लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन..
विज्ञापन
2 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): रोमांस में आई समस्याएं आपके रिश्ते में दूरियां ला सकती हैं। गलतफहमियां होना बहुत ही सामान्य है, बस उन्हें जल्दी दूर कर लें। आप जानते हैं कि आपके महबूब को आपकी फ़िक्र है और वो हर तरह से आपकी मदद करना चाहता है।
विज्ञापन
3 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आपका जीवनसाथी आपके जीवन का वो गहना जो सफलता के साथ साथ परेशानियों में भी आपका सहयोगी है। उसके लिए कुछ स्पेशल करना न भूलें या साथ में अकेले कहीं घूम कर आएं।
4 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आज आपका दिन शांत है और आप आनंदित महसूस करेंगे। आज आपको न जानने वाले भी आपकी मदद करने के लिए तैयार रहेंगे।
विज्ञापन
5 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): अपने सोलमेट के साथ आपकी समझ किसी भी स्थिति को खुशियों में बदल सकती है और यह आपके जीवन का बड़ा सकारात्मक पॉइंट है। घबराएं नहीं क्योंकि रात के बाद ही दिन आता है।
विज्ञापन
6 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope):जिंदगी की बोरियत दूर करने के लिए अभी कोई विशेष योजना बनाएं। अपने काम से ब्रेक ले कर अपने पार्टनर के साथ समय बिताएं और इन यादगार पलों को समेट लें।
विज्ञापन
7 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): आज थोड़ा आराम करने और इन क्षणों को पूरी तरह से एन्जॉय करने का दिन है। आपके पास आपका परिवार और दोस्त हैं जिनके साथ आप पुरानी सुनहरी यादों में खो जायेंगे।
8 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope):अपने दिल के सबसे करीबी की सराहना करके उससे अपने प्यार का इज़हार करें। आपका दोनों का साथ पूरी दुनिया को जीत सकता है।
9 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): मेहनत से आप अपने जीवन में रंग भर सकते हैं और इन आनंददायी पलों का पूरे दिल से स्वागत करें। अभी आप अपने आपको श्रेष्ठ और सौभाग्यशाली महसूस कर रहे हैं क्योंकि जिसे आप सबसे अधिक प्यार करते हैं वो आपके साथ है।
10 of 13
लव राशिफल
- फोटो : istock
धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope):जीवन में आये बदलाव रिश्ते को नया आकार देते है। आज लोगों से मिलने जुलने में आपका अधिक समय व्यतीत होगा और इससे आप उनसे मजबूती से जुड़ेंगे।
11 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope):जिनसे आपका प्यार का रिश्ता है उनसे कुछ मतभेद हो सकते है इसलिए अपने साथी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने के लिए उन्हें कोई सरप्राइज दें।
12 of 13
लव राशिफल
- फोटो : amar ujala
कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope): पिछले दिनों व्यस्त होने के कारण आप आज का दिन आराम से बिताना चाहते हैं। अपनी बुद्धिमता का प्रयोग करने के लिए यह दिन उपयुक्त है। लव लाइफ को महकाने के लिए दोनों मिल पर कोशिश करें।
मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope): कुछ नए संबंध बनेंगे जिनसे आपको लाभ होगा। आपका व्यस्त कार्यक्रम आपको अपने जीवनसाथी से दूर कर रहा है। ऐसे में अपने प्रियतम के लिए भी कुछ वक्त निकालें।