या आ सकती है। 
विज्ञापन

3 of 4
rashi - फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि - इस राशि के जातकों के लिए शनि का उदय चौथे भाव में होने जा रहा है। शनि के उदय होने से इस राशि के जातकों को मानसिक समस्या हो सकती है। इस समय आपको अपनी मां की सेहत का ध्यान रखना होगा। इस समय सरकारी नौकरी कर रहे जातकों के उच्च अधिकारी के साथ मतभेद सामने आ सकते है। शेयर मार्किट में निवेश करने वाले जातक सोच समझकर निवेश करें। कार्य स्थल पर अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए आपको अतिरिक्त प्रयास करने होंगे। 
विज्ञापन

4 of 4
rashi - फोटो : अमर उजाला
मीन राशि - इस राशि के जातकों के लिए शनिदेव बारहवे भाव में उदय होने जा रहे हैं। शनिदेव के उदय होने से इस राशि के जातकों को अपने खर्चों के प्रति सजग रहना होगा। इस समय आपको अनचाही यात्राओं पर जाना पड़ सकता है। कार्यस्थल पर आपके शत्रु आपके खिलाफ सक्रिय हो जाएंगे इसलिए अपनी गुप्त योजनाओं को किसी से ना कहे। इस समय आपको अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखना होगा। अगर आपको हृदय से जुड़ी कोई समस्या है तो बेहद सावधानी रखनी होगी। अगर आप व्यापार के सिलसिले में विदेश यात्रा करने जा रहे है तो समय अनुकूल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें